Responsive Scrollable Menu

10 साल बाद केरलम में वापसी कर सकती है कांग्रेस+, जानें कितनी सीटें जीत सकती है UDF

Kerala Assembly Elections 2026: केरलम के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि, एग्जिट पोल्स कितने सटीक हो सकते हैं, ये तो अब 29 अप्रैल को ही पता चलेगा. खास बात है कि केरलम में इस बार भाजपा भी खाता खोलते हुए दिखाई दे रही है. बता दें, प्रदेश में विधानसभा की 140 सीटें है और बहुमत के लिए 71 सीटें जीतना जरूरी है.

एजेंसी एलडीएफ     यूडीएफ     भाजपा+ अन्य
मैट्रिज     60-65 70-75 3-5 2-4
पीपल्स पल्स 75-85 55-65 0-3 0-0
जेवीसी     52-61 72-84 3-7 0-0
एक्सिस माय इंडिया 49-62 78-90 0-3 0-0
वोट वाइब 58-68 70-80 0-0 0-4
पी-मारक्यू 62-69 71-79 1-4 0-3
पीपल्स इनसाइट 58-68 66-76 10-14 0-1
चाणक्य स्ट्रैटजीज 58-64 72-80 - 3-7

केरलम में नौ अप्रैल को हुआ था विधानसभा चुनाव

बता दें, नौ अप्रैल को केरलम की सभी सीटों पर एकसाथ मतदान हुए थे. इस बार कुल 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछले चुनाव 2021 में 74.06 प्रतिशत हुई थी. केरलम में सबसे अधिक मतदान 1960 में हुआ था. कुल 85.72 प्रतिशत लोगों ने पिछले चुनावों में वोट डाला था. 

2021 केरलम विधानसभा चुनाव परिणाम

2021 में भी सभी 140 सीटों के लिए मतदान हुए थे. 71 वह जादुई आंकड़ा है, जिसे छुए बिना सरकार नहीं बनाई जा सकती है. 2021 में एलडीएफ ने ऐतिहासिक रूप से जीत हासिल की थी. 2021 विधानसभा चुनावों में एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं यूडीएफ को 41 सीटें मिली थी. एनडीए का पिछली बार खाता भी नहीं खुला था.   

क्या केरलम में भाजपा पहले कभी चुनाव जीती है

केरलम में वर्तमान में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है. हालांकि, पार्टी इस बार एग्जिट पोल्स में खाता खोलेत दिख रही है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि भाजपा का राज्य में कभी कोई खाता नहीं खुला है. साल 2016 से नीमेम विधानसभा सीट पर भाजपा विजयी हुई थी. ये भाजपा की राज्य के इतिहास में पहली जीत है. नीमेम से ओ राजगोपाल भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंचे थे. हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में उनको भी हार का सामना करना पड़ गया था. 

केरलम में कौन-कौन से गठबंधन दल हैं

  1. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी LDF- CPI(M) और CPI इस गठबंधन में शामिल है. CPI(M) इस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है.
  2. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) इस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) कांग्रेस का साथ दे रही है. 
  3. नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA- BJP इस गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है. इसमें BDJS जैसी पार्टियां शामिल हैं.

Continue reading on the app

तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार! वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को कर रही डेट?

Aditya Roy Kapur-Tara Sutaria Dating Confirms: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस साल अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं, कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस वो वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थी. खबरें थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. वहीं अब लगता है एक्ट्रेस को फिर से प्यार हो गया है. जी हां, खबरें हैं कि वो आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं. चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

बॉलीवुड के चर्चित सितारे आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ दोनों जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी डेटिंग की खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. जी हां, आदित्य और तारा को कई इवेंट्स, पार्टियों और आउटिंग्स में एक साथ देखा गया, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस रिश्ते पर लगभग मुहर लगती नजर आ रही है.

डेटिंग की खबर पर लगी मुहर

मशहूर मैगजीन फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खबर की पुष्टि की. पोस्ट में दावा किया गया कि उनके सूत्रों के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने जहां इस खबर पर हैरानी जताई, वहीं कई फैंस ने इस जोड़ी को ‘परफेक्ट कपल’ बताया. एक यूजर ने लिखा, “इतनी जल्दी मूव-ऑन हो गए?” जबकि दूसरे ने खुशी जताते हुए कहा, “ये तो बेस्ट न्यूज है, दोनों ही मुझे बहुत पसंद हैं.” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “आखिरकार कोई तो शानदार जोड़ी बनी.”

इस फिल्म में साथ दिखेंगे दोनों

वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म Om: The Battle Within में साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म एक्शन और रोमांस का मिश्रण होगी, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि ये दोनों की पहली फिल्म है जिसमें वो साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

तारा का हालिया ब्रेकअप

पर्सनल लाइफ की बात करें तो तारा सुतारिया इससे पहले वीर पहरिया को डेट कर रही थीं. दोनों ने पिछले साल सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. हालांकि, जनवरी 2026 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं आदित्य रॉय कपूर का नाम भी पहले अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया था. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे उनके अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं.

ये भी पढ़ें: 'सलमान खान की हत्या की कोशिश...', भाईजान के बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया फायरिंग का भयानक सच

Continue reading on the app

  Sports

DC vs CSK High-Voltage मुकाबले पर गावस्कर की भविष्यवाणी, दिल्ली को घर में हराना नहीं आसान

आज दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होने वाले महत्वपूर्ण रिवेंज वीक मुकाबले से पहले, दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस रोमांचक मुकाबले के बारे में अपने विचार साझा किए। दोनों टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं, और गावस्कर ने दोनों पक्षों के लिए इस मैच के महत्व पर जोर दिया। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए जियोस्टार के विशेषज्ञ गावस्कर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही प्लेऑफ की दौड़ में हैं, इसलिए यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul का नया T20 अवतार, बोले- Powerplay में Attack करना ही अब Team की डिमांड है


सुनील गावस्कर ने कहा कि सीएसके लगातार दो जीत के साथ एमआई के खिलाफ मैदान में उतर रही है, जबकि दिल्ली ने अपना पिछला मैच राजस्थान के खिलाफ जीता था। आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा, खासकर चेन्नई का। लेकिन दिल्ली को उसके घर पर हराना आसान नहीं होगा। गावस्कर ने दोनों टीमों के कुछ अहम खिलाड़ियों पर भी प्रकाश डाला, जिन पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज ने अच्छी बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मध्य क्रम के बल्लेबाज भी अच्छा योगदान दे रहे हैं। देवाल्ड ब्रेविस का यह सीजन शांत रहा है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। शिवम दुबे को बल्ले से और अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी, और उनकी फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।

गावस्कर ने कहा कि फिर भी, चेन्नई खेमे में सकारात्मक माहौल दिख रहा है। दिल्ली एक कठिन चुनौती होगी। उनके सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं और उनका गेंदबाजी आक्रमण भी लय में आ रहा है। चेन्नई उन्हें हल्के में नहीं ले सकती। दिल्ली का बल्लेबाजी विभाग अच्छी फॉर्म में है और गावस्कर ने बताया कि अकील हुसैन कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अकील हुसैन को दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ नई गेंद से गेंदबाजी करते देखना चाहूंगा। वह अपनी फ्लाइट और वेरिएशन से उन्हें परेशान कर सकते हैं। वह रन बनाना मुश्किल बना देते हैं, इसलिए अगर वह गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं, तो दिल्ली को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: India-Jamaica Relations: साझा इतिहास से उज्ज्वल भविष्य की ओर 'निरंतरता और बदलाव' का सफर


गावस्कर ने यह भी कहा कि टॉस मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकता है। इस मैच में टॉस भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद अपने आगामी मैच में आत्मविश्वास से भरी होगी। अपने सबसे हालिया मैच में, उन्होंने चेन्नई में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया था। वहीं, दिल्ली की टीम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही है।
Tue, 05 May 2026 16:21:46 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Resigns LIVE: सीएम पद पर अड़ गईं Mamata Banerjee! | Bengal Election Results 2026 |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:05:03+00:00

Mamata Banerjee | 'मैं हारी नहीं हूं...इस्तीफा नहीं दूंगी'-ममता बनर्जी | #mamatabanerjee #resign #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:03:38+00:00

Punjab News: राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान | President Droupadi Murmu | Delhi | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:09:51+00:00

Mamata Banerjee | Breaking News: मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी - ममता बनर्जी | #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers