Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 बनी दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म:फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा; अब सिर्फ कलेक्शन में दंगल आगे

धुरंधर 2 दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1,788.32 करोड़ रुपए हो गई। धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया, जिसने 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) से पीछे है। रिलीज के 41वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ कमाए ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 45वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,138.54 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,362.57 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 425.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,788.32 करोड़ रुपए हो चुका है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। --------------------- धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी धुरंधर: जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाए थे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को 'ऑपरेशन धुरंधर' के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

मजरूह सुल्तानपुरी की कलम का जादू, साल 1969 में सुपरहिट हुआ गाना, सुनील दत्त-आशा पारेख की जोड़ी ने जीता दिल

नई दिल्ली. 'तेरी आंखों के सिवा' फिल्म चिराग' (1969) का एक कालजयी गाना है, जिसे सुनील दत्त और आशा पारेख पर फिल्माया गया है. इस गाने को संगीत के जादूगर मदन मोहन ने म्यूजिक दिया था था और इसके बोल गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. यह गाना अपनी मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली गायकी के लिए जाना जाता है, जिसके दो अलग-अलग वर्जन हैं. मेल वर्जन को मोहम्मद रफी ने और फीमेल वर्जन को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल प्रियतमा की आंखों की खूबसूरती की तुलना दुनिया की तमाम खुशियों से करते हैं, जो इसे एक आदर्श रूमानी गीत बनाते हैं. सुनील दत्त की सहज अदाकारी और आशा पारेख की खूबसूरती ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार गीतों की सूची में शामिल कर दिया है. आज भी यह गाना प्रेम और सादगी का प्रतीक माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Qualification Scenarios: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम को चाहिए कितनी जीत, ये है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 में कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी इस सवाल का जवाब अबतक पूरी तरह नहीं मिला है. आइए आपको बताते हैं क्या है प्लेऑफ का समीकरण और किस टीम को वहां पहुंचने के लिए कितनी जीत चाहिए. Tue, 05 May 2026 17:22:55 +0530

  Videos
See all

UAE के फुजैराह पेट्रोलियम क्षेत्र पर ड्रोन और मिसाइल हमले ने सुरक्षा पर उठाए सवाल | Fujairah Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:11:35+00:00

Babri Masjid in West Bengal: बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर की धमकी #humayunkabir #babrimasjid #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:07:55+00:00

Mamata Banerjee News | चुनाव में हार काफी नहीं...क्या बर्खास्तगी से कुर्सी छोड़ेंगी दीदी ? TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:07:18+00:00

Mamata on Bengal Election Result: ममता ने खुद की सीट गंवाई... पर तेवर अब भी वही! Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T12:07:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers