Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे: सही तरीके से हाथ धोना जरूरी, 'सुमंक' विधि करेगा संक्रमण से बचाव

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बढ़ता प्रदूषण, मौसम में बदलाव अपने साथ न जाने कितनी ही बीमारियों को लेकर आते हैं। हालांकि, कोविड-19 के बाद से पर्सनल हाइजीन को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। फिर भी संक्रमण से फैलने वाली बीमारियां लगातार चुनौती बनी हुई हैं। हाथों की साफ-सफाई इन बीमारियों को रोकने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के मौके पर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से सुमंक विधि को समझें, जो हाथ धोने का आसान और प्रभावी तरीका है।

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सही तरीके से हाथ धोने की आदत डालकर कई बीमारियों को पनपने से रोका जा सकता है। यह सस्ता, आसान और सबसे प्रभावी उपाय है, जो परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है।

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर विशेषज्ञों का संदेश है कि बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। खाना बनाने, खाने, बाथरूम इस्तेमाल करने, बाहर से आने या बच्चे को छूने के बाद जरूर सुमंक विधि अपनाएं। स्वस्थ रहने के लिए छोटी-छोटी आदतें बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सुमंक का तरीका जानने से पहले ये जानें कि सुमंक क्या है? यह अंग्रेजी शब्द एसयूएमएएनके के अक्षरों से बना है। यह हाथ धोने की 6-स्टेप प्रक्रिया को याद रखने का एक आसान तरीका है।

एस (सीधा): सबसे पहले दोनों हथेलियों को साबुन लगाकर सीधे रखते हुए अच्छी तरह रगड़ें।

यू (उल्टा): हाथों को उल्टा करके भी दोनों तरफ से रगड़ें।

एम (मुट्ठी): मुट्ठी बंद करके हाथों को साबुन से अच्छी तरह घिसें।

ए (अंगूठा): अंगूठों को मुट्ठी में लेकर दोनों तरफ से रगड़ें।

एन (नाखून): नाखूनों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं।

के (कलाई): अंत में दोनों कलाइयों को भी अच्छी तरह रगड़कर साफ करें।

यूनिसेफ के अनुसार, इन 6 स्टेप्स को पूरा करने में कम से कम 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने चाहिए। उसके बाद साफ बहते पानी से हाथ धोकर साफ तौलिए या एयर ड्रायर से सुखा लें।

नेशनल हेल्थ मिशन के ‘स्वच्छ हाथ, सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत बताया गया है कि सुमंक विधि बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगजनकों को प्रभावी ढंग से हटाती है। इससे फ्लू, कोविड-19, डायरिया, पेट के संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव होता है। यह विधि खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। अस्पतालों में संक्रमण कम करने और रक्त प्रवाह सुधारने में भी यह मददगार साबित होती है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 DC vs CSK LIVE SCORE: आज दिल्ली और चेन्नई की होगी भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL 2026 DC vs CSK LIVE SCORE: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 48वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. जो हारेगी उसके लिए फिर प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी. दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों ने अब तक 8-8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दिल्ली और चेन्नई दोनों को 4-4 मुकाबले में जीत मिली है. यानी दोनों टीमों के पास कुल 8-8 अंक है. अब प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो दोनों टीमों को हर हाल में इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. अब देखने वाली बात होगी कि आज कौन बाजी मारता है. DC vs CSK के इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

IPL 2026 DC vs CSK LIVE SCORE: यहां देखें दिल्ली और चेन्नई का लाइव मैच का अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड को मिला नया धाकड़ बल्लेबाज, 4 मैच में ठोके 3 शतक, बना दिए 473 रन

County Championship Division 2, 2026: डरहम के एमिलियो गे इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 473 रन ठोक नंबर 1 पोजिशन हासिल की हुई है. Tue, 05 May 2026 19:47:18 +0530

  Videos
See all

Pawan Kalyan’s clip goes viral: DMK हार के बाद पवन कल्याण का बयान #viralnews #viralvideo #tamilandu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:10:34+00:00

Viral Video | हाथी पर दूल्हा! मेरठ में अनोखी बारात वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:05:32+00:00

Aar Paar : ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर क्या बोले TMC समर्थक?|Election Results 2026|Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:09:41+00:00

Aar Paar : बंगाल और तमिल नाडु ने क्षेत्रीय दलों की नींद उड़ा दी? | Election Results | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T14:06:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers