लहराते बालों के लिए बेस्ट शॉर्ट हेयरकट: जो दें स्टाइलिश और आसान लुक, हर दिन लगें परफेक्ट
Shorts Haircuts: बालों की स्टाइलिंग की बात आए तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है-कुछ ऐसा जो दिखने में स्टाइलिश हो, लेकिन रोज़-रोज़ संभालना झंझट न बने. खासकर जिनके बाल हल्के लहराते होते हैं, उनके लिए सही हेयरकट चुनना थोड़ा मुशि्कल हो जाता है. कई बार गलत कट बालों को फूला-फूला या बिखरा हुआ दिखा देता है, जबकि सही कट वही लहरों को सबसे बड़ा प्लस बना देता है. आजकल छोटे हेयरकट का ट्रेंड सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस जाने वाली महिलाओं से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक-हर कोई ऐसा लुक चाहती है जो बेहद आसान लगे. इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे शॉर्ट हेयरकट्स, जो लहराते बालों पर खास जचते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के आपको स्मार्ट, फ्रेश और ट्रेंडी लुक देते हैं.
Idli Recipe: घर पर नहीं बनती सॉफ्ट इडली? बस ये 2 चीजें डालते ही हो जाएगी होटल जैसी स्पंजी
अक्सर लोग घर में इडली तो बनाते हैं, लेकिन वह उतनी सॉफ्ट और स्पंजी नहीं बन पाती जितनी बाहर मिलती है. इसी वजह से कई लोग इडली खाने के लिए बाहर का रुख करते हैं. लेकिन अब आप घर पर ही बिल्कुल मुलायम इडली बना सकते हैं. रांची की रहने वाली कुकू बताती हैं कि इडली को सॉफ्ट बनाने के लिए बैटर तैयार करते समय दो चीजों का खास ध्यान रखना जरूरी है पोहा और मेथी दाना. उनके अनुसार, आधा कटोरी पोहा लेकर उसे पानी में भिगो दें और फिर पीसकर चावल-दाल के बैटर में मिला दें. इससे बैटर में अच्छा खमीर उठता है और यह दोगुना हो जाता है. इसके साथ ही आधा चम्मच मेथी दाना डालने से भी फर्मेंटेशन बेहतर होता है. बैटर को कम से कम 12 से 13 घंटे तक फर्मेंट होने के लिए छोड़ना चाहिए. पूरी रेसिपी जानने को लिए देखें वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















