Responsive Scrollable Menu

'सलमान खान की हत्या की कोशिश...', भाईजान के बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया फायरिंग का भयानक सच

Salman Khan Bodyguard Big Revelation In Court: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला. जी हां, पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दी गई है. इसी बीच साल 2024 में हुई एक खौफनाक घटना ने न सिर्फ सलमान खान बल्कि उनके करोड़ों फैंस को भी हिला कर रख दिया था. ऐसे में अब सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर अब उनके बॉडीगार्ड ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

14 अप्रैल 2024 की सुबह की घटना

14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4 बजे मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई. यह वही जगह है जहां सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं. उस समय बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो मामला बेहद गंभीर निकला. फुटेज में दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार दिखाई दिए, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था. उन्होंने बिल्डिंग की ओर 4 से 5 राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए. बताया गया कि हमलावर ‘आई लव बांद्रा’ प्वॉइंट की दिशा में भागे.

बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा

इस मामले की सुनवाई अब विशेष अदालत में चल रही है, जिसमें सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया है. उन्होंने अदालत को बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल की शाम 7 बजे अपनी ड्यूटी जॉइन की थी और सब कुछ सामान्य था. बॉडीगार्ड ने ये भी कहा कि हाल के दिनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये फायरिंग कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि इसका मकसद सलमान खान की हत्या की कोशिश करना था.

घटना के समय सलमान खान कहां थे?

बयान के अनुसार, फायरिंग के दौरान सलमान खान अपने घर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित बेडरूम में मौजूद थे. सौभाग्य से इस हमले में उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया.

कोर्ट में पेश हुए सबूत और गवाह

मामले की सुनवाई के दौरान स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर महेश मुले ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश की. इस फुटेज के आधार पर बॉडीगार्ड ने हमलावरों की पहचान भी की. इसके अलावा 2 मई को एक पुलिस गार्ड को भी गवाह के रूप में पेश किया गया. उसने बताया कि वह घटना के समय बिल्डिंग की लॉबी में मौजूद था. हालांकि उसने खुद फायरिंग होते नहीं देखी, लेकिन बाद में मौके पर गोलियों के निशान जरूर पाए गए, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं.

धमकियों की जानकारी पर क्या कहा?

क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान बॉडीगार्ड ने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें सलमान खान को मिल रही धमकियों की व्यक्तिगत या डिटेल्ड जानकारी नहीं थी. यानी सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद सभी जानकारी हर सुरक्षा कर्मी तक नहीं पहुंचाई गई थी.

ये भी पढ़ें: बॉडी शेमिंग पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, बोलीं- 'एक्टर्स के लिए सुंदर दिखना जरूरी नहीं...'

Continue reading on the app

Dividend Stock: हर एक शेयर पर ₹40 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 22 मई

L&T Technology Services Dividend: इस डिविडेंड की घोषणा की घोषणा 22 अप्रैल को की गई थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 18 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी 1 जून को सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेगी

Continue reading on the app

  Sports

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर की बीच आईपीएल में लगी लॉटरी, सीधे 400% बढ़ गई सैलरी

Arjun Tendulkar new t20 deal: आईपीएल 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को बड़ा फायदा हुआ है। अर्जुन को टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में लॉटरी लगी है। अर्जुन इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन अर्जुन ने स्थानीय लीग में बड़ी डील हासिल की है, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

2 मई को हुए ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को एआरसीएस अंधेरी ने 10 लाख रुपये में खरीदा। खास बात यह रही कि उनका बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये था। इस तरह उनकी कीमत में सीधे 400% का इजाफा हुआ, जो इस लीग के लिहाज से काफी बड़ी छलांग मानी जा रही।

अगर आईपीएल से तुलना करें तो अर्जुन इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जहां उन्हें 30 लाख रुपये मिलते हैं। यानी मुंबई लीग की यह डील उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट का लगभग एक-तिहाई (33.3%) है।

अर्जुन के इस लीग में खेलने को लेकर पहले कुछ नियमों की अड़चन थी। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं, ऐसे में दूसरे राज्य की लीग में खेलने के लिए ‘कूलिंग ऑफ’ नियम लागू होता है। हालांकि, बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले में उन्हें छूट दे दी। कारण यह था कि अर्जुन ने पिछले 12 महीनों में किसी अन्य राज्य की टी20 लीग में हिस्सा नहीं लिया था।

Sun, 03 May 2026 09:52:46 +0530

  Videos
See all

Delhi के Vivek Vihar में आग के बाद इमारत में मिले 9 शव, मचा हड़कंप, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:14:17+00:00

Breaking News: Siwan में पूर्व BJP MLC के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:09:36+00:00

Superfast News: ईरान युद्ध पर 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War Updates | Donald Trump | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:12:56+00:00

Top Headlines Of The Day: West Bengal Election Update | BJP VS TMC | Mamata Banerjee | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T06:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers