Gwalior Swachhta Abhiyan: ग्वालियर में देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की शुरुआत, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प
Gwalior Swachhta Abhiyan: ग्वालियर को स्वच्छ और साफ शहर बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर ने जनता के बीच देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान को शुरू किया है. अभियान का अगला चरण ग्वालियर के वार्ड नंबर 41 और 42 के लेडीज पार्क में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया है. वहां मौजूद हर एक व्यक्ति ने ग्वालियर को साफ-सफाई में नंबर वन बनाने का संकल्प किया. लोगों ने कार्यक्रम में बताया कि हमारे यहां कचरे वाली गाड़ी आती है. वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करती है. विस्तार से पूरा अभियान देखने के लिए हमारे डिजिटल चैनल न्यूज स्टेट मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर जाएं…
GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब में आज मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
GT vs PBKS: आज आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में गुजरात की टीम के पास होम एडवांटेज होगा, वहीं पंजाब की टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर धमाल मचाना चाहेंगी.
GT vs PBKS: पिच रिपोर्ट
ये पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. ये पिच काली मिट्टी है. यहां पर बैट्समैन और बॉलर के बीच मुकाबला थोड़ा ज्यादा बैलेंस्ड होगा. इस पिच पर गुजरात ने मुंबई इंडियंस से भी मैच खेला है, जिसमें तिलक वर्मा के 101 रन की मदद से मुंबई ने 199 रन बनाए थे. ऐसे में ये मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है. इस पिच पर 180-190 का टोटल चेज करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो सकती है.
When fire meets fire, expect sparks to fly! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
Fueled by revenge, #GT gear up to challenge table-toppers #PBKS, who had the upper hand in their first leg. ????
Who will out on ???? in Ahmedabad? ????#TATAIPL Revenge Week 2026 ???? #GTvPBKS | SUN, MAY 3, 6:30 PM pic.twitter.com/wORH2LMfsT
GT vs PBKS: हेड टू हेड
इन दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. क्योंकि अब तक दोनों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं. इसमें से 4 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है. वहीं 3 मैच में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है. अब इस मुकाबले में गुजरात के पास आंकड़े बराबर करने का मौका होगा. वहीं पंजाब अपनी लीड बढ़ाना चाहेगी.
GT vs PBKS: संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार.
Another ???????????????????????????? is on the cards! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
A spirited #GT are looking to continue their winning run as they face #PBKS next who handed them a defeat in 1st leg!
What would be the result of this game? ????#TATAIPL Revenge Week ???? #GTvPBKS | SUN, MAY 3, 6.30 PM pic.twitter.com/DtuHKz7Zc9
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के स्क्वाड
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद, शशांक सिंह.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर.
ये भी पढ़ें : SRH VS KKR का मुकाबला आज, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















