Responsive Scrollable Menu

चीन का खुला ऐलान: न मानेंगे और न लागू करेंगे अमेरिका के ये प्रतिबंध, ईरान के साथ हमारा ट्रेड लीगल

China Dismisses US Sanctions: चीन ने अमेरिका द्वारा 5 चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को खारिज कर दिया है. यूएस ने इन पर ईरानी तेल खरीदने का आरोप लगाकर प्रतिबंध सूची में डाला था. चीन ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताया और वैश्विक व्यावसायिक गतिविधि के खिलाफ बताया.

The post चीन का खुला ऐलान: न मानेंगे और न लागू करेंगे अमेरिका के ये प्रतिबंध, ईरान के साथ हमारा ट्रेड लीगल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Narada Jayanti 2026: आज नारद जयंती, जानें सही पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

Narada Jayanti 2026: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बेहद खास मानी जाती है. इस तिथि को भगवान विष्णु के परम भक्त देवर्षि नारद जी का जयंती पर्व मनाया जाता है. नारद जी को ब्रह्माजी का नारद पुत्र कहा जाता है. कुछ शास्त्रों में इन्हें कश्यप जी का पुत्र भी बताया गया है. नारद जी सतयुग, त्रैता और द्वापर युग में भगवान का गुणगान करते हुए भ्रमण करते रहते थे. इन्हें पहला पत्रकार भी कहा जाता है. संचार के देवता के रुप में पूजा जाता है. ये तीनों लोकों में विचरण करते हुए दिव्य ज्ञान का प्रसार करते थे. देवताओं और ऋषियों के बीच संदेश पहुंचाते थे. नारद जी संगीत और अनेक विद्याओं में निपुण थे. नारद जी को सात महान ऋषियों में से एक माना जाता है. नारद जयंती के दिन नारद जी और भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए. इनकी पूजा करने से भगवत भक्ति और ज्ञान प्राप्त होता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं किस मुहूर्त में पूजा करना शुभ फल देगा.

नारद जयंती पूजा मुहूर्त

नारद जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आइए जानते हैं किस मुहूर्त में पूजा करें.

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 19 मिनट से सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक.

  • अमृत काल- रात 10 बजकर 19 बजे से रात 12 बजकर 07 मिनट तक.

  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक.

  • लाभ चौघड़िया- सुबह 08 बजकर 58 मिनट से सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक

  • शुभ चौघड़िया- शाम 06 बजकर 57 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक.

नारद जयंती पूजा विधि

  • सूर्योदय के समय स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें

  • व्रत संकल्प लेकर पूजा करें.

  • पूजा स्थान को अच्छे से साफ करके गंगाजल छिडक कर शुद्ध करें.

  • उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उसपर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.

  • चौकी पर भगवान विष्णु और नारद जी के चित्र की स्थापना करें.

  • सबसे पहले घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं.

  • भगवान विष्णु और नारद जी का गंगाजल से अभिषेक करें.

  • चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें.

  • भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अवश्य अर्पित करें.

  • ऋतु फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं.

  • श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें.

  • आरती के बाद आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें.

  • नारद जयंती का कथा पढ़ें या सुनें.

  • सामर्थ्य के अनुसार, ब्राह्मण और गरीबों को दान करें

  • गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाएं.

नारद जयंती के मंत्र

नारद जयंती पर इन मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ नारद जी की कृपा मिलती है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवत भक्ति प्राप्त होती है. इस दिन 108 बार रुद्राक्ष, तुलसी या चंदन की माला से इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

ऊं नमो भगवते नारदाय नमः.

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय.

ऊं नमो नारायणाय.

श्रीमन् नारायण नारायण हरि हरि

भूलकर न करें ये गलती

  • नारद जयंती पर संत, गुरु और बड़ों का अपमान न करें.

  • मांस-मदिरा का सेवन न करें.

  • लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन न करें.

  • क्रोध और कलेश करने से बचें.

  • ब्रह्मचर्य का पालन करें.

नारद जयंती का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को श्रद्धा भक्ति के साथ नारद जयंती पर्व मनाना चाहिए. इस तिथि को नारदजी और भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवत भक्ति प्राप्त होती है. मानसिक शांति मिलती है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सारे कष्ट और संकट समाप्त होते हैं. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. विद्या-बुद्धि और ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Maas 2026: इस साल 60 दिन का होगा ज्येष्ठ मास, जानें क्या करें, क्या न करें

Continue reading on the app

  Sports

MI Qualification scenario: मुंबई इंडियंस ने 9 में से 7 मैच गंवाए, अब कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती, जानें गणित

MI Qualification scenario: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस वक्त मुश्किल हालात में फंसी नजर आ रही। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हालिया हार के बाद टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी कठिन हो गई। हालांकि, गणितीय तौर पर अभी भी एक रास्ता बचा हुआ, लेकिन इसके लिए टीम को लगभग नामुमकिन प्रदर्शन करना होगा।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई 159 रन का लक्ष्य बचाने में नाकाम रही और CSK ने आसानी से 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस हार के बाद चेन्नई जहां 9 मैचों में 8 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई, वहीं मुंबई की हालत और खराब हो गई।

14 अंकों तक पहुंचना जरूरी
मुंबई इंडियंस के लिए अब सबसे पहला लक्ष्य 14 अंक तक पहुंचना। इसके लिए टीम को अपने बचे हुए सभी 5 मुकाबले जीतने होंगे। यानी अब हर मैच नॉकआउट जैसा होगा। एक भी हार प्लेऑफ की उम्मीद खत्म कर सकती। सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी। टीम का नेट रन रेट भी कमजोर है, इसलिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करना जरूरी होगा, ताकि अंक बराबरी की स्थिति में मुंबई को फायदा मिल सके।

दूसरी टीमों पर भी निर्भरता
मुंबई की किस्मत सिर्फ उसके अपने प्रदर्शन पर नहीं टिकी है। उसे बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें पहले ही 12-13 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं। मुंबई के आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि इन टीमों में से कम से कम 2-3 टीमें अपने बचे हुए मैचों में लगातार हारें। वहीं टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स को भी अपने कई मुकाबले गंवाने होंगे, ताकि प्लेऑफ की रेस खुली रह सके।

अब तक का सफर निराशाजनक
मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 9 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं। कुछ मैचों में बल्लेबाजी चमकी, जैसे गुजरात के खिलाफ 99 रन की बड़ी जीत, लेकिन ज्यादातर मौकों पर गेंदबाजी कमजोर साबित हुई। खासकर सीएसके के खिलाफ 103 रन की हार और हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाने के बावजूद मैच गंवाना टीम की कमजोरियों को साफ दिखाता है।

कप्तान हार्दिक पंड्या भी मान चुके हैं कि “दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं”, लेकिन जब तक गणित साथ है, उम्मीद जिंदा है। मुंबई इंडियंस के लिए अब एक ही रास्ता है कि हर मैच जीतना और बाकी टीमों के चौंकाने वाले हार की उम्मीद करना। अगर ऐसा होता है, तभी यह टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

Sun, 03 May 2026 10:41:54 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Cruise Pilot Mahesh Patel Reveals Truth: पायलट ने बताया कैसे डूबी क्रूज? | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:00+00:00

Amreli में 8 शेरों का झुंड सड़क पर उतरा | #viralvideo #viralnews #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:54+00:00

Bengal Elections | "एक रेफ़री, एक खिलाड़ी के खिलाफ हो वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं" | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:15:15+00:00

Bengal Elections 2026 | Bhowanipore Counting Center के पास हंगामा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers