Responsive Scrollable Menu

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। तिमाही नतीजे, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और आर्थिक आंकड़े शेयर बाजार की चाल निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अगले हफ्ते अंबुजा सीमेंट्स, बीएचईएल, एक्साइड इंडस्ट्रीज, पेट्रोनेट एलएनजी, टाटा केमिकल्स, हीरे मोटोकॉर्प, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, पंजाब नेशनल बैंक, रेमंड, एसआरएफ, बजाज ऑटो, पॉलीकैब, श्रीसीमेंट, बीएसई लिमिटेड, गोवा कार्बन और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, 4 मार्च को मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और 6 मई को सर्विसेज और कंपोजिट पीएमआई का डेटा जारी किया जाएगा।

वहीं, कच्चे तेल भी अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए अहम फैक्टर होगा, क्योंकि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमत लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,913.50 और निफ्टी 99.60 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.55 पर था।

सूचकांक में निफ्टी पीएसयू बैंक (3.87 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (2.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (2.25 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (2.10 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (2.05 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (0.69 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.19 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस (2.46 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.94 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.22 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (1.08 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.91 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167.95 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,784.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 286.40 अंक या 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,007.15 पर बंद हुआ।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दक्षिण कोरिया में एयरफोर्स पायलटों के नौकरी छोड़ने से सिलसिला बढ़ा, आखिर वजह क्या है?

सोल, 3 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में वायुसेना के प्रशिक्षित पायलट पिछले एक दशक में बेहतर वेतन वाली नागरिक एयरलाइंस में काम पाने के लिए स्वेच्छा से अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं। पिछले एक दशक में 896 वायुसेना पायलटों ने बेहतर वेतन और अपेक्षाकृत कम जोखिम वाली कमर्शियल एयरलाइन्स की नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि पायलटों के पलायन को रोकने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं और उनके कल्याण में सुधार की कोशिश की जा रही है।वायुसेना द्वारा संसद की राष्ट्रीय रक्षा उपसमिति के सदस्य केंग डे सिक को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से मार्च 2026 तक 896 कुशल वायुसेना पायलटों ने स्वेच्छा से सेवा छोड़ी।

वायुसेना कुशल पायलट उन पायलटों को मानती है जिनके पास 8 से 17 वर्षों का अनुभव होता है और जो स्वयं ऑपरेशन संचालित करने के साथ-साथ जूनियर पायलटों को प्रशिक्षण देने में सक्षम होते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना पायलटों ने अपनी नौकरी छोड़ी, उनमें 730 फाइटर पायलट और 148 कार्गो पायलट और 18 हेलीकॉप्टर (रोटरी-विंग) पायलट शामिल हैं। इनमें से 622 पायलट ने कोरियन एयर की नौकरी ज्वाइन कर ली, जबकि 146 पायलटों ने एशियाना एयरलाइन्स की नौकरी ज्वाइन कर ली, जिसका विलय कोरियन एयर के साथ हो चुका है। इसके अलावा 103 पायलट लो कॉस्ट एयरलाइंस से जुड़ गए।

कोविड-19 महामारी से पहले हर साल लगभग 100 पायलट वायुसेना छोड़ते थे, लेकिन 2021 में वैश्विक हवाई यातायात में गिरावट के कारण केवल 7 पायलटों ने ही सेवा छोड़ी। इसके बाद संख्या फिर बढ़ने लगी और इस वर्ष मार्च तक 47 पायलट वायुसेना छोड़ चुके हैं।

हालांकि पायलटों के बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए वायुसेना ने अनिवार्य सेवा अवधि तय की है, जो एयर फोर्स अकादमी से प्रशिक्षित फाइटर और कार्गो पायलटों के लिए 15 वर्ष, जबकि अन्य पायलटों के लिए 10 वर्ष है। ऐसे में अनिवार्य अवधि पूरी होते ही पायलटों ने वायुसेना की नौकरी को अलविदा कह दिया।

2025 के एक सर्वे के अनुसार, सैन्य और वाणिज्यिक पायलटों के वेतन में बड़े अंतर, सैन्य सेवा में अधिक जोखिम, लगातार इमरजेंसी ड्यूटी से तनाव वायुसेना छोड़ने के मुख्य कारण बने।

--आईएएनएस

वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शतक पर शतक ठोक रहे बाबर आजम को मिलेगी कप्तानी! फिर से संभालेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से टीम की कमान संभालने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार फॉर्म दिखाने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में ये बात कही. उन्होंने कहा अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आई तो फैसला लेंगे. Sun, 3 May 2026 14:40:01 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results 2026 : बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल ? | Modi | Mamata | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:09:42+00:00

West Bengal Exit Polls 2026 : एग्जिट पोल ने दिया बड़ा संकेत, बंगाल में फिर से दीदी का आना तय ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:08:34+00:00

पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI की साजिश का नया जाल | Pakistan | Spy Network | Terrorism | CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:07:33+00:00

Pappu Yadav | West Bengal Election Result: पप्पू यादव ने किया बंगाल में BJP की हार का दावा #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T09:08:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers