Responsive Scrollable Menu

Variyali Sharbat Recipe: गुजरात का पारंपरिक पेय वरियाली शरबत पीकर देखें, डिहाइड्रेशन, लू से बचाए, 1 मिनट में बन जाए

How to make Gujarat traditional Variyali Sharbat: वरियाली शरबत का सेवन गुजरात में गर्मियों के मौसम में खूब पिया जाता है, ताकि उमस, गर्मी से शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखा जा सके. इसे पीने से लू लगने का जोखिम कम होता है. प्यास बुझती है, शरीर हाइड्रेटेड रहता है. इसे सौंफ से बनाया जाता है, जिसकी प्रकृति ठंडी होती है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है. जानिए, वरियाली शरबत की रेसिपी.

Continue reading on the app

भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत माना जाता है अमृत, इस तरीके से करें इस्तेमाल, जानें फायदे

Sattu Benifits: गर्मी के मौसम में सत्तू शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक ड्रिंक साबित होता है. सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है. सत्तू प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होता है. यह गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन सुधारता है और कब्ज की समस्या दूर करता है. वजन नियंत्रण में सहायक होने के साथ यह ब्लड शुगर को भी संतुलित रखता है. सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से एनर्जी पूरे दिन बनी रहती है. इसमें कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है.

Continue reading on the app

  Sports

GT vs PBKS: टेबल टॉपर पंजाब की गुजरात से टक्कर, 3 टीमों के बराबर पहुंचने पर गिल की सेना की नजर

GT vs PBKS:  आईपीएल 2026 का एक दिलचस्प मुकाबला अहमदाबाद में रविवार को होने जा रहा, जहां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टी20 सोच का टकराव भी।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई। टीम की शुरुआत तेज रहती जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाते। पंजाब के पास कई ऑलराउंडर गेंदबाजी विकल्प भी हैं, लेकिन पिछला मैच उनकी कमजोरी उजागर कर गया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 222 रन बनाने के बावजूद टीम उसे डिफेंड नहीं कर सकी। खासकर अर्शदीप सिंह की महंगी गेंदबाजी ने चिंता बढ़ाई।

गुजरात टॉप ऑर्डर पर निर्भर
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का अंदाज थोड़ा पुराना लेकिन असरदार है। टीम अपने टॉप ऑर्डर- शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर, पर ज्यादा निर्भर करती। इसके बाद कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालकर मैच का रुख तय करते। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ रबाडा और सिराज महंगे रहे, लेकिन राशिद खान, अरशद खान और जेसन होल्डर ने मिलकर सात विकेट लेकर टीम को संभाला। चेज में राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मैच खत्म किया, जो उनके लिए इस सीजन का अहम योगदान रहा।

कैसा रहेगा दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन
टीम संयोजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस जीत के बाद बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही। वहीं पंजाब किंग्स को शशांक सिंह की फिटनेस का इंतजार है। अगर वह फिट होते हैं तो प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच और मौसम भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद की पिच नंबर 5 पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। इस सीजन यहां एक मैच में मुंबई इंडियंस ने 199 रन बनाए थे, हालांकि उसी पिच पर गुजरात 100 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है।

तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है, खासकर अच्छी लेंथ पर गेंद डालने पर। मौसम काफी गर्म रहने वाला है, दिन में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को थोड़ी राहत मिलेगी।

खिलाड़ियों पर नजर डालें तो वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह पर खास ध्यान रहेगा। सुंदर अभी तक न तो बल्ले से और न ही गेंद से खास प्रभाव छोड़ पाए हैं। वहीं अर्शदीप को अपनी लाइन-लेंथ सुधारनी होगी, क्योंकि उन्होंने इस सीजन कई मैचों में 40 से ज्यादा रन दिए हैं।

आंकड़ों की बात करें तो PBKS की बल्लेबाजी इस सीजन सबसे खतरनाक रही है, उनका स्ट्राइक रेट और एवरेज दोनों रिकॉर्ड स्तर पर हैं। वहीं सिराज हाल के मैचों में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है, जहां आधुनिक आक्रामकता और पारंपरिक स्थिरता आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स (संभावित): 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 मार्कस स्टोइनिस, 7 सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह, 8 मार्को जेनसन, 9 हरप्रीत बराड़, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटन्स (संभावित): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बो साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 जेसन होल्डर, 5 मो शाहरुख खान, 6 वाशिंगटन सुंदर, 7 राहुल तेवतिया, 8 अरशद खान, 9 राशिद खान, 10 कगिसो रबाडा, 11 मानव सुथार, 12 मोहम्मद सिराज।

Sun, 03 May 2026 09:22:45 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: फालता विधानसभा सीट का पूरा मतदान रद्द | 21 मई को होगा पुनर्मतदान | 24 मई को परिणाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T04:35:29+00:00

Strait Of Hormuz: होर्मुज से एक और भारतीय जहाज निकला #straitofhormuz #iran #indianews #lpgship #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T04:13:16+00:00

Delhi Fire Accident: Vivek Vihar में चार मंजिला इमारत में आग | AC Fire | Building Fire | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T04:11:37+00:00

Jabalpur Cruise Capsize News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज कैसे डूबा?#timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T04:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers