Responsive Scrollable Menu

Family or Career: भारत में परिवार ही करियर ग्रोथ में सबसे बड़ा ब्रेकर, 13 साल के अनुभवी आईटी प्रोफेशनल ने छेड़ी बहस

Family blocks career growth or not: करियर या परिवार, एक लंबी और अंतहीन बहस है। ऐसी ही एक बहस अब शुरू हुई है, जिसमें 13 साल से आईटी सेक्टर में काम कर रहे एक शख्स का कहना है कि परिवार होना करियर ग्रोथ में बड़ी बाधा है। इसे लेकर लोगों के मिले-जुले रिस्पांस आ रहे हैं। डिटेल्स में पढ़ें

Continue reading on the app

जॉर्डन की दक्षिणी सीरिया में हथियारों और ड्रग्स ट्रैफिकिंग ठिकानों पर स्ट्राइक, आर्मी बोली- लॉन्चिंग पॉइन्ट्स को किया खत्म

अम्मान/दमिश्क, 3 मई (आईएएनएस)। जॉर्डन आर्म्ड फोर्सेज (जेएएफ) ने दावा किया है कि उसने रविवार तड़के देश की उत्तरी सीमा पर हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अड्डों को निशाना बनाया। वहीं सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि हमले डूज (हथियारबंद समूह) बहुल स्वेदा प्रांत में हुए जो दमिश्क के नियंत्रण में नहीं हैं।

जेएएफ के हवाले से अंग्रेजी मीडिया आउटलेट जॉर्डन टाइम्स ने बताया, “जॉर्डनियन डिटरेंस ऑपरेशन” के तहत किए गए ये हमले खुफिया और ऑपरेशनल जानकारी के आधार पर थे, जिनमें तस्कर समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कारखानों, केंद्रों और गोदामों की पहचान की गई थी। ये स्थान जॉर्डन में अवैध हथियार और ड्रग्स भेजने के लिए लॉन्चिंग पॉइंट के रूप में उपयोग किए जा रहे थे।

सेना के बयान में कहा गया कि उत्तरी सीमा (सीरिया से लगती सीमा) पर मौजूद इन ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। अभियान को “सटीकता” के साथ अंजाम दिया गया, ताकि जॉर्डन की सीमा में हथियार और नशीले पदार्थों की घुसपैठ को रोका जा सके।

सेना ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में तस्करी गिरोहों ने नए तरीके अपनाए हैं, जिसमें मौसम की स्थिति और क्षेत्रीय हालात का फायदा उठाकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की कोशिशों में “स्पष्ट वृद्धि” देखी गई है, जो सीमा सुरक्षा बलों और सहयोगी इकाइयों के लिए एक “बड़ी चुनौती” बन गई है।

जेएएफ ने दोहराया कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी खतरे का “सक्रिय और निर्णायक” तरीके से सामना करता रहेगा।

दूसरी ओर सीरियाई सरकारी टीवी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि जॉर्डन की सेना ने “शायद… स्वेदा के शाहबा गांव में विद्रोही गुट के नियंत्रण वाले हथियारों और ड्रग्स वाले हेडक्वार्टर को निशाना बनाया।”

स्थानीय सूत्रों ने कहा कि एयरस्ट्राइक ने सीरिया के अरमान शहर के कारखानों सहित करीब पांच जगहों को निशाना बनाया।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स मॉनिटर का कहना है कि एक हमला स्थानीय सुरक्षा बल ब्रांच के पास हुआ।

दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के गिरने से पहले सीरिया के लंबे सिविल वॉर के दौरान, ड्रग कैप्टागन (एक अत्यधिक नशीली और अवैध सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग जो मिडिल ईस्ट में प्रचलित है) देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट प्रोडक्ट बन गया था।

जॉर्डन ने पहले भी ड्रग-ट्रैफिकिंग नेटवर्क को टारगेट करने के लिए दक्षिणी सीरिया पर हमले किए हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Puducherry T20 cricket team: टीम में सेलेक्शन नहीं होने पर क्रिकेटर ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

T20 क्रिकेट के लिए पुडुचेरी टीम का सेलेक्शन हुआ, मगर उसमें अपना नाम ना पाकर 19 साल की एक महिला क्रिकेटर ने जान दे दी है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. Sun, 03 May 2026 09:41:46 +0530

  Videos
See all

Meerut Murder News: Girlfriend के लिए पति ने की पत्नी का हत्या #shortsviral #meerutpolice #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:44:14+00:00

Delhi-NCR Weather: झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत #shortsviral #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:42:40+00:00

Elephant Attack Viral Video: गुस्साए हाथी ने मचाया हड़कंप | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:45:12+00:00

Bihar News | ऊपर से गुजरी पूरी ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T05:46:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers