Today Rashifal 03 May 2026: आज का दिन मिथुन, कन्या, वृश्चिक सहित इन राशि के लिए शुभ होगा, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: पंचांग के अनुसार आज 03 मई 2026 रविवार है. चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें, वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. प्रेम संबंध मधुर होंगे
उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. यात्राएं हो सकती हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सभी काम समय पर पूरे होंगे. नौकरी में मेहनत अधिक करनी होगी. व्यापार में धन का लेन-देन सावधानी से करें, वरना हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गरीब को दही का दान करें.
सिंह राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि की संभावना है. मित्रों से विवाद होगा. नौकरी में तनाव की स्थिति से बचें. व्यापार में साझेदारी करने से बचें. नसों से संबंधित बीमारी परेशान करेगी. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.
उपाय- सूर्यदेव को अर्ध्य दें.
कन्या राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. फंसा हुआ धन प्रयास करने से वापस मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में आपके निर्णय सही साबित होंगे. व्यापार में विदेश से लाभ होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- श्रीकृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं.
तुला राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में विवाद हो सकता है. कारोबार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें. प्रॉपर्टी संबंधित विवाद हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें.
वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ परिणाम देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गरीब को गुड़-चना दान करें.
धनु राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. मानसिक तनाव की स्थिति से बचें. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में कोई अपना धोखा दे सकता है. व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.
मकर राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. मित्रों से अनबन हो सकती है. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. भाई से विवाद हो सकता है.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि- आज का दिन शुभ परिणाम देगा. अचानक से धन लाभ होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है. नौकरी में वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. प्रेम संबंध में मतभेद दूर होंगे.
उपाय- गरीब को सरसों के तेल का दान करें.
मीन राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. व्यक्तित्व और पराक्रम में वृद्धि होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
उपाय- ऊं विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Aaj Ka Panchang 03 May 2026: आज है नारद जयंती, कब है राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 03 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 03 मई 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 03 मई 2026
वार- रविवार
तिथि- प्रथम ज्येष्ठ द्वितीया तिथि सुबह 03 बजकर 02 मिनट तक उसके बाद तृतीया होगी.
नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक उसके बाद अनुराधा होगा.
योग- वरीयान योग और परिघ योग
करण- तैतिल, गर और वणिज करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 43 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 03 मई शाम 08:33 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 04 मई को सुबह 07:16 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:19 मिनट से 05:07 मिनट तक.
अमृत काल- रात 10:19 बजे से रात 12:07 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा.
- गुलिक काल दोपहर 03:37 बजे से शाम 05:17 बजे तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:07 बजे से शाम 05:59 बजे तक.
व्रत-पर्व- श्रीनारद जयंती
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





