Aaj Ka Panchang 03 May 2026: आज है नारद जयंती, कब है राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 03 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 03 मई 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 03 मई 2026
वार- रविवार
तिथि- प्रथम ज्येष्ठ द्वितीया तिथि सुबह 03 बजकर 02 मिनट तक उसके बाद तृतीया होगी.
नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक उसके बाद अनुराधा होगा.
योग- वरीयान योग और परिघ योग
करण- तैतिल, गर और वणिज करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 43 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 03 मई शाम 08:33 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 04 मई को सुबह 07:16 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:19 मिनट से 05:07 मिनट तक.
अमृत काल- रात 10:19 बजे से रात 12:07 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा.
- गुलिक काल दोपहर 03:37 बजे से शाम 05:17 बजे तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:07 बजे से शाम 05:59 बजे तक.
व्रत-पर्व- श्रीनारद जयंती
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी और 4 बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया नाजिम पर अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)




