Responsive Scrollable Menu

Pravesh Wahi: जानिए कौन है दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही? कांग्रेस उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

Pravesh Wahi: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। राजधानी को अपना नया मेयर मिल गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्तमान में लीडर ऑफ द हाउस और रोहिणी से पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने कुल 165 वोटों में से 156 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ को करारी शिकस्त दी है।

राजधानी का मेयर चुने जाने से पहले प्रवेश वाही नेल लोगों से कहा था कि उनका लक्ष्य दिल्लीवासियों को अच्छी सुविधाएं देना है। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा था कि उनसे कूड़े के ढ़ेर के रूप में मिली हुई विरासत को साफ करने के बाद दिल्ली को स्वच्छ दिल्ली बनाने का काम करेंगे।

कौन है प्रवेश वाही?

प्रवेशी राजधानी दिल्ली के राजनीति के एक मजे हुए, एक्टिव और अनुभवी नेता है। पार्टी में उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। फिलहाल वह दिल्ली की रोहिणी के वार्ड 53-E से पार्षद हैं। प्रवेश वाही ने 2022 के दिल्ली के नगर निगम के चुनाव में इस सीट पर शानदार जीत हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, प्रवेश वाही की वर्तमान आयु 59 साल है। उन्होंने साल 1984 में शिवाजी यूनिवर्सिटी से BA की डिग्री हासिल की थी। वह दिल्ली नगर निगम मे सदन के नेता के तौर पर काम करते हैं।

प्रवेश वाही की संपत्ति

दिल्ली के नए प्रवेश वाही की संपत्ति पर भी अक्सर चर्चा होती है। चुनाव आयोग को उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2022 तक वह कुल 3.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। राजनीतिक विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि दिल्ली का नया मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही का ताकत और उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत होगी।

Continue reading on the app

Delhi New Mayor: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज की जीत, प्रवेश वाही बने शहर के नए मेयर

Delhi New Mayor: दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में मेयर पद के लिए मतदान के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वाही ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। रोहिणी-ई वार्ड से तीन बार के पार्षद प्रवेश वाही भाजपा के उम्मीदवार थे और उनकी जीत अपेक्षित थी क्योंकि पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल पहले से मौजूद था। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी, जबकि कांग्रेस ने इस चुनाव में हाजी जरीफ को अपना उम्मीदवार बनाया था।

नगर निगम सदन की बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर पद के साथ स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई। कुल 273 सदस्यों वाले इलेक्टोरल कॉलेज में जीत के लिए 137 वोटों की जरूरत थी। भाजपा के पास पहले से ही लगभग 141-157 वोटों का समर्थन था, जिसमें 123 पार्षद, लोकसभा सांसद और नामित विधायक शामिल थे। मतगणना के बाद प्रवेश वाही की जीत की पुष्टि हुई। मौजूदा महापौर राजा इकबाल सिंह सहित कई नेता इस बैठक में उपस्थित रहे।

प्रवेश वाही का राजनीतिक सफर

प्रवेश वाही रोहिणी-ई वार्ड से अनुभवी पार्षद हैं और वर्तमान में नगर निगम में नेता सदन की भूमिका निभा रहे थे। वे तीन बार के पार्षद हैं और पार्टी के भीतर मजबूत समन्वय स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं। नामांकन के समय कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। उनकी जीत के साथ दिल्ली नगर निगम का नया नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी उन पर आएगी। मेयर का कार्यकाल दिल्ली नगर निगम अधिनियम के अनुसार केवल एक वर्ष का होता है।

भाजपा की रणनीति

भाजपा ने चुनाव से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया था। पार्टी नेताओं ने पूर्ण उपस्थिति और एकजुटता पर जोर दिया ताकि सुचारू जीत सुनिश्चित हो सके। डिप्टी मेयर के लिए मोनिका पंत और स्थायी समिति पदों के लिए जय भगवान यादव तथा मनीष चड्ढा जैसे उम्मीदवार भी घोषित किए गए थे। प्रवेश वाही की जीत के बाद पार्टी विकास कार्यों को तेज करने और नगर निगम प्रशासन को मजबूत बनाने पर फोकस करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस जीत से भाजपा ने दिल्ली नगर निगम में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में:सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर आने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। टीम ने इंडियंस को सीजन में दूसरी बार पटखनी दी है। इस जीत से चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। वहीं, मुंबई इंडियंस की राह बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गई है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन चेन्नई ने दिल्ली को पीछे छोड़ा, छठे नंबर पर आई मुंबई को हराने के बाद चेन्नई ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। आज के मैच की बात IPL में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। कोलकाता वापसी की राह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वापसी की राह पर है। टीम पिछले दो मैच जीतकर आ रही है। उसके पास आज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। टीम ने अब तक 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में उसे अब बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक भी मैच हारने पर उसे दूसरी टीमों के भरोसे रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दहलीज पर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पैट कमिंस की टीम के पास आज पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। गुजरात टॉप-4 की रेस में कायम गुजरात की टीम भी प्लेऑफ की रेस में कायम है। टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं। वह 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। आज गुजरात के पास जीत के साथ शीर्ष-4 में स्थान हासिल करने का मौका है। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे 6 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे टेबल टॉप पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। टीम 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं। श्रेयस अय्यर की टीम की टीम आज जीत से प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं, राहुल टॉप पर चेन्नई-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केएल राहुल 433 रन के साथ IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान हैं। आज के मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज दूसरे स्थान पर आए चेन्नई के पेसर अंशुल कम्बोज ने मुंबई के खिलाफ 3 विकेट झटके। 9 मैचों में उनके 17 विकेट हो गए हैं। अंशुल पर्पल कैप होल्डर भुवनेंश्वर कुमार की बराबरी पर है। आज हैदराबाद के ईशान मलिंगा और गुजरात के कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा। ---------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- चेन्नई ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया; गायकवाड-कार्तिक की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस पर 8 विकेट की जीत हासिल की है। टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। चेन्नई ने 23 अप्रैल को भी मुंबई को 103 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर Sun, 03 May 2026 00:15:56

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 03 MAY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T00:30:39+00:00

AAJTAK 2 । 03 MAY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T00:30:51+00:00

AAJTAK 2 । 03 MAY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । सिंह राशि । LEO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T00:30:46+00:00

AAJTAK 2 । 03 MAY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T00:30:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers