CSK के कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई:सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लूक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। 2023 से पिछले 7 मुकाबलों में 6 मैच चेन्नई, जबकि सिर्फ 1 मैच मुंबई जीती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने IPL का अपना पहला अधर्शतक लगाया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन का कैच स्लीप में छूटा और उसी ओवर में संजू विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। मुंबई के रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद नूर अहमद ने नो-लूक सेलिब्रेशन किया। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने टॉप-8 मोमेंट्स… 1. डेब्यू पर रामकृष्ण घोष ने शानदार कैच पकड़ा मैच के दूसरे ही ओवर में IPL में डेब्यू कर रहे चेन्नई के रामकृष्ण घोष ने जबरदस्त कैच पकड़ा। अंशुल कंबोज के ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई। आगे दौड़ते हुए घोष ने डाइव लगाकर जमीन से महज कुछ इंच ऊपर गेंद को दोनों हाथों से लपका। 2. कंबोज थ्रो से चूके, रिकेल्टन रन-आउट से बचे पारी के चौथे ओवर में रायन रिकेल्टन को एक बड़ा जीवनदान मिला। गेंदबाज अंशुल कंबोज की सटीक यॉर्कर को रिकेल्टन ने डिफेंड किया और क्रीज से काफी बाहर निकल आए। कंबोज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और कीपर छोर पर निशाना साधा, लेकिन थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। रिकेल्टन ने क्रीज तक पहुंचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। थ्रो न लगने पर कंबोज ने हताशा में सिर पकड़ लिया। 3. IPL में प्रशांत के पहले ओवर में 3 छक्के लगे चेन्नई के प्रशांत वीर का IPL में उनका पहला ओवर किसी बुरे सपने की तरह रहा। मैच का 5वां ओवर फेंकने आए प्रशांत को रायन रिकेल्टन ने 3 छक्के जड़ दिए। रिकलटन ने तीसरी गेंद पर 76 मीटर का स्लॉग-स्वीप लगाया। फिर अंतिम दो गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिए। 4. दुबे ने नमन धीर का डॉली कैच छोड़ा मुंबई की पारी के सातवें ओवर में शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी गेंद नूर अहमद ने 95 किमी के रफ्तार से डाली। नमन धीर ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दुबे के हाथ में गई, लेकिन दुबे कैच नहीं पकड़ सके। नमन इस समय 19 रन बनाकर खेल रहे थे। 5. नूर अहमद का 'नो-लुक' सेलिब्रेशन नूर अहमद ने मुंबई के बैटर रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। नूर ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन को फंसाया। स्लॉग स्वीप खेलने गए रिकेल्टन गेंद को सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े उर्विल पटेल के हाथों में मार बैठे। विकेट लेने के बाद नूर अहमद ने अपनी आंखों पर हाथ रखकर 'नो-लुक' सेलिब्रेशन किया। आमतौर पर बैटर्स नो-लुक शॉट्स खेलते हैं। 6. कम्बोज की थ्रो बल्लेबाज के पीठ पर लगी पहली पारी की आखिरी गेंद के बाद अंशुल कंबोज ने बल्लेबाज को सॉरी कहा। दरअसल, कंबोज ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे मुंबई के बल्लेबाज कृष भगत खेल नहीं पाए। बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े, इस बीच विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद कंबोज की ओर थ्रो की। कंबोज ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट करने के लिए निशाना साधा, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे दौड़ रहे कृष भगत की पीठ पर जा लगी। हालांकि कंबोज ने तुरंत कृष को सॉरी कहा। 7. सैमसन कैच ड्रॉप के बाद उसी ओवर में आउट हुए चेन्नई की पारी का दूसरा ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद संजू सैमसन के बैट का किनारा लेकर स्लीप में गई, लेकिन विल जैक्स ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद बाहर की ओर स्विंग कराई। सैमसन ने कट किया, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों में चली गई। सैमसन कैच छूटने के बाद सिर्फ 5 रन और जोड़ सके। 8. कार्तिक शर्मा ने IPL की पहली फिफ्टी लगाई चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शनिवार को IPL की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रनचेज के 18वें ओवर में कृष्ण भगत की पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचास पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिलाई।
'पहली बार 15 साल के बच्चे को देखकर डर गया':वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर काइल जैमिसन बोले; BCCI ने आंख दिखाने पर की कार्रवाई
“मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा होऊंगा, लेकिन हां, हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला।” इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने ये बातें कहीं। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान जेमिसन ने ताली बजाते हुए वैभव को आंखें भी दिखाईं। काइल जेमिसन के इस व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर जेमिसन पर भड़के क्रिकेट फैन्स वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम के टॉप दो बल्लेबाज कितने खतरनाक हैं, यह सभी को पता है। एक को मिचेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।” सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने काइल जेमिसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। BCCI ने जेमिसन पर की कार्रवाई वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को महंगा पड़ गया। जेमिसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। IPL के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा इशारा, भाषा या गलत व्यवहार करता है, जिससे सामने वाले खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या झगड़ा भड़क सकता हो, तो उस पर कार्रवाई होती है। जेमिसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक जश्न के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आज हैदराबाद और कोलकात के बीच मुकाबला IPLका 45वां मुकाबला आज सनराइज हैदराबाद (SRH) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। हैदराबाद 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता का परफॉर्मेंस इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। पिछले मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। कोलकाता के खिलाफ एक बार उनके ऊपर नजर रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




