Responsive Scrollable Menu

IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में:सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर आने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। टीम ने इंडियंस को सीजन में दूसरी बार पटखनी दी है। इस जीत से चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। वहीं, मुंबई इंडियंस की राह बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गई है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन चेन्नई ने दिल्ली को पीछे छोड़ा, छठे नंबर पर आई मुंबई को हराने के बाद चेन्नई ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। आज के मैच की बात IPL में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। कोलकाता वापसी की राह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वापसी की राह पर है। टीम पिछले दो मैच जीतकर आ रही है। उसके पास आज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। टीम ने अब तक 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में उसे अब बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक भी मैच हारने पर उसे दूसरी टीमों के भरोसे रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दहलीज पर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पैट कमिंस की टीम के पास आज पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। गुजरात टॉप-4 की रेस में कायम गुजरात की टीम भी प्लेऑफ की रेस में कायम है। टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं। वह 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। आज गुजरात के पास जीत के साथ शीर्ष-4 में स्थान हासिल करने का मौका है। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे 6 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे टेबल टॉप पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। टीम 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं। श्रेयस अय्यर की टीम की टीम आज जीत से प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं, राहुल टॉप पर चेन्नई-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केएल राहुल 433 रन के साथ IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान हैं। आज के मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज दूसरे स्थान पर आए चेन्नई के पेसर अंशुल कम्बोज ने मुंबई के खिलाफ 3 विकेट झटके। 9 मैचों में उनके 17 विकेट हो गए हैं। अंशुल पर्पल कैप होल्डर भुवनेंश्वर कुमार की बराबरी पर है। आज हैदराबाद के ईशान मलिंगा और गुजरात के कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा। ---------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- चेन्नई ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया; गायकवाड-कार्तिक की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस पर 8 विकेट की जीत हासिल की है। टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। चेन्नई ने 23 अप्रैल को भी मुंबई को 103 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

IPL में आज पहला मैच हैदराबाद vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, सनराइजर्स ने पिछले पांच मैच लगातार जीते

IPL में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में हैदराबाद 65 रन से जीती थी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें पिछले पांच मैच लगातार जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है, जिसने 8 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है। कोलकाता का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 11 मैच ही जीत सकी है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है। उसे सुपर ओवर में कोलकाता ने जीता। राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों की 7 मैच खेले गए। होम टीम हैदराबाद को 3 और कोलकाता को 4 मैचों में जीत मिली। अभिषेक और ईशान मलिंगा फॉर्म में इस सीजन में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। रिंकू और कार्तिक पर कोलकाता को भरोसा कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने अब तक 8 मैचों में 215 रन जोड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.44 का रहा है और वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 87 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 48 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 3 मई को बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है। दिन में काफी तेज धूप रहेगी। टेम्प्रेचर 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।

Continue reading on the app

  Sports

पहले से सोच कर आया था... मुंबई के जबड़े से छीन लिया मैच, IPL में ठोकी पहली फिफ्टी फिर किया धोनी जैसा गन सेलिब्रेशन

कार्तिक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच जिताऊ पारी खेली. उन्होंने मुश्किल में आकर टीम के लिए फिफ्टी ठोकी और फिर महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल में गन सेलिब्रेशन किया. कार्तिक ने बताया कि वो सोच कर आए थे अगर अच्छा प्रदर्शन किया तो ऐसा कुछ करेंगे. Sun, 3 May 2026 06:33:25 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: 4 मई से पहले TMC का 'वीडियो बम',स्ट्रांग रूम में धांधली का आरोप, EC का जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:44:39+00:00

Maharashtra News: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ी खबर | Nasik | IT Company | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:41:13+00:00

Shorts | पति के साथ सारा अर्फीन का खास अंदाज #shortsvideo #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:41:39+00:00

LPG Price Hike में Chotu Cylinder हुआ गजब महंगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers