Car Driving Tips: रात में ड्राइविंग से लगता है डर? आसान टिप्स अपनाकर सफर बनाएं आरामदायक
Car Driving Tips: रात में कार चलाना दिन के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। कम रोशनी, सामने से आने वाली तेज हेडलाइट्स और विज़िबिलिटी की कमी के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सही सावधानियां अपनाकर आप अपनी नाइट ड्राइव को न सिर्फ आसान बल्कि सुरक्षित भी बना सकते हैं। अगर आपको भी रात में ड्राइविंग के दौरान परेशानी होती है, तो ये 4 जरूरी टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
1. हेडलाइट्स और शीशों की सफाई रखें
रात में साफ दिखना सबसे जरूरी होता है। ड्राइव पर निकलने से पहले हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स को अच्छी तरह साफ कर लें। धूल या गंदगी की वजह से लाइट की चमक कम हो जाती है। साथ ही विंडशील्ड और साइड मिरर को अंदर-बाहर से साफ रखना भी जरूरी है, ताकि रोशनी फैलकर विजन को खराब न करे।
2. हाई बीम का समझदारी से करें इस्तेमाल
हमेशा हाई बीम पर गाड़ी चलाना गलत आदत है। जब सामने से कोई वाहन आ रहा हो, तो तुरंत लो बीम पर स्विच करें। तेज रोशनी सामने वाले ड्राइवर को अस्थायी रूप से अंधा कर सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। हाई बीम का उपयोग केवल सुनसान सड़कों पर करें।
3. केबिन की लाइट्स बंद रखें
ड्राइविंग के दौरान कार के अंदर की लाइट्स बंद रखें। अंदर की रोशनी विंडशील्ड पर रिफ्लेक्ट होकर बाहर का दृश्य धुंधला कर देती है। डैशबोर्ड की लाइट भी केवल उतनी ही रखें, जिससे मीटर साफ दिखे।
4. सुरक्षित दूरी और नियंत्रित रफ्तार
रात में दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। साथ ही स्पीड को कंट्रोल में रखें, ताकि अचानक ब्रेक या मोड़ आने पर समय रहते प्रतिक्रिया दी जा सके। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप रात में भी आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं। सावधानी ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
(मंजू कुमारी)
Petrol-Disel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के भी बदले दाम! | Breaking News | Top News |
Petrol-Disel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के भी बदले दाम! | Breaking News | Top News | #lpgcrisis #disel #petrol #iranamericawar #news18up ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर (Iran US Ceasefire) हुआ है. इस बीच गैस के दाम बढ़े हैं. जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







