Responsive Scrollable Menu

गाजीपुर: सांप के जबड़े में फंसी बगुले की नुकीली चोंच, डॉक्टर ने किया हैरान कर देने वाला रेस्क्यू… अब हो रही सराहना

गाजीपुर में सांप के जबड़े में बगुले की चोंच फंस जाने से मौके पर भारी भीड़ जुट गई. दर्द से तड़प रहे सांप को एक डॉक्टर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. अब लोग डॉक्टर की खूब सराहना कर रहे हैं.

Continue reading on the app

इस एक्ट्रेस को शख्स ने भेजे गंदे-गंदे वीडियो और न्यूड तस्वीरें, देखकर हुईं हैरान, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Actress Poonam Dasgupta Gets Obscene Video: फिल्म पापी गुड़िया से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता ने हाल ही में एक गंभीर मामले को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर परेशान कर रहा है. इस घटना के बाद एक्ट्रेस मानसिक रूप से काफी आहत और तनाव में हैं. चलिए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला? 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ये घटना 27 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब पूनम अपने घर पर मौजूद थीं. उसी दौरान उन्हें एक अनजान व्हाट्सऐप नंबर से लगातार अश्लील वीडियो और न्यूड तस्वीरें भेजी गईं. इन मैसेज को देखकर वो पूरी तरह से हैरान रह गईं और उन्हें गहरा मानसिक झटका लगा. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले उस नंबर पर कॉल करके पता लगाने की कोशिश की कि आखिर कौन व्यक्ति ऐसा कर रहा है, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया और इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पति से चर्चा करने के बाद पूनम दासगुप्ता ने 29 अप्रैल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को उन सभी आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो के स्क्रीनशॉट भी सौंप दिए हैं, ताकि जांच में मदद मिल सके. मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

पुरानी तस्वीरें वायरल होने का आरोप

पूनम ने ये भी दावा किया है कि आरोपी ने उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों को भी इंटरनेट पर फैलाने की कोशिश की है. उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें अब सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं थीं, जिससे उन्हें शक है कि ये हरकत किसी ऐसे व्यक्ति की हो सकती है जिसे वो जानती हैं. उनका कहना है, “ये तस्वीरें अब गूगल पर भी मौजूद नहीं हैं, इसलिए मुझे लग रहा है कि ये कोई जान-पहचान वाला व्यक्ति हो सकता है, जो जानबूझकर मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है.”

पहली बार इतना गंभीर अनुभव

एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार अज्ञात नंबरों से आए अश्लील मैसेज को ब्लॉक किया है, लेकिन इस बार मामला बेहद अलग और गंभीर था. उन्होंने कहा, “मैंने पहले कभी इतनी अश्लील चीजों का सामना नहीं किया. जब मैंने ये वीडियो देखे तो मैं पूरी तरह सन्न रह गई. ये मेरे लिए बहुत ही चौंकाने वाला और डराने वाला अनुभव था.”

करियर की झलक

पूनम दासगुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा में बतौर बाल कलाकार की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई, खासकर Zee Horror Show जैसे लोकप्रिय प्रोग्राम्स में काम करके. इसके अलावा वो थिएटर में भी सक्रिय रही हैं और लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा रही हैं.

जांच जारी

फिलहाल पुलिस उस व्हाट्सऐप नंबर की जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे ये आपत्तिजनक चीजे भेजी गई. साथ ही, एक्ट्रेस द्वारा दिए गए स्क्रीनशॉट्स और अन्य सबूतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'ये मत सोचना तुम मेरी बेटी हो तो हीरोइन बन जाओगी...', संजय दत्त बेटी त्रिशाला से कही ऐसी बात

Continue reading on the app

  Sports

6 फुट 7 इंच लंबे बॉलर ने डेब्यू टेस्ट में लुटाए 108 रन, फिर कोई टीम पार नहीं कर पाई 100 का आंकड़ा, खेल गया वो 98 टेस्ट

कर्टली एंब्रोस का करियर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू से जुड़ा एक ऐसा आंकड़ा वायरल हुआ है, जो उनकी महानता की एक नई कहानी बयां करता है.एक खराब शुरुआत और फिर कभी पीछे मुड़कर न देखना आमतौर पर माना जाता है कि 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन', लेकिन कर्टली एंब्रोस ने इस कहावत को पूरी तरह गलत साबित कर दिया. Sat, 2 May 2026 19:07:38 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | EC पर क्या बोले आयोग के पूर्व अधिकारी? #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:12:05+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘झूठ बोलने से नाक लंबी होती है, वही नाप रहा हूं’ #westbengal #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:10:32+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘BJP प्रवक्ता ने बताया DDD का मतलब’ #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:07:16+00:00

West Bengal Election 2026 Re-Poll: Falta में फिर से Voting होगी या नहीं? | EC | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers