A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Punjab Kings की तूफानी बैटिंग vs Gujarat Titans की धारदार गेंदबाजी, Match में किसका पलड़ा भारी?

पिछले मैच में पंजाब किंग्स का जीत का सिलसिला टूट गया और वह लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस सप्ताह के शुरू में पंजाब किंग्स के अजेय अभियान पर रोक लगा दी थी। हालांकि पंजाब किंग्स की टीम आठ मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स उससे सिर्फ एक अंक पीछे हैं।

लगातार छह जीत हासिल करके शुरुआती बढ़त बनाने वाली पंजाब किंग्स की गेंदबाजी विभाग को लेकर कुछ चिंताएं हैं। पंजाब के बल्लेबाजों की तरह उसके गेंदबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बना पाए हैं। उसके बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजों की कमियां खुलकर सामने नहीं आई हैं लेकिन टूर्नामेंट अब महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है और ऐसे में कोई कमजोरी टीम पर भारी पड़ सकती है। गेंदबाजों की असफलता के कारण पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव पड़ रहा है, क्योंकि या तो उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने पड़ रहे हैं या फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना पड़ रहा है। ऐसे में पंजाब को अब अधिक स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

पंजाब की फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही है और उसने कई कैच छोड़े हैं। टीम प्रबंधन को इस विभाग में भी काम करने की जरूरत है। हालांकि बल्लेबाजी अब भी पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दी है, वहीं कूपर कोनोली ने भी रन बनाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाला मध्य क्रम मजबूत स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम साबित हुआ है। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की टीम लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में उतर रही है, हालांकि उसका अभियान उतार चढ़ाव वाला रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स और फिर आरसीबी के खिलाफ लगातार जीत के बाद टाइटन्स 10 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। गुजरात की बल्लेबाजी उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इन तीनों पर अत्यधिक निर्भरता टीम के लिए चिंता का विषय है। वॉशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

टीम को संतुलन प्रदान करने के लिए जेसन होल्डर को भी मध्य क्रम में शामिल किया गया है और उन्होंने मौजूदा चैंपियन आरसीबी के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिए और तीन कैच भी लिए। पिछले मैच में गुजरात के लिए एक और उत्साहजनक संकेत उसकी गेंदबाजी रही। गेंदबाजी आक्रमण अधिक अनुशासित दिखाई दिया। लेंथ पर बेहतर नियंत्रण और महत्वपूर्ण चरणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने आरसीबी को 155 रन पर आउट कर दिया था।

टीम इस प्रकार हैं: गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Continue reading on the app

IPL में 15 साल के लड़के का खौफ! Kyle Jamieson बोले- इतना डर अपनी जिंदगी में कभी नहीं लगा

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने जयपुर में आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ हुए मुकाबले पर विचार करते हुए स्वीकार किया कि मैच से पहले की विस्तृत तैयारी के बावजूद युवा खिलाड़ी की बढ़ती प्रतिष्ठा और हालिया फॉर्म ने असामान्य दबाव का माहौल बना दिया था। आईपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में, जैमीसन ने कहा कि स्थिति की गंभीरता के साथ-साथ बल्लेबाज की बढ़ती लोकप्रियता ने उस क्षण को उनके लिए खास बना दिया।
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul ने व्यक्तिगत Records को नकारा, कहा- MS Dhoni की 5 IPL Trophies जीतना है सपना


ये टिप्पणियां तब आईं जब जैमीसन ने पारी की शुरुआत में ही 15 वर्षीय खिलाड़ी को आउट कर दिया। आउट होने के बाद, तेज गेंदबाज को जोश भरे अंदाज में जश्न मनाते देखा गया। जैमीसन ने कहा कि मैं यहां हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कभी किसी 15 वर्षीय बच्चे से इतना डर ​​महसूस किया है। लेकिन हां, हमने मैच से पहले थोड़ी योजना बनाई थी, और यह अच्छा लगा कि वह सफल रही।

शनिवार को, आईपीएल ने पुष्टि की कि डीसी बनाम आरआर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए जैमीसन को एक अंक का डिमेरिट दिया गया और चेतावनी जारी की गई। दिल्ली के तेज गेंदबाज रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के काफी करीब आक्रामक ढंग से गेंद फेंक रहे थे, जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया हो सकती थी।
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul का सबसे बड़ा सपना, बोले- 'रिकॉर्ड नहीं, MS Dhoni जैसी 5 IPL Trophy जीतनी है'


डीसी ने रिकॉर्ड 226 रनों का पीछा करते हुए रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। केएल राहुल और पथुम निस्संका की 110 रनों की सलामी साझेदारी ने लक्ष्य की नींव रखी, जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पांच गेंद शेष रहते जीत पक्की कर दी। इससे पहले, रियान पराग (90) और डोनोवन फरेरा (47*) ने रॉयल्स को 225/6 के स्कोर तक पहुंचाया, जबकि मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। यह इस सीजन में डीसी की चौथी जीत थी, जिससे वे अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि रॉयल्स चौथे स्थान पर बने रहे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में एमएस धोनी नहीं खेलेंगे एक भी मैच? DC vs CSK मुकाबले से भी बनाई दूरी

एमएस धोनी को इस सीजन के शुरू होने से ठीक पहले पिंडली में चोट लगी थी, जिसके चलते उनके 3-4 मैच तक बाहर रहने की आशंका थी. मगर उसके बाद से CSK ने 9 मैच खेल लिए हैं और धोनी एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं. Mon, 04 May 2026 15:42:11 +0530

  Videos
See all

BJP HQ में बंटी 'Jhalmuri'! Bengal Results 2026 में बड़ा धमाका | PM Modi’s Jhalmuri Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:04+00:00

Election Results: अयोध्या में संतों ने मनाया BJP की जीत का जश्न | #ayodhya #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:39:22+00:00

Bengal Election Results 2026: 'भगवा' रंग से रंगा भवानीपुर ! Bengal Election Result | Bhowanipore #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:40:00+00:00

Election Results 2026 for West Bengal Assembly: रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:31:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once