Raja Shivaji vs Ek Din BO Day 1: रितेश की 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन मारी बाजी, 'एक दिन' की ओपनिंग रही फीकी
Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली। एक तरफ रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी ने शानदार शुरुआत की, तो वहीं दूसरी ओर जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई।
‘राजा शिवाजी’ ने मारी बाज़ी
रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ये मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है जिसने रिलीज के पहले ही दिन दमदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट दर्ज करने वाली सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Raja Shivaji has rewritten the record books! ????
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) May 2, 2026
Riteish Deshmukh sees a massive jump, nearly tripling the Day 1 opening numbers of his previous hits like Ved and Mauli. ????
Wondering what the final Day 1 net total looks like across all languages?
Check out the full analytical…
फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई, जिसमें मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने करीब 3.35 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 13 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया।
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं, साथ ही सलमान खान के कैमियो ने भी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाया है।
‘एक दिन’ की धीमी शुरुआत
वहीं दूसरी तरफ साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले दिन फिल्म ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है।
यह फिल्म साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, लेकिन दर्शकों से इसे मिलाजुला और ज्यादातर नकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने फिल्म को कमजोर बताया है।
जहां ‘राजा शिवाजी’ ने बड़े पैमाने पर स्क्रीन और मजबूत कंटेंट के दम पर बढ़त बना ली, वहीं ‘एक दिन’ को उसी दिन रिलीज होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या ‘एक दिन’ वीकेंड पर कोई खास उछाल दिखा पाती है या नहीं।
नया फोन खरीदना हुआ महंगा! इन कंपनियों ने बढ़ा दिए मोबाइल के दाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















