Responsive Scrollable Menu

Summer Car Care Tips: सड़क पर आग न बन जाए आपकी कार, Engine बचाने के ये 5 Tips जरूर जानें

गर्मियों में बुरा हाल सिर्फ हम सबका ही नहीं, बल्कि गाड़ियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जब पारा 40-50 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो कार भी काफी प्रभाव पड़ता है। लंबे ट्रैफिक जाम, तपती सड़कें और लगातार चलते एसी की वजह से गाड़ी के हर हिस्से पर डबल दबाव देखने को मिलता है। 

गर्मी में अक्सर में इंजन का ओवरहीट होना, टायर फेलियर और बैटरी से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती है। यदि इंजन खराब हुआ तो आपका लाखों का खर्चा हो सकता है। अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो ड्राइविंग की आदतों में सुधार करने से बड़े-बड़े हादसे टाले जा सकते हैं। यदि आप गर्मी में रोजाना अपनी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत है।

कार का कूलेंट लेवल को चेक करते रहें

भयंकर गर्मी में कार का इंजन ठंडा रहना बेहद जरुरी है। TOI की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, यदि कूलेंट कम है या बहुत पुराना हो गया है, तो वह अपना काम ठीक से नहीं कर सकता है। इससे इंजन ओवरहीट हो सकता है। इसलिए समय-समय पर कूलेंट का लेवल जरुर चेक करें। इतना ही नहीं, कार के इंजन ऑयल और ब्रेक ऑयल को भी चेक करते रहे हैं। यदि इंजन ऑयल पुराना हो गया या गाढ़ा हो गया, तो वह इंजन को ठीक से लुब्रिकेंट नहीं कर पाएगा, जिससे परफॉर्मेंस पर काफी असर दिखेगा।

AC की सर्विस जरुर कराएं

समर सीजन में सबसे जरुरी एसी है। ऐसे AC खराब हो जाए तो गर्मी के दिनों में कार में सफर करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सर्विस कराना बेहद ही जरुरी है। यदि कूलिंग कम लग रही है, तो एसी की गैस और फिल्टर चेक कराएं। साफ फिल्टर हवा ठंडी देगा और माइलेज भी बढ़ाएगा।

टायरों की हवा पर ध्यान दें

आग उगलने वाली गर्मी में तपती सड़कों के कारण टायर के अंदर की हवा का प्रेशर अपने आप बढ़ने लगता है। इसलिए गर्मियों में टायरों में बहुत ही ज्यादा हवा न भराएं। वरना ज्यादा हवा के कारण टायर फट सकता है। हर 10 से 15 दिनों में टायरों का प्रेशर चेक जरुर कराएं।

इंजन गर्म होने की चेतावनी को नजरअंदाज न करें

बार-बार डैशबोर्ड पर इंजन गर्म होने वाली लाइट जल रही है, तो इसको जरा-सा भी नजरअंदाज न करें। ऐसे में कार को तुरंत छांव में रोक दें और इंजन को ठंडा होने दें। इस स्थिति में बिल्कुल भी जबरदस्ती गाड़ी न चलाएं, इंजन पूरी तरह से खराब हो सकता है और आपको लाखों का खर्चा हो सकता है। इसके साथ ही कभी भी धूप में गाड़ी का पार्क न करें। धूप में कार खड़ी होने से गाड़ी अंदर से बहुत तेज गर्म हो जाती है, इसलिए हमेशा कार को किसी पेड़ के नीचे या कवर्ड पार्किंग में खड़ा करें।

बैटरी का ध्यान रखें

अधिक गर्मी बैटरी के अंदर के लिक्विड को सुखा देती है। इसलिए बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपकी गाड़ी स्टार्ट होने में समय ले रही है या लाइटें डिम है, तो समझें कि बैटरी खराब होने वाली है। भयंकर गर्मी में बैटरी फेल होना आपको मुसीबत में डाल देगी। 

Continue reading on the app

लोन फ्रॉड केस: दिल्ली कोर्ट ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों की ईडी हिरासत 15 मई तक बढ़ाई

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों—अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना—की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष पीएमएलए जज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में पूछताछ की याचिका को स्वीकार करते हुए हिरासत की अवधि बढ़ाने की अनुमति दी।

झुनझुनवाला और बापना को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। झुनझुनवाला को खराब स्वास्थ्य के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने जेल प्रशासन को उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

झुनझुनवाला और बापना, जो अनिल अंबानी के करीबी माने जाते हैं, को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच में गिरफ्तार किया था। यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामलों के आधार पर शुरू हुई थी।

यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) जैसी कंपनियों में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है, जिसमें दोनों की भूमिका होने का संदेह है।

सूत्रों के अनुसार, झुनझुनवाला पहले रिलायंस ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस कैपिटल के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर रह चुके हैं, और उस समय कंपनी के बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका थी।

वहीं, बापना रिलायंस कैपिटल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और आरएचएफएल के डायरेक्टर रह चुके हैं, और उन पर भी जांच के तहत वित्तीय फैसलों में शामिल होने का आरोप है।

ईडी ने दोनों को उस समय गिरफ्तार किया जब जांच में यह सामने आया कि वे बैंक लोन के पैसे के गलत इस्तेमाल और उसे घुमाकर इस्तेमाल (मनी लॉन्ड्रिंग) में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले, सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि इससे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 3,750 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

इस मामले में अनिल अंबानी से भी पहले पूछताछ की जा चुकी है।

इस बीच, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने कहा है कि झुनझुनवाला और बापना अब कंपनी से जुड़े नहीं हैं और फिलहाल किसी भी ग्रुप कंपनी में काम नहीं कर रहे हैं।

ग्रुप के बयान के अनुसार, झुनझुनवाला ने दिसंबर 2019 में और बापना ने सितंबर 2019 में कंपनी छोड़ दी थी, और अब उनका रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड तथा रिलायंस पावर लिमिटेड समेत किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: प्राइवेट प्लेन में बैठाकर तुम्हारे बिस्तर पर छोड़ दूंगा…इस खिलाड़ी को मैच में उतारने के लिए टीम के मालिक ने दिया ये ऑफर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने एक पॉडकास्ट पर खुलासा किया है कि टीम के मालिक ने उनके लिए प्राइवेट प्लेन भेजने की बात कही थी. ये खिलाड़ी बीमार था लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिक हर हाल में उन्हें मौका देना चाहता था. Mon, 04 May 2026 15:58:31 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results 2026: 'भगवा' रंग से रंगा भवानीपुर ! Bengal Election Result | Bhowanipore #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:40:00+00:00

BJP HQ में बंटी 'Jhalmuri'! Bengal Results 2026 में बड़ा धमाका | PM Modi’s Jhalmuri Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:04+00:00

Election Results: अयोध्या में संतों ने मनाया BJP की जीत का जश्न | #ayodhya #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:39:22+00:00

Bengal Election Results 2026 LIVE: 4 बजते ही Counting में खेला! |TMC | BJP |Mamata Banerjee | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T10:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers