Responsive Scrollable Menu

12 अगस्त को CM अहमदाबाद में गुजरात के उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त, बुधवार को अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे। वे यहां गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। साथ ही अहमदाबाद में मेगा निवेश रोड शो में गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, अनुकूल औद्योगिक नीतियों और निवेशक सुविधाओं से अवगत कराएंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी गुजरात के उद्योग जगत को आमंत्रित भी करेंगे। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ निवेश साझेदारी को मजबूत करना है।

यह संवाद गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों से जोड़ने और संभावित निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। इससे नए निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है तथा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी मजबूत निवेश आधार तैयार होगा।

अहमदाबाद का यह निवेश संवाद गुजरात और मध्यप्रदेश के उद्योग जगत के बीच निवेश सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। गुजरात देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में है और यहां के उद्योग समूहों की विनिर्माण, ऊर्जा, वस्त्र, निर्यात, अवसंरचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है। मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, बेहतर कनेक्टिविटी, पर्याप्त ऊर्जा, कुशल मानव संसाधन और निवेशक-अनुकूल नीतियां गुजरात के निवेशकों के लिए नए विस्तार अवसर उपलब्ध कराती हैं।

गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे।
  • मुख्यमंत्री अरविंद लिमिटेड, टोरेंट पॉवर तथा अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इन बैठकों में वस्त्र, ऊर्जा, अधोसंरचना, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।
  • हरी कृष्णा एक्सपोर्ट के चेयरमैन ढोलकिया, चिरिपाल समूह के चेयरमैन बृजमोहन चिरिपाल और अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन चिमन भाई शाह के साथ भी व्यक्तिगत बैठकें करेंगे।
  • संवादों में संभावित निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, भूमि उपलब्धता तथा निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग पर चर्चा होगी।
  • ताज स्काईलाइन होटल अहमदाबाद में आयोजित मुख्य निवेशक संवाद सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।इसके बाद मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति होगी।
  • अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन  नीरज मंडलोई मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य, मजबूत अधोसंरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।
  • प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेन्द्रन प्रदेश के टेक इकोसिस्टम, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप्स एवं उच्च प्रौद्योगिकी आधारित निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

Continue reading on the app

उज्जैन अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता के लिए भी किया जागरूक

उज्जैन नगर निगम द्वारा सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर को हरा भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अमृत हरित महाअभियान के तहत अलग-अलग स्थान पौधारोपण कर जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

बता दें कि 7 जुलाई को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में एक ही दिन में 11 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर इस महाभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण जारी है।

पौधारोपण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम  

इस अमृत हरित महाभियान के तहत उज्जैन नगर निगम की ओर से वार्ड क्रमांक 1 के भेरूगढ़ उन्हेल रोड स्थित मदरसा में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। यहां मदरसे के बच्चों के साथ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 150 पौधों का पौधारोपण किया। स्वच्छता जागरूकता को देखते हुए साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

 

हरित कॉरिडोर बनाने का प्लान

सिंहस्थ 2028 में शहर में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होने वाला है। इसी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों को हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 84 किमी मार्ग का चयन किया गया है। जिस पर दोनों तरफ पौधारोपण किया जाएगा। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन पर्यावरण और छांव मिल सकेगी। इस अभियान के तहत 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

पौधों की होगी निगरानी

ये पौधे सिंहस्थ 2028 को देखते हुए लगाए जा रहे हैं इसलिए इनकी जियो टैगिंग भी की जाने वाली है। इनका सारा रिकॉर्ड मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज होगा और नियमित तौर से निगरानी की जाएगी। बता दें कि प्रशासन द्वारा कटहल, अमरूद, करंज, शीशम, गुलमोहर, जामुन और छायादार तथा फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार 11 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ ही समय पहले दोनों ने सगाई भी की थी। Wed, 12 Aug 2026 05:54:53 +0530

  Videos
See all

PoJK में अत्याचार पर भारत सख्त! विदेश मंत्रालय ने पाक को बेनकाब किया, MEA की पाकिस्तान को चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:34:23+00:00

Mirzapur The Movie को लेकर Pankaj Tripathi बोले? #entertainment #bollywood #film #news #viral #movie #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:35:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers