उज्जैन अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता के लिए भी किया जागरूक
उज्जैन नगर निगम द्वारा सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर को हरा भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अमृत हरित महाअभियान के तहत अलग-अलग स्थान पौधारोपण कर जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
बता दें कि 7 जुलाई को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में एक ही दिन में 11 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर इस महाभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण जारी है।
पौधारोपण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
इस अमृत हरित महाभियान के तहत उज्जैन नगर निगम की ओर से वार्ड क्रमांक 1 के भेरूगढ़ उन्हेल रोड स्थित मदरसा में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। यहां मदरसे के बच्चों के साथ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 150 पौधों का पौधारोपण किया। स्वच्छता जागरूकता को देखते हुए साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
???? अमृत हरित अभियान 2026 ????
पौधरोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमवार्ड क्रमांक 01 | भेरूगढ़–उन्हेल रोड स्थित मदरसा
अमृत हरित अभियान 2026 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, भेरूगढ़–उन्हेल रोड स्थित मदरसे में 150 पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, pic.twitter.com/IiInppODW5
— Ujjain Municipal Corporation (UMC) (@ujjainumc) August 10, 2026
हरित कॉरिडोर बनाने का प्लान
सिंहस्थ 2028 में शहर में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होने वाला है। इसी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों को हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 84 किमी मार्ग का चयन किया गया है। जिस पर दोनों तरफ पौधारोपण किया जाएगा। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन पर्यावरण और छांव मिल सकेगी। इस अभियान के तहत 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
पौधों की होगी निगरानी
ये पौधे सिंहस्थ 2028 को देखते हुए लगाए जा रहे हैं इसलिए इनकी जियो टैगिंग भी की जाने वाली है। इनका सारा रिकॉर्ड मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज होगा और नियमित तौर से निगरानी की जाएगी। बता दें कि प्रशासन द्वारा कटहल, अमरूद, करंज, शीशम, गुलमोहर, जामुन और छायादार तथा फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।
Surya Grahan positive impact: कल चतुर्ग्रही योग में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 4 राशिवालों को करियर में लाभ, उन्नति की खुलेगी नई राह! 15 दिन महत्वपूर्ण
Surya Grahan positive impact: साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को चतुर्ग्रही योग में लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन सिंह समेत 4 राशिवालों को विशेष लाभ होगा. उनको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और उन्नति की नई राह मिलेगी. वहीं प्रॉपर्टी प्राप्ति का भी योग बना है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








