Responsive Scrollable Menu

चार अरब देशों को 8.6 अरब डॉलर के हथियार बेचने की अमेरिका ने की पेशकश

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अस्थायी शांति के बीच अमेरिकी आर्म्स डील की खबरें सुर्खियों में हैं। अमेरिकी प्रशासन ने कांग्रेस की समीक्षा को दरकिनार करते हुए इजरायल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात को 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के हथियारों की बिक्री का प्रस्ताव दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के हवाले से सिन्हुआ ने बताया कि, इन चीजों में एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम (उन्नत सटीक मारक हथियार प्रणाली), हवाई और मिसाइल डिफेंस रीप्लेनिशमेंट सर्विस (वायु एवं मिसाइल रक्षा पुनःपूर्ति सेवाएं) और एक इंटीग्रेटेड बैटल कमांड सिस्टम (एकीकृत युद्ध कमांड प्रणाली) शामिल था।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों से कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त हो चुका है, इसलिए संसद से सैन्य कार्रवाई के लिए मंजूरी लेने की तय समय सीमा उन पर लागू नहीं होती। व्हाइट हाउस ने इस बारे में अमेरिकी संसद को एक चिट्ठी भेजी है।

पोलिटिको के अनुसार ट्रंप ने कांग्रेस नेताओं को लिखे एक पत्र में कहा, “7 अप्रैल 2026 के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा, “28 फरवरी 2026 से शुरू हुई शत्रुता अब समाप्त हो चुकी है।”

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि यह कदम इस बहस को शांत करने की कोशिश है कि क्या इस सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी थी।

1973 में लागू वॉर पावर रेजोल्यूशन के तहत, राष्ट्रपति को सैन्य बल के उपयोग की सूचना कांग्रेस को देने के बाद 60 दिनों के भीतर कार्रवाई समाप्त करनी होती है। कांग्रेस की मंजूरी के बिना वे सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकते हैं।

इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरानियों के साथ बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है; उन्होंने चेतावनी दी कि वह मौजूदा प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि उन्होंने कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों विकल्पों को खुला रखा है।

मरीन वन से रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, वे एक समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।

उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ और आम सहमति तक पहुंचने में असमर्थ बताया। उन्होंने कहा, वे सभी एक समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे सभी उलझे हुए हैं, और कहा कि नेतृत्व बहुत ही असंगठित है और आंतरिक मतभेदों से ग्रस्त है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मेरे साथ कजिन ने गंदी हरकत की....', इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अबॉर्शन के लिए किया था ये काम

Kanika Mann Shocking Revelation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. खासतौर पर उनका नाम लोकप्रिय टीवी शो नागिन 7 से सुर्खियों में है, जिसके चलते उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है. इसी बीच हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन, परिवार और करियर से जुड़े कई निजी और सेंसिटिव पहलुओं पर खुलकर बात की. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि बचपन में उनके कजिन ने ही उनके साथ घटिया हरकत करने की कोशिश की थी. तो चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा? 

बचपन की दर्दनाक घटना का खुलासा

कनिका मान ने हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान अपने बचपन की एक बेहद परेशान कर देने वाली घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वो चौथी क्लास में पढ़ती थीं, तब उनके ही एक कजिन ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की थी. उस उम्र में उन्हें न तो इन बातों की समझ थी और न ही ये पता था कि ऐसी सिचुएशन में कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वो इतनी डर गई थीं कि उन्हें ये तक चिंता सताने लगी थी कि कहीं वो प्रेग्नेंट न हो जाएं. उस समय उन्हें गर्भावस्था से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने इधर-उधर से सुनी हुई बातों के आधार पर पपीता खाने को इससे बचने का उपाय मान लिया था.

डर और भ्रम में बीता समय

कनिका ने बताया कि उन्होंने घर में बड़े-बुजुर्गों से पपीते को लेकर कई तरह की बातें सुनी थीं, जिनमें ये भी शामिल था कि ये गर्भपात में मदद करता है. इसी वजह से वो डर के कारण लगातार पपीता खाती रहती थीं, ताकि किसी अनहोनी से बच सकें. ये पूरी स्थिति उनके लिए मानसिक रूप से बेहद तनावपूर्ण थी. कनिका ने बताया कि बचपन में जब वो छुट्टियों पर जाया करती थीं तो उनका चचेरा भाई था जो उनके साथ घटिया हरकत करता था.

माता-पिता से छुपाई सच्चाई

सबसे हैरानी की बात ये रही कि उन्होंने उस समय अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. इसके पीछे कारण था डर. उन्हें लगा कि कहीं परिवार उन्हें ही दोषी न ठहरा दे. ये डर और चुप्पी कई सालों तक उनके साथ बनी रही. कनिका ने बताया कि उन्होंने यह बात अपने माता-पिता को बहुत बाद में, कई साल गुजरने के बाद बताई. उस घटना ने उनके बचपन पर गहरा असर छोड़ा, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और इस दर्द से उबरने की कोशिश की.

करियर के लिए परिवार के खिलाफ लिया फैसला

जहां तक उनके करियर की बात है, कनिका मान ने खुलासा किया कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वो ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखें. वह एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां इस तरह के करियर को लेकर संकोच था. लेकिन कनिका ने अपने सपनों को प्राथमिकता दी और परिवार से छिपकर काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने बिना बताए अपनी पहली फिल्म की शूटिंग तक पूरी कर ली थी. बाद में जब उनके परिवार को इस बारे में पता चला, तब स्थिति धीरे-धीरे बदली.

टीवी से मिली पहचान

कनिका मान को असली पहचान टीवी शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से मिली, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और टीवी इंडस्ट्री में उनकी मजबूत जगह बनाई. वहीं कनिका मान की ये कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की सफलता की नहीं है, बल्कि ये उनके संघर्ष, साहस और मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणादायक कहानी भी है. 

ये भी पढ़ें: मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर POCSO एक्ट के तहत दर्ज कराई FIR, कहा- '10 बार गलत तरह से छुआ'

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना काइल जेमीसन को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई ये सजा

Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करके आक्रामक जश्न मनाया था. जिसके चलते बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. Sat, 02 May 2026 09:37:04 +0530

  Videos
See all

Bengal Revoting: 'कितनी बार वोटिंग कराओं, जीतेंगी तो दीदी ही' #shortsviral #tmcvsbjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:20:00+00:00

Petrol Diesel Price Hike News: आपकी जेब पर पड़ेगा असर, बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के दाम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:22+00:00

US Iran Israel War News Updates: अमेरिका के नाकेबंदी से ईरान को भारी नुकसान | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:46+00:00

Bengal Revoting: मतदाता ने दोबारा मतदान कराए जाने पर BJP पर लगाए गंभीर आरोप | TMC | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:19:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers