RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को आउट कर 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज ने दिखाया गुस्सा, BCCI ने निकाल दी सारी गर्मी!
Kyle Jamieson send off to Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एक मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना ने खूब सुर्खियां बटोरीं। बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक सैंडऑफ देने पर एक्शन लिया।
यह घटना शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में हुई, जब राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे वैभव सूर्यवंशी इस मैच में जल्दी आउट हो गए। उन्होंने पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की और जैमिसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर जैमिसन ने उन्हें फुल लेंथ डिलीवरी पर बोल्ड कर दिया।
The celebration of Kyle Jamieson after dismissing Vaibhav Suryavanshi. pic.twitter.com/s6Otq9Uu0X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2026
विकेट लेने के बाद जैमिसन ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, वह चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने युवा बल्लेबाज के सामने जाकर आक्रामक अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जो नियमों के खिलाफ माना गया। हालांकि सूर्यवंशी ने कुछ नहीं कहा और शांत रहते हुए पवेलियन लौट गए लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बीसीसीआई ने जैमिसन के खिलाफ लिया एक्शन
बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जैमिसन को आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया। बोर्ड ने उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट देते हुए चेतावनी जारी की। बोर्ड के अनुसार, यह मामला आचार संहिता के उस नियम के तहत आता है, जिसमें किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपमानजनक भाषा, इशारा या व्यवहार करना शामिल है, जो दूसरे खिलाड़ी को भड़का सकता है।
इस बीच मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें रियान पराग ने 90 रन की पारी खेली। हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी टीम के काम नहीं आ सका। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला जबकि पाथुम निसंका 62 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और दिल्ली ने 226 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
कुल मिलाकर, इस मुकाबले में जहां एक तरफ दिल्ली की जीत चर्चा में रही, वहीं जैमिसन का आक्रामक जश्न भी विवाद का बड़ा कारण बन गया।
Sandeep Pathak: राज्यसभा MP संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दर्ज की 2 FIR, AAP छोड़ BJP में हुए थे शामिल
Rajya Sabha MP Sandeep Pathak: पंजाब पुलिस ने आज 2 मई शनिवार को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पाठक के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में केस दर्ज किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि संदीप पाठक को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
7 सांसद हुए बीजेपी में शामिल
बता दें कि हाल ही में संदीप पाठक और राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सभी सांसदों ने BJP के साथ विलय कर लिया था। इसके बाद, शुक्रवार को पंजाब भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और उसे पारित कराने में सफलता हासिल की। सीएम भगवंत मान की सरकार ने यह कदम 7 सांसदों के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने की घटना के कुछ दिन बाद उठाया है।
भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, सीएम भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि AAP मजबूत है, और उसका विस्तार किया जा रहा है। मान विश्वास प्रस्ताव पेश करते समय यह भी कहा है कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि ‘आप’ का सफाया हो जाएगा, उसके विधायक पाला बदल लेंगें, ये केवल अफवाहें हैं। इस तरह की खबरों से लोगों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi