Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand: हरिद्वार में गंगा घाट पर मचा बवाल, कुत्ते को नहलाने पर महिला से भिड़े श्रद्धालु; वीडियो वायरल

Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाट पर एक अजीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना सर्वानंद घाट की है, जहां एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची थी. वहां उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहलाना शुरू कर दिया. घाट पर मौजूद लोगों ने जब यह देखा, तो उन्होंने इसका विरोध किया. वहीं वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर कर दी. अब यह वीडीयो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Continue reading on the app

चार अरब देशों को 8.6 अरब डॉलर के हथियार बेचने की अमेरिका ने की पेशकश

वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अस्थायी शांति के बीच अमेरिकी आर्म्स डील की खबरें सुर्खियों में हैं। अमेरिकी प्रशासन ने कांग्रेस की समीक्षा को दरकिनार करते हुए इजरायल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात को 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के हथियारों की बिक्री का प्रस्ताव दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के हवाले से सिन्हुआ ने बताया कि, इन चीजों में एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम (उन्नत सटीक मारक हथियार प्रणाली), हवाई और मिसाइल डिफेंस रीप्लेनिशमेंट सर्विस (वायु एवं मिसाइल रक्षा पुनःपूर्ति सेवाएं) और एक इंटीग्रेटेड बैटल कमांड सिस्टम (एकीकृत युद्ध कमांड प्रणाली) शामिल था।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों से कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त हो चुका है, इसलिए संसद से सैन्य कार्रवाई के लिए मंजूरी लेने की तय समय सीमा उन पर लागू नहीं होती। व्हाइट हाउस ने इस बारे में अमेरिकी संसद को एक चिट्ठी भेजी है।

पोलिटिको के अनुसार ट्रंप ने कांग्रेस नेताओं को लिखे एक पत्र में कहा, “7 अप्रैल 2026 के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा, “28 फरवरी 2026 से शुरू हुई शत्रुता अब समाप्त हो चुकी है।”

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि यह कदम इस बहस को शांत करने की कोशिश है कि क्या इस सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी थी।

1973 में लागू वॉर पावर रेजोल्यूशन के तहत, राष्ट्रपति को सैन्य बल के उपयोग की सूचना कांग्रेस को देने के बाद 60 दिनों के भीतर कार्रवाई समाप्त करनी होती है। कांग्रेस की मंजूरी के बिना वे सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकते हैं।

इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरानियों के साथ बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है; उन्होंने चेतावनी दी कि वह मौजूदा प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि उन्होंने कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों विकल्पों को खुला रखा है।

मरीन वन से रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, वे एक समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।

उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ और आम सहमति तक पहुंचने में असमर्थ बताया। उन्होंने कहा, वे सभी एक समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे सभी उलझे हुए हैं, और कहा कि नेतृत्व बहुत ही असंगठित है और आंतरिक मतभेदों से ग्रस्त है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना काइल जेमीसन को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई ये सजा

Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करके आक्रामक जश्न मनाया था. जिसके चलते बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. Sat, 02 May 2026 09:37:04 +0530

  Videos
See all

US Iran Israel War News Updates: अमेरिका के नाकेबंदी से ईरान को भारी नुकसान | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:46+00:00

Bengal Revoting: मतदाता ने दोबारा मतदान कराए जाने पर BJP पर लगाए गंभीर आरोप | TMC | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:19:13+00:00

Petrol Diesel Price Hike News: आपकी जेब पर पड़ेगा असर, बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के दाम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:22+00:00

Superfast News: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | West Bengal Election Revoting | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:18:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers