Apple iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट: पहली बार मिल रही ₹10,110 तक की छूट, तुरंत करें ऑर्डर
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। Vijay Sales पर Apple iPhone 17 Pro पर अभी ₹10,110 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,34,900 थी। यह फोन 6.3-इंच डिस्प्ले, Apple A19 Pro चिपसेट और 48MP ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सिस्टम जैसे हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है। ऐसे ऑफर्स आमतौर पर ज्यादा समय तक नहीं चलते, इसलिए इच्छुक खरीदारों को जल्दी फैसला करना चाहिए।
Apple iPhone 17 Pro का ऑफर प्राइस
Vijay Sales पर Apple iPhone 17 Pro की कीमत में बड़ा ऑफर मिल रहा है। भारत में लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹1,34,900 थी, लेकिन अब यह फोन ₹1,30,790 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹4,110 की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹6,000 और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹4,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ेः- सिर्फ ₹1,600 में लॉन्च हुए Vivo TWS 5i: फुल चार्ज पर चलेंगे 50 घंटे, 10mm ड्राइवर के मिलेंगे AI फीचर्स
Apple iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलती है। साथ ही इसे Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM मिलती है, जो इसे बेहद स्मूद और पावरफुल बनाता है।
कैमरा फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 48MP ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बेहतर आउटपुट देता है।
ये भी पढ़े-ः Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च: 13MP कैमरा, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, कीमत है इतनी
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
अगर 2026 में आने वाले iPhone 18 Pro सीरीज को ध्यान में रखा जाए, तो अभी iPhone 17 Pro को डिस्काउंट में लेना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। इसका A19 Pro प्रोसेसर, दमदार 48MP कैमरा सिस्टम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए एक मजबूत डिवाइस बनाते हैं। अगर आप और ज्यादा बचत करना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर के साथ इसे खरीद सकते हैं, जबकि बेहतर डिस्काउंट के लिए फेस्टिव सीजन सेल का इंतजार भी किया जा सकता है।
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च: 13MP कैमरा, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, कीमत है इतनी
Lenovo ने भारत में अपना नया Android टैबलेट Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का एक ही वेरिएंट दिया गया है। टैबलेट में 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ चार JBL स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 10,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे पहली बार MWC 2026 में दिखाया गया था।
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत ₹39,999 रखी गई है (8GB + 256GB वेरिएंट)। यह टैबलेट 1 मई से Lenovo की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है। यह टैबलेट Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशन्स
यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसे Android 18 तक 2 OS अपडेट और 2030 तक 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 13-इंच का 3.5K LCD डिस्प्ले (2190×3540 पिक्सल) दिया गया है, जिसमें Dolby Vision सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 319ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। यह डिस्प्ले 600 निट्स ब्राइटनेस और HBM मोड में 800 निट्स तक ब्राइटनेस देता है।
ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹1,600 में लॉन्च हुए Vivo TWS 5i: फुल चार्ज पर चलेंगे 50 घंटे, 10mm ड्राइवर के मिलेंगे AI फीचर्स
परफॉर्मेंस और AI फीचर्स
Lenovo के इस नए टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो Qualcomm Hexagon NPU और Adreno 825 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज़ के लिए इसे काफी स्मूद बनाता है।
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें कई स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं जैसे AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live Transcript। इसके अलावा Circle to Search, Google Gemini सपोर्ट और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे एडवांस AI फीचर्स भी शामिल हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
कैमरा और कनेक्टिविटी
कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 13MP का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और RGB सेंसर जैसे कई जरूरी सेंसर भी शामिल किए गए हैं।
ऑडियो और एक्सेसरीज
ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में 4 JBL स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। यह टैबलेट Lenovo 2-in-1 Keyboard और टचपैड को सपोर्ट करता है, हालांकि इन्हें अलग से खरीदा जा सकता है। इसके साथ Lenovo Tab Pen Plus भी मिलता है, जो 4,096 प्रेशर लेवल के साथ आता है और नोट्स व ड्राइंग के लिए काफी उपयोगी है।
बैटरी और डिजाइन
इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल और तेज चार्जिंग दोनों का फायदा मिलता है।
डिज़ाइन की बात करें तो इसका साइज 191.91 x 296.48 x 6.20mm है और वजन 598 ग्राम है, जिससे यह स्लिम और प्रीमियम फील देने वाला टैबलेट बन जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















