Responsive Scrollable Menu

राजाओं के दरबार से रेस्तरां तक, रजवाड़ी थाली में परोसी जाती है राजस्थान की संस्कृति, हर स्वाद में छिपी है अलग कहानी

Rajasthan Royal Thali: राजस्थान की रजवाड़ी थाली सिर्फ स्वाद का मेल नहीं, बल्कि प्रदेश की शाही संस्कृति, परंपरा और मेहमाननवाजी की पहचान है. दाल-बाटी-चूरमा, केर-सांगरी, गट्टे की सब्जी, कढ़ी, पंचमेल दाल, बाजरे की रोटी और मिठाइयों से सजी यह थाली राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद को एक साथ पेश करती है. घी का भरपूर इस्तेमाल और पारंपरिक तरीके से भोजन परोसने की परंपरा इसके शाही अंदाज को और खास बनाती है. आज जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर और पुष्कर जैसे पर्यटन शहरों में रजवाड़ी थाली देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है.

Continue reading on the app

Delhi Traffic Jam: कांवड़ यात्रा और बारिश से वाहन रेंगने लगे, कई रूट डायवर्ट

वार्षिक कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें, मोटरसाइकिल और पैदल चलते कांवड़िये, लोगों की भीड़ से पटे बाजार और सड़क किनारे लगे कांवड़ शिविर नजर आए। कई जगहों पर नियमित यातायात के कारण पहले से व्यस्त सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे और इस दौरान कांवड़िये गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। स्थानीय लोगों के अनुसार, राधाकृष्णन मार्ग और अबाई मार्ग के अलावा एलएसआर कॉलेज से नेहरू प्लेस के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यातायात धीमा रहा। वहीं, रोहिणी के सेक्टर-2 स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर के पास कांवड़ शिविर में लोगों की भीड़ के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। कई कांवड़िये मोटरसाइकिलों से या समूह में पैदल चलते और कंधों पर कांवड़ उठाए नजर आए।

कांवड़ शिविरों के आसपास जुटी भीड़ और बाजारों में बढ़ी पैदल आवाजाही के कारण कई स्थानों पर सामान्य यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रेटर कैलाश में अर्चना कॉम्प्लेक्स लाल बत्ती के पास सड़क के डिवाइडर का निर्माण कार्य जारी होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। वहीं, मेन उत्तम नगर लाल बत्ती के पास ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी वालों और फूल की दुकानों के सड़क के कुछ हिस्से पर कब्जा करने से यात्रियों को परेशानी हुई।

दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर भारी बारिश के बीच पटपड़गंज के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी यातायात धीमा रहा। यात्रियों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक कार सड़क की गलत दिशा में चलती दिखाई दी, जिससे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। दिल्ली यातायात पुलिस ने इससे पहले कांवड़ियों की आवाजाही के कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी थी, इनमें खास तौर पर कालिंदी कुंज चौराहा, ओखला बैराज रोड और नोएडा-कालिंदीकुंज मार्ग शामिल हैं।

यात्रा के अंतिम दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर पुलिस ने यह यातायात परामर्श जारी किया था। पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों की आवाजाही और ओखला बैराज-कालिंदी कुंज मार्ग पर जारी सड़क मरम्मत कार्य के कारण कालिंदी कुंज के आसपास यातायात 12 अगस्त तक प्रभावित रहने की संभावना थी। पुलिस ने 11 और 12 अगस्त को सामान्य यातायात के लिए अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड बंद रखने की भी घोषणा की थी।

यात्रियों को एनएच-9 और एनएच-44 समेत वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। सोमवार को बारिश ने भी यातायात की स्थिति को और प्रभावित किया। शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई और लोगों ने व्यस्त सड़कों पर वाहनों की धीमी रफ्तार की सूचना दी।

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर, कुलदीप और सरफराज बाहर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Predicted XI vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा.शुभमन गिल की कप्तानी में उतर रही भारतीय टीम में साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल का खेलना लगभग तय है, जिन्होंने अभ्यास मैच में नाबाद 142 रन बनाए. वहीं, दूसरे तेज गेंदबाज और स्पिन-ऑलराउंडर के चयन को लेकर प्लेइंग-11 में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. Wed, 12 Aug 2026 17:08:34 +0530

  Videos
See all

CJP में तानाशाही के खिलाफ भूख हड़ताल #jharkhand #students #exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:45:05+00:00

प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ का आगाज़... Slam Poetry में युवाओं ने उठाई बदलाव की आवाज | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers