Responsive Scrollable Menu

28 अप्रैल 2017: फिल्म का बजट ₹250 करोड़, कमाई ₹1800 करोड़ पार, 9 साल पहले जब तहस-नहस हो गया था बॉक्स ऑफिस

9 साल पहले 28 अप्रैल 2017 को जब सिनेमाघर खुले तो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक तूफान आ गया. लगभग ₹250 करोड़ के बड़े बजट में बनी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया, जिसकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई दी. ₹1,800 करोड़ से ज्यादा कमाकर इस फिल्म ने रीजनल सिनेमा और बॉलीवुड के बीच के गैप को कम किया और प्रभास को पहला बिना किसी शक के पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक कल्चरल क्रांति थी जिसने दिखाया कि अगर कहानी दिलचस्प हो, तो भाषा की रुकावटें मायने नहीं रखतीं.

Continue reading on the app

मधुबाला के हीरो ने आधी उम्र की लड़की से किया निकाह, बरसों तक पहली पत्नी को दिया धोखा, छिपकर कर ली थी दूसरी शादी

पर्दे पर ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर एक्टर ने अपनी असल जिंदगी में कई महिलाओं के दिल तोड़े. उन्होंने पहले प्रेमिका का साथ छोड़ा और फिर पत्नियों को धोखा दिया. ये हीरो जिसकी आज बात कर रहे हैं वो दिलीप कुमार हैं. सिनेमा जगत में दिलीप कुमार का नाम आज भी अदब से लिया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा.

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री में हुई गड़बड़ी?: 15600 करोड़ की डील पर उठे सवाल, सोमानी ग्रुप को जबरन आउट किया?

Rajasthan royals sale: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की बिक्री को लेकर नया विवाद सामने आ गया। काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस डील से बाहर कर दिया गया जबकि वे शुरुआत से ही सबसे मजबूत दावेदार थे।

मार्च में खबर आई थी कि काल सोमानी, वॉलमार्ट परिवार के रॉब वॉल्टन और डेट्रॉइट लायंस के हैम्प परिवार के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। उस समय इस डील की वैल्यू करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15000 करोड़ रुपये) बताई गई थी। लेकिन 3 मई को तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब यह पुष्टि हुई कि लक्ष्मी मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए 1.65 बिलियन डॉलर (करीब 15660 करोड़ रुपये) की डील पर पहुंच गया।

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री में हुई गड़बड़ी?
सोमानी समूह ने अब बयान जारी कर कहा है कि छह महीने तक चले पूरे प्रोसेस में वे लगातार सबसे आगे रहे, लेकिन आखिरी समय में उन्हें बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि उनका कंसोर्टियम पूरी तरह फंडेड था और डील को पूरा करने के लिए तैयार था। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपनी बोली वापस नहीं ली।

सोमानी ग्रुप ने डील पर उठाए सवाल
समूह ने मीडिया में चल रही उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने खुद रेस से बाहर होने का फैसला किया। उनका आरोप है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी और इसमें पारदर्शिता, ईमानदारी और समान अवसर की कमी रही।

बयान में कहा गया, 'हमने इस प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से हिस्सा लिया, लेकिन अंत में नतीजा हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हमें नहीं लगता कि सभी को बराबर मौका मिला।' हालांकि, निराशा के बावजूद सोमानी समूह ने इसे एक सीख के रूप में लिया है और भविष्य में नए अवसरों पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मित्तल परिवार ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी
दूसरी ओर, मित्तल परिवार ने यह डील अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में की है। यह फ्रेंचाइजी उन्हें मौजूदा मालिक मनोज बडाले और अन्य निवेशकों से मिली है। इस डील में राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ साउथ अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स टीम भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही तक यह डील पूरी हो सकती । इसके बाद मित्तल परिवार के पास 75% हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला के पास करीब 18% शेयर रहेंगे। बाकी 7% हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास ही रहेगी। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जो आने वाले समय में और तूल पकड़ सकता।

Tue, 05 May 2026 13:33:14 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Angry Video | ममता बनर्जी का बड़ा बयान | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:10:31+00:00

Bengal Election Result 2026 Live : PM Modi | Amit Shah | Mamata Banerjee | TMC | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:23+00:00

Viral Video |मरीजों के बीच पानी पानी! राजौरी अस्पताल का हाल | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:12:46+00:00

J.P. Nadda appointed as observer for Assam: जे. पी नड्डा असम के प्रर्यवेक्षक बनाए गए #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T09:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers