Video: पहली गेंद...पहला छक्का, यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की हवा निकाली, रचा इतिहास
Yashasvi Jaiswal welcomes Mitchell Starc with a massive six: आईपीएल के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने तूफानी आगाज करते हुए इतिहास रच दिया. जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मैच की पहली ही गेंद पर जायसवाल ने गगनचुंबी छक्का जड़कर खलबली मचा दी. आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. हालांकि, स्टार्क ने बाद में उन्हें आउट कर हिसाब बराबर किया, लेकिन जायसवाल की इस आक्रामक शुरुआत ने मैच के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.
आईपीएल इतिहास में चौथी बार, जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर लगाया 'छक्का'
जयपुर, 1 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने चौथी बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 'छक्का' लगाने का कारनामा किया है। इस मामले में जायसवाल शीर्ष पर हैं। शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर की पहली ही गेंद को सीधे मैदान से बाहर भेजा। ऐसा चौथी बार था, जब जायसवाल ने आईपीएल 'पारी' की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama






















