West Bengal Elections: राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल के अनुसार, दूसरे चरण की वोटिंग में EVM से छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए थे। BJP ने आरोप लगाया था कि कुछ जगहों पर “कमल” निशान वाले बटन को टेप से ढक दिया गया था
Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' से तब्बू के सीन काटे जाने और उनकी नाराजगी की खबरों को निर्देशक प्रियदर्शन ने पूरी तरह से गलत और अफवाह करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और तब्बू के साथ उनके संबंध मधुर हैं।
SRH vs KKR: आईपीएल 2026 में रविवार को दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हैदराबाद की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। नीतीश रेड्डी बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे। उनकी जगह कर्नाटक के उभरते हुए स्टार आर स्मरण ने IPL में डेब्यू किया। बाएं हाथ के फिंगरस्पिनर हर्ष दुबे की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षल पटेल को शामिल किया गया।
केकेआर की प्लेइंग-11 में भी 2 बदलाव हुए हैं। फिन एलन अपने न्यूजीलैंड के हमवतन टिम सिफर्ट की जगह खेलेंगे जबकि मनीष पांडे ऑलराउंडर रमनदीप सिंह की जगह आए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केकेआर के पिछले मैच से बाहर रहने के बाद, मथीशा पथिराना एक और मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, केकेआर के बॉलिंग कोच टिम साउथी ने कहा है कि पथिराना नेट्स पर अच्छी बॉलिंग कर रहे। अंगरिश रघुवंशी विकेटकीपिंग ग्लव्स संभालेंगे।
हैदराबाद ने लगातार पांच मैच जीते हैं और अगर वे रविवार को फिर से जीतते हैं, तो वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएंगे। शाम को जब SRH अपने टोटल का बचाव करेगी, तो प्रफुल हिंगे या साकिब हुसैन के इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने की संभावना है। KKR के लिए, एलन इम्पैक्ट सब्स बेंच से बैटिंग करते समय आएंगे।