35 KM माइलेज, 6 एयरबैग...कीमत ₹3,49,900 से शुरू! ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
Cars Under 5 Lakh: पेट्रोल और CNG की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप ऐसी कार खोज रहे हैं जो कम खर्च में ज्यादा चले, तो ये लिस्ट आपके लिए बेहद काम की है. Maruti Alto K10 से लेकर Celerio और Tata Tiago तक, ये कारें न सिर्फ शानदार माइलेज देती हैं बल्कि सेफ्टी फीचर्स के साथ भी आती हैं. कुछ मॉडल तो 35 km/kg तक का माइलेज दे रहे हैं. खास बात ये है कि इनकी कीमत 5 लाख रुपये से भी कम से शुरू होती है. पूरी लिस्ट देखकर आप अपनी अगली कार का फैसला आसानी से कर पाएंगे.
Video: कमाल है बिहार के लाल का संघर्ष! दिल्ली में खड़ा किया अपना अस्पताल, PM मोदी से भी हुए सम्मानित
Success Story: नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में 32 वर्षीय डॉ. बिभु आनंद बिस्वास ने साबित कर दिया है कि जिद और जूनून हो तो गांव की तंग गलियों से निकलकर अपना अस्पताल खड़ा करना भी मुमकिन है. बिहार के एक छोटे से गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले डॉ. आनंद ने काठमांडू यूनिवर्सिटी के नोबेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और गंगाराम इंस्टीट्यूट से डीएनबी मेडिसिन किया. दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट रहते हुए उन्होंने कोविड-19 के दौरान वैक्सीनेशन इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाली. इसी सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान भी पाया. आज वह राजेंद्र नगर में 4 फ्लोर वाला ‘हीलिंग हैंड्स मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक’ चला रहे हैं. जहां ओपीडी, फार्मेसी और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा है. जल्द ही एंबुलेंस सेवा भी शुरू होगी. 88 स्क्वायर यार्ड में बने इस हॉस्पिटल में गरीब और कमजोर तबके को सस्ती इलाज सुविधा दी जाती है. डॉ. आनंद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मेडिकल विंग के प्रेसिडेंट और कई मेडिकल संगठनों से भी जुड़े हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















.jpg)



