Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 Playoffs की जंग: CSK vs MI में 'करो या मरो' का मुकाबला, हारने पर टूटेगा सपना

अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां करो या मरो का मुकाबला होगा, जिसमें दोनों का लक्ष्य प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की उम्मीद जीवंत रखना होगा। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीम का अब तक का अभियान निराशाजनक रहा है और वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सीएसके के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की परिस्थितियां अनुकूल रही हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में वह प्रभाव देखने को नहीं मिला है जो वर्षों से उसकी पहचान रही है। सीएसके की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव रहा है।

विशेषकर उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके गेंदबाज भी दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सत्र में उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम को कमजोर मध्य क्रम और गेंदबाजों ने निराश किया है। उसके गेंदबाज स्कोर का बचाव करने और महत्वपूर्ण मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। अब जबकि टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है तो इन दोनों टीम के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करने के अलावा अब कोई और विकल्प नहीं है। उन्हें अपनी किस्मत पलटने के लिए इस मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सीएसके को उम्मीद होगी कि उसके स्पिनर चेपॉक की धीमी पिच का फायदा उठाने में सफल रहेंगे, जबकि मुंबई की टीम स्पिनरों का मुकाबला करने के लिए अपने पावर हिटर्स पर निर्भर रहेगी।

चेन्नई और मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों में से कोई भी टीम इस मैच में स्पष्ट रूप से जीत की हकदार नहीं है, जिससे यह मुकाबला आईपीएल की पारंपरिक रूप से सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में वर्चस्व की लड़ाई के बजाय अस्तित्व की लड़ाई बन गया है। आठ मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट और महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। धोनी सत्र से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं जबकि शुरुआत में माना जा रहा था कि वह जल्द वापसी करेंगे।

संजू सैमसन सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। इसी सत्र में चेन्नई की टीम से जुड़ने वाले सैमसन ने आठ पारियों में 300 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। वह एक बार फिर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सीएसके के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन का बचाव करने में नाकाम रही थी जिससे उसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस मैच में उसकी गेंदबाजी की कमजोरियां भी उजागर हो गई।

सीएसके की स्थिति मुंबई से थोड़ी बेहतर है। मुंबई नौवें स्थान पर है और उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए अपने शेष सभी छह मैच जीतने होंगे।

टीम इस प्रकार हैं

  चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Continue reading on the app

KL Rahul का सबसे बड़ा सपना, बोले- 'रिकॉर्ड नहीं, MS Dhoni जैसी 5 IPL Trophy जीतनी है'

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पष्ट किया कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है और कहा कि उनकी दिली इच्छा महेंद्र सिंह धोनी के पांच आईपीएल खिताब की बराबरी करना है। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हाल में धोनी से आगे निकलने वाले राहुल ने इस उपलब्धि को कम करके आंका और टीम को प्राथमिकता देने वाले अपने दृष्टिकोण को दोहराया।

राहुल ने जिओस्टार से कहा, ‘‘मुझे तो पता भी नहीं चला कि मैं माही भाई से आगे निकल गया हूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी होती हैं। इनसे भरोसा होता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्रॉफियां जीतने से होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक टीम खेल है। आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। आप सफल टीमों का हिस्सा बनना चाहते हैं। यही हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है।’’ इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड के बारे में भी बात की, जिसका श्रेय उन्होंने अपने घरेलू मैदान से भावनात्मक लगाव को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस बारे में सोचा है कि क्या मेरे पास आरसीबी के लिए कोई खास रणनीति है, लेकिन मुझे इसका जवाब नहीं मिला है। चिन्नास्वामी मेरे लिए बहुत खास है। मैं वहीं पला-बढ़ा हूं और जब भी मैं उस मैदान पर खेलता हूं तो कुछ अलग ही अहसास होता है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘जब भी मैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलता हूं तो मैं कुछ अलग तरह से महसूस करता हूं। मैंने आरसीबी के खिलाफ ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ स्टेडियम आपको सकारात्मक माहौल देते हैं और आपको यह महसूस कराते हैं कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

राहुल ने भारत की नई पीढ़ी के बल्लेबाजों के निडर रवैये की भी सराहना की और कहा कि कैसे युवा खिलाड़ी अपनी आक्रामक मानसिकता से टी20 बल्लेबाजी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे किसी गेंदबाज की प्रतिष्ठा से नहीं डरते, फिर चाहे वह जसप्रीत बुमराह हों या पैट कमिंस। वे बस गेंद देखते हैं और उसे मैदान से बाहर मारना चाहते हैं। नए जमाने के क्रिकेटर जो कर रहे हैं वह अद्भुत है। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। 15 साल की उम्र में दो शतक लगाने के बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।

Continue reading on the app

  Sports

Heinrich Klaasen Video: ‘जमीन पर पटक दूंगा’… परिवार के लिए हेनरिख क्लासन किससे भिड़ पड़े?

IPL 2026 में अपनी बैटिंग में आक्रामक रुख अपनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज के ऐसे तेवर मैदान से बाहर भी देखने को मिला. इसकी वजह भी कोई छोटी-मोटी नहीं है, बल्कि अपने परिवार को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया. Fri, 01 May 2026 18:57:05 +0530

  Videos
See all

Moumita Chakraborty ने बताया कांग्रेस का तुष्टीकरण कल्चर | #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:41:52+00:00

West Bengal Repoll: बंगाल में कल फिर से मतदान के आदेश | EC | Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:46:09+00:00

Bengal Election 2026 EXIT POLL: बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान! | TMC | BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:40:00+00:00

West Bengal Election Result LIVE: EXIT POLL देख उड़े Mamata के होश | BJP Vs TMC | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:38:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers