Responsive Scrollable Menu

सांवले रंग की वजह से कई बार रिजेक्ट हुई एक्ट्रेस, डेटिंग ऐप पर की प्यार की तलाश, छलका दर्द

Actress on Rejection: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक सेलेब्स को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. कुछ को अपने रंग की वजह से भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, उन्हें अपने सांवले रंग की वजह से करियर में तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ा, इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी इस वजह से उन्हें रिजेक्शन मिले.

कौन है ये एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं 'मैडम सर' की SHO हसीना मलिक यानि गुल्की जोशी (Gulki Joshi) की, जो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. गुल ने साल 2011 में टीवी शो  'क्राइम पेट्रोल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2012 में 'फिर सुबह होगी' के साथ गुल ने पहला लीड रोल निभाया था. फिर उन्हें 'नादान परिंदे','परमावतार श्री कृष्ण' जैसे शोज में देखा गया. एक्ट्रेस अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

सांवले रंग की वजह से करियर पर असर

अपने करियर की शुरुआत में गुल्की जोशी को काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. सांवलेपन के कारण उन्हें कई बार नौकरानी के रोल ऑफर किए जाते थे. वहीं, इंडस्ट्री में आने से पहले गुल  थिएटर ग्रुप का हिस्सा रही थी. अब गुल 35 साल की हो गई है और करियर में ठीक-ठाक काम कर रही हैं. लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. अक्सर फैंस उनसे सवाल करते हैं कि वो कब दुल्हन कब बनेंगी, जिस पर अब एक्ट्रेस ने बात की है.

ये भी पढ़ें- ‘कितनी और जाने जाएंगी...’ सोनू सूद ने जबलपुर क्रूज हादसे पर उठाई आवाज, सरकार से पैसेंजर्स के लिए की ये मांगें

शादी ना करने को लेकर क्या बोली गुल्की?

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में गुल्की ने बता दिया कि उन्हें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा-  'जैसे ही ढंग का लड़का मिल जाएगा.  इतना मर्दाना कि मुझे शांत रख पाए.  मेरी परसों ही किसी से बात हो रही थी. हमने लड़कियों को सिखा दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लड़कियां तो अब ऑल राउंडर बन गई हैं.लेकिन बड़ी अजीब बात है कि कोई मर्दों को नहीं सिखा रहा कि उन लड़कियों से बिहेव कैसे करना है.' 

बेटो को थेरेपी में की भेजने की मांग

गुल्की ने आगे कहा- 'मुझे लगता है, हमें बेटों को भी बहुत कुछ सिखाना पड़ेगा. बेटे को भी थेरेपी वगेरह में भेजो, उसकी भी अच्छी परवरिश करो.' इस दौरान गुल्की ने बताया कि सांवले रंग की वजह से कई लड़के उन्हें रिजेक्ट कर चुके हैं. इतना ही नहीं अच्छे पार्टनर की तलाश में एक्ट्रेस ने  डेटिंग ऐप पर भी प्यार की तलाश की थी, लेकिन बात नहीं बनी

ये भी पढ़ें- 'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा पति से ले रही तलाक, रिश्ता टूटने पर कहा- 'रोमांटिकली अलग होने का फैसला किया'

 

Continue reading on the app

इन 5 Adventure Places पर मिल सकता है असली रोमांच

Adventure Places For An Action Packed Vacation: अगर आप अपनी रोजमर्रा की बोरिंग लाइफ से बाहर निकलना चाहते हैं तो एक रोमांचक ट्रिप पर जाने के बारे में सोच सकते हैं. अगर आप ऐसी जगहों की तलाश में हैं जो आपके रोमांच में और भी ज्यादा तड़का लगा दे, तो यहां पांच ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो आपके अनुभव को सचमुच बेहद रोमांचक बनाने में मदद कर सकते हैं. ये सभी जगहें अपने रोमांचक अनुभवों के लिए बहुत मशहूर हैं और यहां आने वाले लोगों को यहां का मौसम भी खास तौर पर बहुत पसंद आता है. इन जगहों के नामों के साथ-साथ आपको यह जानकारी भी मिलेगी कि इनमें से हर जगह घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है.

ऋषिकेश (Rishikesh)

सबसे पहले ऋषिकेश की बात करते हैं जो रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के लिए काफी फेमस है. अगर आपको पानी और ऊंचाई पर जाने से डर न नहीं लगता तो ये जगह आपके लिए के बढ़िया विकल्प बन सकती है. आपको यहां क्लिफ जंपिंग और कैंपिंग जैसे कई एडवेंचर ऑप्शन मिल जाती हैं. आप यहां सितंबर से जून के समय में जा सकते हैं.

लद्दाख (Leh-Ladakh)

अगर आपको बाइक पर दूर दूर तक की ट्रिप पर जाने का मन करता है तो आप लद्दाख जाने का प्लान कर सकते हैं. ये जगह बाइकिंग और हाई-एल्टीट्यूड एडवेंचर के लिए जानी जाती है. इस जगह की खूबसूरती खतरनाक पहाड़ी रास्ते और पैंगोंग झील है. आप यहां मई से सितंबर के बीच में जाने का प्लान बना सकते हैं.

बीर बिलिंग (Bir Billing)

अगर आपको आसमान से पहाड़ का नजारा देखना है तो आप बीर बिलिंग जा सकते हैं. यहां पर काफी ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है. इस जगह को इंडिया का पैराग्लाइडिंग कैपिटल कहां जाता है. आसमान में उड़ते हुए पहाड़ों को देखने का यह आपका लाइफ टाइम एक्सपीरियंस हो सकता है. आप यहां मार्च से मई और अक्टूबर से नवंबर तक में जा सकता है. 

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड (Andaman and Nicobar Islands)

अगर आपको समुद्र पसंद है तो आपको एक बार अंडमान जरूर जाना चाहिए. इसके साथ ही यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, पैरासेलिंग और सी वॉकिंग का मजा ले सकते हैं. अंडरवॉटर एडवेंचर के लिए ये जगह एक बढ़िया विकल्प माना जाता है. आप यहां अक्टूबर से मई तक में जा सकते हैं.

स्पीति वैली (Spiti Valley) 

इस जगह को ट्रेकिंग और ऑफबीट एडवेंचर के लिए पसंद किया जाता है. इसके साथ ही इस जगह पर आपको Raw Nature और Extreme Adventure दोनों देखने को मिल जाते हैं. यहां के उबड़-खाबड़ रास्ते और ऊंचाई पर ट्रेकिंग इस जगह को बढ़िया बनाता है. वहीं, यहां पर आप मई से सितंबर के बीच जा सकते हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 क्रिकेटर... जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा शतक, 13 साल बाद भी नहीं टूटा 100 सेंचुरी का विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most hundred in international career: क्रिकेट के मैदान पर शतकों का रिकॉर्ड केवल रनों का आंकड़ा नहीं, बल्कि महानता का प्रतीक है. 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने 100 शतकों के साथ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है, जबकि विराट कोहली उनके पीछे मजबूती से चल रहे हैं. इनके अलावा रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और जैक्स कैलिस अपनी निरंतरता और अद्भुत कौशल से क्रिकेट जगत को मंत्रमुग्ध किया है. इन पांच दिग्गजों का जुनून और अटूट संकल्प ही इन्हें क्रिकेट इतिहास का 'महानायक' बनाता है. Fri, 1 May 2026 18:55:59 +0530

  Videos
See all

Sonam Raghuvanshi Bail : सोनम का प्रेमी नहीं आएगा जेल से बाहर! | Raja Raghuvanshi | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:45:22+00:00

West Bengal Election Result LIVE: EXIT POLL देख उड़े Mamata के होश | BJP Vs TMC | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:38:02+00:00

West Bengal Repoll: बंगाल में कल फिर से मतदान के आदेश | EC | Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:46:09+00:00

Moumita Chakraborty ने बताया कांग्रेस का तुष्टीकरण कल्चर | #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers