Diljit Dosanjh ने दिव्यांग फैन को स्टेज पर बुलाया: डेडिकेट किया गाना; Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक
Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने कॉन्सर्ट और गानों की वजह से छाए रहते हैं। कई बार वह अपने कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो फैंस का दिल जीत लेता है। एक बार फिर अपने खास अंदाज और दिल छू लेने वाले व्यवहार की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उनके एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक दिव्यांग फैन के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
स्टेज पर बुलाकर पेश की इंसानियत की मिसाल
इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ एक दिव्यांग महिला फैन को स्टेज पर बुलाते हैं। इसके बाद वह घुटनों के बल बैठकर उनके लिए अपना मशहूर गाना ‘हस-हस’ गाते हैं। यह छोटा सा पल भावनाओं से भरा हुआ था, जिसने वहां मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी भावुक कर दिया।
फैंस बोले- ‘रब दा बंदा’
जैसे ही दिलजीत ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने उनकी सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने उन्हें “रब दा बंदा” बताया, तो कुछ ने उन्हें “G.O.A.T” यानी ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ तक कह दिया।
फैंस के साथ खास कनेक्शन
दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट्स में अक्सर फैंस के साथ इस तरह के खास पल साझा करते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है और लोग उन्हें सिर्फ उनके गानों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके व्यवहार के लिए भी पसंद करते हैं।
आने वाली फिल्म का इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ जल्द ही निर्देशक इम्तिजाय अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Welcome movie: 90's की इस फिल्म से जुड़ा था 'वेलकम' का 'मजनू भाई' का किरदार, अनिल कपूर ने खोला राज!
Welcome movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक ‘मजनू भाई’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका निभाया यह कॉमिक गैंगस्टर रोल आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस किरदार की जड़ें उनके 90 के दशक के एक पुराने रोल से जुड़ी हैं।
‘आवारगी’ से आया मजनू भाई का आइडिया
हाल ही में एक फैन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर फिल्म ‘आवारगी’ में अनिल कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए इस फिल्म की मशहूर गजल 'चमकते चांद को...' शेयर की थी। इस पोस्ट पर रिप्लाइ करते हुए अनिल कपूर ने कहा- "आवारागी शायद मेरी सबसे चर्चित फिल्म न रही हो, लेकिन यह किरदार मेरे दिल से कभी नहीं निकला। सालों बाद वही किरदार 'मजनू भाई' के पीछे प्रेरणा बनकर लौटा, बस थोड़ा हल्के अंदाज में... कंधे झुकाने का तरीका, हाव-भाव, पागलपन, पहले महेश भट्ट की दुनिया में, बाद में अनीस बाज़मी के अंदाज़ में। लाइफ का सर्कल पूरा होता है।"
Awargi may not have been the most noticeable film I've done, but this character never left me. He returned years later as the inspiration behind Majnu Bhai, only with a lighter twist...The shoulder tilt, the mannerisms, the madness, first in Mahesh Bhatt’s world, later in Anees… https://t.co/eKBBUc1r00
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 30, 2026
गंभीर किरदार से कॉमिक आइकन तक का सफर
‘आवारगी’ में अनिल कपूर ने एक गंभीर और गहराई वाले किरदार को निभाया था, जबकि ‘वेलकम’ में उसी भावना को हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में पेश किया गया। यही वजह है कि ‘मजनू भाई’ का किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया और समय के साथ यह एक कल्ट कैरेक्टर बन गया।
‘वेलकम’ बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म
साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ में अनिल कपूर, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, परेश रावल और फिरोज खान जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। कॉमेडी और क्राइम के अनोखे मिश्रण ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई और आज भी यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।
फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ‘वेलकम4’ पर काम चल रहा है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ नाना पाटेकर और परेश रावल के किरदारों को फिर से शामिल करने की योजना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















