टॉप-4 की तीन का खेल बिगाड़कर प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये टीम, नहीं जा रहा है किसी का ध्यान
IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. टूर्नामेंट के 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक किसी भी टीम ने न तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और न ही कोई टीम पूरी तरह से ऑफिशियली टूर्नामेंट से बाहर हुई है. मगर, इस बीच एक दिलचस्प बात निकलकर सामने आई है, जिसपर कम ही लोगों का ध्यान गया है. जी हां, एक टीम अंक तालिका में ऐसी है, जो अभी टॉप-4 का भी हिस्सा नहीं है, लेकिन वह पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का काम बिगाड़ सकती है और अचानक प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती है.
PBKS, RR, SRH अंक तालिका में कहां हैं?
IPL 2026 में पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास भी 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है. ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें अब यहां से प्लेऑफ में आसानी से क्वालीफाई कर सकती हैं. बल्कि PBKS तो टॉप-2 में भी खत्म करने की प्रबल दावेदार लग रही है.
गुजरात टाइटंस से कैसे टॉप-4 की 3 टीमों को खतरा?
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते, 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 10 अंक के साथ गुजरात की टीम नंबर-5 पर काबिज है. अब GT को 5 मैच और खेलने हैं, जिसमें एक मैच पंजाब से होगा और एक राजस्थान से. अब यदि GT पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को हराने में कामयाब होती है, तो कहीं न कहीं वह उनकी मुश्किलें तो बढ़ाएगी ही. इतना ही नहीं, मौजूदा समय में अंक तालिका में मौजूद टॉप-4 टीमों में से अगर किसी भी टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतरती है, तो शुभमन गिल की टीम प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती है.
यहां देखिए गुजरात टाइटंस का शेड्यूल
गुजरात टाइटंस को लीग स्टेज पर अब अपने 5 मैच खेलने हैं. पंजाब किंग्स के साथ 3 मई को मैच होगा, राजस्थान रॉयल्स के साथ 9 मई को, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 12 मई को, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 16 मई को और आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 21 मई को मैच खेलेगी.
| मैच नं. | तारीख | मुकाबला |
|---|---|---|
| 1 | 3 मई 2026 | GT vs Punjab Kings |
| 2 | 9 मई 2026 | GT vs Rajasthan Royals |
| 3 | 12 मई 2026 | GT vs Sunrisers Hyderabad |
| 4 | 16 मई 2026 | GT vs Kolkata Knight Riders |
| 5 | 21 मई 2026 | GT vs Chennai Super Kings |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे RR VS DC मैच में सिर्फ इतने रन
पूजा हेगड़े ने शेयर किए फिल्म 'रेट्रो' के सेट से जुड़े किस्से
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'रेट्रो' ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री फिल्म की यादों में खोती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोमांचक यादें प्रशंसकों के साथ शेयर कीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama




















