Responsive Scrollable Menu

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक उड़ान सेवाएं 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगी।

इस ऐतिहासिक कदम के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश और दुनिया के लिए एक नया एविएशन गेटवे बनकर उभरेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, 1 मई को जारी जानकारी में बताया गया कि सभी आवश्यक सुरक्षा और संचालन संबंधी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी तरह तैयार है।

सबसे खास बात यह है कि इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो द्वारा संचालित की जाएगी, जो नियमित यात्री सेवाओं की शुरुआत का प्रतीक होगी। इसके तुरंत बाद अन्य प्रमुख एयरलाइंस जैसे अकासा एयर और एयर इंडिया भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। हालांकि, उड़ानों के रूट, टाइमिंग और टिकट बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज संचालन और मल्टीमोडल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहां यात्रियों को सहज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ एयरलाइंस को किफायती और भरोसेमंद ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।

इस एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो कि ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के सहयोग से तैयार की गई है। एयरपोर्ट का पहला चरण हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है, जबकि भविष्य में इसका विस्तार कर इसे 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक ले जाने की योजना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति देगा।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'जब तक कोई एक्शन नहीं...' आग बबूला हुए आर. अश्विन, ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर रियान पराग की लगाई लताड़

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूप में वेपिंग करते हुए पाया गया. वो लाइव मैच में ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट पी रहे थे. इसके बाद इस विवाद ने काफी तूल लिया. इसके मद्देनजर बीसीसीआई ने उन पर बड़ा एक्शन लिया और उन्हें मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया. वहीं उन्हें एक डेमेरिट प्वाइंट भी दिया गया.

दरअसल, रियान पराग पर कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाया गया. अब भारत के पूर्व ऑलराउंडर और रियान पराग के साथ आरआर के लिए खेल चुके रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रियान पराग की इस हरकत पर क्या बोला है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

अश्विन ने रियान पराग पर दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, 'मैं रियान पराग को एक बड़े भाई के तौर पर कहना चाहूंगा. आपकी पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी होता है. वह आखिर में आपका अपना मामला है लेकिन उन बातों को अपने प्राइवेट स्पेस में रखना जरूरी है. एक कैप्टन और एक फ्रेंचाइजी के लीडर के तौर पर आप जिम्मेदारी उठाते हैं. आप दुनिया भर के कई युवा क्रिकेटरों और अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. इस पद के साथ जवाबदेही भी आती है. एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मुझे आपसे गहरी हमदर्दी है लेकिन जब तक कोई एक्शन नहीं लिया जाता, कोई भी इन पलों से सच में सीख नहीं लेगा या आगे नहीं बढ़ पाता है'.

इस पूरे मामले पर डालें एक नजर

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, तब उन्हें वेपिंग करते देखा गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और उन्हें तरह-तरह की सजा देने की मांग फैंस उठाने लेगे.

ये पूरा मामला तब कैप्चर हुआ जब कैमरामैन ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर कर रहा था. नेशनल टीम पर रियान पराग के वेपिंग करने से जहां एक ओर फैंस नारज थे. तो वहीं दूसरी और कई लोगोंने कैमरामैन को ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर नहीं करने की बात कही. अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है.

कैसा रहा है आईपीएल में रियन पराग का प्रदर्शन

रियान पराग ने आईपीएल 2026 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है. उनका उच्चतम स्कोर 29 रन है. उन्होंने अब तक 9 मैचों में कुल 117 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं आया है. उन्होंने इस सीजन सिर्फ 8 चौके और 7 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाई हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी, लिस्ट में नहीं वैभव सूर्यवंशी, जानें किस नंबर पर अभिषेक शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Ranking में टीम इंडिया का हो गया फायदा, बिना खेले लगाई ऐसी छलांग

ICC की ओर से हर साल 1 मई को टेस्ट रैंकिंग में सालाना बदलावों के साथ अपडेट होता है और उसके आधार पर ही पूरे साल रैंकिंग में बदलाव होते रहते हैं. ताजा अपडेट में टॉप-2 में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन टीम इंडिया ने जरूर स्थिति सुधारी है. Fri, 01 May 2026 16:34:29 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Polls: Bengal में BJP की बढ़त ने उड़ाई Bangladesh की नींद! | TMC | BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:34:42+00:00

West Bengal Exit Polls: क्यों 4 May से पहले ही Mamata ने स्ट्रॉन्ग रूम में डाला डेरा | | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:37:46+00:00

Punjab Assembly News: कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा रही है - हरपाल सिंह चीमा #shotrs #bhagwantmann #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:35:07+00:00

राइफल थामे Geeta Phogat, फायरिंग प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:35:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers