Responsive Scrollable Menu

18 साल के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की IPL 2026 में हुई एंट्री, जानिए किस टीम ने बीच टूर्नामेंट में दिया मौका

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीचों-बीच एक 18 साल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है. इस वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को बीच आईपीएल 2026 में एंट्री मिली है. इस खिलाड़ी को आईपीएल में चोट के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम मावी चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर आरएस. अंबरीश को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है.

आरएस. अबरीश की हुई आईपीएल 2026 में एंट्री

आपको बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवम मावी की जगह आरएस. अंबरीश को साइन किया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए शिवम मावी की जगहअंबरीश को अपनी टीम में चुना है. अंबरीश ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और भारतीय टीम को चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया था.

बता दें कि, दाएं हाथ के मीडियम पेसर मावी कमर में चोट लगने की वजह से मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं. RS अंबरीश, जो एक ऑल-राउंडर हैं. जो भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में  सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे, उनके नाम 11 विकेट थे.अंबरीश, जो दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बैट्समैन हैं. उन्हें SRH ने अपने साथ INR 30 लाख में जोड़ा है.

ये भी पढ़ें : 'जब तक कोई एक्शन नहीं...' आग बबूला हुए आर. अश्विन, ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर रियान पराग की लगाई लताड़

Continue reading on the app

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक उड़ान सेवाएं 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगी।

इस ऐतिहासिक कदम के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश और दुनिया के लिए एक नया एविएशन गेटवे बनकर उभरेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, 1 मई को जारी जानकारी में बताया गया कि सभी आवश्यक सुरक्षा और संचालन संबंधी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी तरह तैयार है।

सबसे खास बात यह है कि इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो द्वारा संचालित की जाएगी, जो नियमित यात्री सेवाओं की शुरुआत का प्रतीक होगी। इसके तुरंत बाद अन्य प्रमुख एयरलाइंस जैसे अकासा एयर और एयर इंडिया भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। हालांकि, उड़ानों के रूट, टाइमिंग और टिकट बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज संचालन और मल्टीमोडल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहां यात्रियों को सहज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ एयरलाइंस को किफायती और भरोसेमंद ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।

इस एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो कि ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के सहयोग से तैयार की गई है। एयरपोर्ट का पहला चरण हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है, जबकि भविष्य में इसका विस्तार कर इसे 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक ले जाने की योजना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति देगा।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी तेज रफ्तार बॉल, हाथ से खुलकर जमीन पर गिरी, कीमत जानकर आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में रन बनाने में नाकाम रहे. बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की बॉल आकर लगी. स्कूप खेलने से चूके तिलक और उनकी कीमती घड़ी जमीन पर गिर गई. Sun, 3 May 2026 13:36:00 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results : बंगाल में कितनी सीटें जीतेगी BJP? #mamatabanerjee #pmmodi #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:38:42+00:00

Nishant Kumar Bihar Yatra: निशांत कुमार की 'सद्भावना यात्रा' शुरू | Sadbhavana Yatra | Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:45:03+00:00

Brahmashtra I Debate Show: बंगाल चुनाव पर गरमाई Debate, Congress – BJP प्रवक्ता में तीखी टक्कर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:37:19+00:00

Amreli | इंसानों के बीच पहुंचे शेर, लोग हैरान | #shorts #viralvideo #viralnews #amreli #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T08:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers