Responsive Scrollable Menu

योगी सरकार युवाओं को देगी बड़ा तोहफा, बिना ब्याज के मिलेगा 10 लाख रुपये का लोन

UP News: योगी सरकार छात्रों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को लगातार सौगात दे रही है. इसी कड़ी में अब योगी सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देना का फैसला लिया है. दरअसल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की सफलता के बाद योगी सरकार जल्द ही इस योजना का विस्तार करने जा रही है. जिससे युवा उद्यमियों को काफी लाभ मिलेगा. दरअसल, योगी सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के तहत आवेदन पात्रता की आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की तैयार कर रही है. जिसके लिए सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है.

उम्र सीमा में इतनी कटौती करेगी योगी सरकार?

बता दें कि योगी सरकार की इस योजना के तहत अब तक 21 से 40 वर्ष तक की आयु के करीब 1.68 लाख युवाओं को पांच लाख रुपये तक का लोन मिल चुका है. जिसके लिए उन्हें किसी प्रकार की गारंटी नहीं देनी पड़ी है यानी बिना बैंक गारंटी के ब्याज मुक्त लोन मिला है. योगी सरकार अब इस योजना के तहत न्यूनतम आयु सीमा में कटौती करने जा रही है.

जिसके तहत आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया जाएगा. हालांकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष ही रहेगी. इसके साथ ही योगी सरकार 500000 रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने वाली है. बता दें कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत जो युवा सर्विस और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर से लेकर इनोवेटिव बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उन्हें पांच लाख रुपये तक का लोग मिलता है. जो चार साल में चुकाना होता है.

वहीं दूसरे चरण में साढ़े सात लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन मिलता है. जिससे भविष्य में पहले चरण को पूरा करने के बााद युवा उद्यमी अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं. इसके चलते राशि को दोगुना किए जाने का भी प्रस्ताव है. यानी लोन की राशि पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये और 7.5 लाख रुपये के स्थान पर 15 लाख रुपये तक लोन देना की व्यवस्था की जा रही है.

कब शुरू हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरुआत हुई थी. योजना की शुरुआत में ही डेढ़ लाख युवाओं को अलग-अलग बैंकों से बिना गारंटी के ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था.

ये भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर इतने दिन मुफ्त कर सकेंगे सफर, जानें यात्रियों के लिए और क्या सुविधाएं

अब तक कितने युवा उठा चुके हैं लाभ?

अगर इस योजना के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस योजना के तहत अब तक कुल 530487 युवाओं ने आवेदन किए हैं. जबकि इस पर कुल 24964.7 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है. इस योजना के तहत अब तक बैंकों ने 180756 आवेदन स्वीकृत किए हैं. जबकि 6142.97 करोड़ रुपये का लोन दिया जा चुका है. वहीं इस योजना के तहत महिलाओं की 28 प्रतिशत भागीदारी रही है. यानी इस योजना के तहत अब तक 28 प्रतिशत महिला और 72 प्रतिशत पुरुषों को लोन मिल चुका है.

ये भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ की योजना, युवा नया उद्यम मॉडल बनाने में सरकार कर रही मदद

Continue reading on the app

इतने सारे शाओमी फोन में आया Android 17 बीटा, लॉन्च से पहले आजमाएं नए फीचर्स, ऐसे करें इंस्टॉल

Xiaomi का Android 17 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम लाइव हो गया है। प्रोग्राम अभी चार Xiaomi डिवाइस के लिए उपलब्ध है, जिसमें Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 15T Pro, और Xiaomi पावर्ड Leica Leitzphone शामिल हैं। यहां देखें अपडेट इंस्टॉल करने के स्टेप्स

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट तो ठीक है, पर जॉब क्या करोगे... गर्लफ्रेंड ने पूछा क्रिकेटर से सवाल, हक्का बक्का रह गया टीम इंडिया का गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar Love Story: आईपीएल में 200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने वाले स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मैदान पर जितने शांत हैं, उनकी लव स्टोरी उतनी ही दिलचस्प है.शादी से पहले पत्नी नुपुर नागर ने भुवी का ऐसा 'इंटरव्यू' लिया था कि क्रिकेटर सन्न रह गए. नुपुर ने पूछा था,'क्रिकेट तो ठीक है, पर जॉब क्या करोगे?' बचपन के प्यार से जीवनसाथी बने इस कपल की अनकही प्रेम कहानी, किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. Fri, 1 May 2026 15:32:58 +0530

  Videos
See all

Bargi Dam Cruise Rescue Operation Viral Video : जबलपुर में क्रूज डूबने का भयानक वीडियो | N18S | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:06:07+00:00

Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर के Bargi Dam में Cruise Accident की पूरी कहानी | Narmada River | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:01:56+00:00

Delhi का कालिंदी कुंज कैसे बना कराची ? Bangladeshi infiltrators | Hindu Temple | Muslim | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:03:25+00:00

US-Iran War Updates: America Dark Eagle Hypersonic Missile की तैनाती करेगा | Donald Trump | US Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T11:01:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers