Responsive Scrollable Menu

Bengal Election Results: बंगाल में चुनाव रिजल्ट के दिन हुई हिंसा तो खैर नहीं! | Mamata Banerjee|N18V

Bengal Election Results: बंगाल में चुनाव रिजल्ट के दिन हुई हिंसा तो खैर नहीं! | Mamata Banerjee|N18V #mamatabanerjee #westbengalelection2026 #exitpoll #bjp #tmc Bengal Chunav Result Mamata Banerjee News: बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले खूब बवाल है. अब टीएमसी ईवीएम को लेकर हमलावर है. स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के धरने और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार रात को बयान जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित सभी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सीलबंद और कड़ी निगरानी में हैं. आरोपों के बीच खुद ममता बनर्जी भवानीपुर पहुंचकर धरने पर बैठ गई थीं. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 मई अंतिम तारीख, पढ़ें पूरी जानकारी

कैलाश मानसरोवार यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत सरकार और चीन की सरकार के आपसी सहयोग से इस यात्रा का ऐलान हो चुका है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह पवित्र यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच कराई जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी हो शुरू हो गई है। इस साल इस यात्रा के लिए दो मार्गों का उपयोग किया जा सकेगा। पहला मार्ग उत्तराखंड में ‘लिपुलेख दर्रा’ और दूसरा मार्ग सिक्किम में ‘नाथू ला’ के जरिए कैलाश मानसरोवर तक जाएगा।

बता दें कि मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तारीख 19 मई 2026 है। यात्रियों का चयन पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कंप्यूटर जनित रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदक दोनों रूटों के लिए अपनी प्राथमिकता चुन सकते हैं या किसी एक विशिष्ट रूट का चयन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि रजिस्ट्रेशन में अपनी पूरी जानकारी सही तरीके से भरें और दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड करें।

इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

यात्रा करने वाले इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल kmy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, आवेदकों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी सुझाव या जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिए गए फीडबैक विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।

मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे 20 जत्थे

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष कुल 20 जत्थे (बैच) कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भेजे जाएंगे, जिनमें कुल 1000 भारतीय तीर्थयात्री शामिल होंगे। दोनों मार्गों से समान संख्या में तीर्थयात्रियों को यात्रा का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही यात्रा दो मार्गों के माध्यम से संचालित की जाएगी।

  • लिपुलेख दर्रा मार्ग (उत्तराखंड) से 10 जत्थे भेजे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री होंगे।
  • नाथू ला दर्रा मार्ग (सिक्किम) से भी 10 जत्थे भेजे जाएंगे, और प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे।

पात्रता और मेडिकल जांच

भारत सरकार के अनुसार, आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। पासपोर्ट की वैधता कम से कम 1 सितंबर 2026 तक होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 70 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार) तक निर्धारित की गई है।

इसके अलावा मेडिकल जांच भी अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के साथ आवेदक को मेडिकल सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। जो भी व्यक्ति हृदय रोग, अस्थमा, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होगा उसका आवेदन ​रद्द कर दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • यात्री के पासपोर्ट की फोटोकॉपी
  • हस्ताक्षरित बुकिंग (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म
  • समझौता पत्र (Agreement) एवं यात्री घोषणा पत्र
  • अग्रिम राशि भुगतान की रसीद/प्रतिलिपि
  • आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी (केवल भारतीय नागरिकों के लिए)
  • मतदाता पहचान पत्र की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी (केवल भारतीय नागरिकों के लिए)
  • पैन कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी (केवल भारतीय नागरिकों के लिए)
  • 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (चीन वीजा नियमों के अनुसार)

क्या है कैलाश मानसरोवर यात्रा का महत्व

बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का महत्व केवल हिंदुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि बौद्ध, जैन और तिब्बती बोनपा धर्मों के लिए भी यह एक अत्यंत पवित्र और सर्वोच्च आध्यात्मिक तीर्थ है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान भगवान शिव और देवी पार्वती का निवास माना जाता है। यहां स्थित पवित्र मानसरोवर झील के दर्शन और स्नान को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, जिससे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है और मानसिक शांति मिलती है।

ऐसा विश्वास है कि इस यात्रा से व्यक्ति अपने पापों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के बीच आत्म-ज्ञान और गहन आध्यात्मिक अनुभव का एक अनूठा संगम भी प्रस्तुत करती है।

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals के New Owners बने मित्तल-पूनावाला, IPL इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा सौदा

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। दुनिया के दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने इस टीम को खरीद लिया है। इस बड़ी डील में सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला भी उनके पार्टनर के तौर पर शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील

इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,660 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है, जो इसे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे निवेशों में से एक बनाता है। डील फाइनल होने के बाद मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की 75% हिस्सेदारी होगी। वहीं, अदार पूनावाला के पास 18% और मनोज बडाले व अन्य निवेशकों के पास बाकी 7% हिस्सेदारी रहेगी।
 

इसे भी पढ़ें: R Ashwin का MS Dhoni पर बड़ा बयान, 'स्पिनर्स के लिए उनसे बेहतर Keeper कोई नहीं'


ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बनी राजस्थान रॉयल्स

यह सौदा केवल भारतीय आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है। राजस्थान रॉयल्स अब एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुकी है, इसलिए इस डील में दक्षिण अफ्रीका की 'पार्ल रॉयल्स' और कैरेबियन लीग की 'बारबाडोस रॉयल्स' की ओनरशिप भी शामिल है। टीम के पुराने प्रमोटर मनोज बडाले नए मैनेजमेंट के साथ जुड़े रहेंगे ताकि टीम के संचालन में पुराना अनुभव काम आ सके।

सितंबर 2026 तक पूरी होगी प्रक्रिया

हालांकि मित्तल परिवार और पूनावाला के साथ यह सौदा तय हो चुका है, लेकिन इसे अभी बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जैसी संस्थाओं से मंजूरी मिलना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी कानूनी और नियामक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सितंबर 2026 तक यह डील पूरी तरह संपन्न हो जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: Mission T20 World Cup: Harmanpreet Kaur की अगुवाई में Team India का ऐलान, देखें पूरी Squad


पुराने समझौते का क्या हुआ?

इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके ग्रुप ने 1.63 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी। उन्हें एक्सक्लूसिविटी भी मिल गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह सौदा सिरे नहीं चढ़ सका। अब मित्तल परिवार के बोर्ड में शामिल होने से राजस्थान रॉयल्स को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Sun, 03 May 2026 17:15:47 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz Crisis: ईरान का बड़ा ऐलान, बिना इजाजत नहीं निकलेगा एक भी जहाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:14:15+00:00

West Bengal Election 2026: Shamik Bhattacharya का मतगणना से पहले बड़ा दावा | TMC | BJP | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:12:00+00:00

West Bengal Election News : क्या बंगाल में इस बार खिलेगा कमल? #mamatabanerjee #pmmodi #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:10:23+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 | इस एग्जिट पोल में चली TMC की आंधी ! | Mamata Banerjee | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T12:10:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers