Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी आज तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, RR vs DC मैच में क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. वो इस रिकॉर्ड को तोड़ते ही क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़े देंगे.

वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा और क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 44 छक्कों (2011) और अभिषेक शर्मा के 42 छक्कों (2024) का रिकॉर्ड को अब वैभव तोड़ सकते हैं. 

वैभव अब तक आईपीएल में 9 मैचों में ही 37 छक्के लगाए हैं. अब अगर वैभव 6 छक्के लगाते हैं तो वो अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वहीं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को 9 छक्कों की जरूरत होगी. अगर वो इस मैच में 9 छक्के लगाते हैं तो दोनों को पीछे छोड़ देंगे.

एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

59 - क्रिस गेल (आरसीबी, 2012)

52 - आंद्रे रसेल (केकेआर, 2019)

51 - क्रिस गेल (आरसीबी, 2013)

44 - क्रिस गेल (आरसीबी, 2011)

42 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच, 2024)

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 400 रन 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.44 का रहा है, वहीं स्ट्राइक रेट 238.09 है. इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और 37 छक्के निकले हैं.

वैभव के बल्ले से आया था शतक

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का शतक ठोका था. वैभव सूर्यवंशी ने 37 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 103 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें : 'उसने हम पर प्रेशर डाला...' अपने दुश्मन के मुरीद हुए RCB के कप्तान रजत पाटीदार, बताया शुभमन गिल ने कहा छीना मैच

Continue reading on the app

Swami Ramdev Health Tips: 'हर बीमारी का समाधान योग में', स्वामी रामदेव ने बताए रोज सूर्य नमस्कार-कपालभाति करने के फायदे

Swami Ramdev Health Tips: लाइफस्टाइल खराब होने पर जीवन बीमारियों से घिर जाता है. इससे सबसे ज्यादा प्रभाव किडनी, लिवर और दिल की सेहत बिगड़ती है. हाई कोलेस्ट्रॉल भी खराब लाइफस्टाइल से होने वाली बीमारी है. ये ऐसे रोग हैं जिन्हें हम योग करने से सही कर सकते हैं. स्वामी रामदेव ने अपने लाइफस्टाइल में योग को शामिल करने की सलाह दी है क्योंकि योग हर रोग का समाधान है. थायराइड भी महिलाओं की कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है. इसको भी योग के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है. योग करने से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है. इससे इंसुलिन लगवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 

स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव वीडियो में सूर्य नमस्कार और कपालभाति को रोजाना करने का प्रयास करने के लिए कहा है. ये योग की सबसे आसान क्रियाएं होती हैं, जो एक नहीं बल्कि अनेकों लाभ प्रदान करती है. चलिए जानते हैं इन्हें करने के फायदे.

यहां देखें फेसबुक लाइव वीडियो

1 घंटा खाना नहीं योग करें

स्वामी रामदेव ने बताया कि आजकल लोग खाना देखते ही दौड़ पड़ते हैं. एक तो भोजन शुद्ध नहीं और फिर उसे भी बैठकर घंटों खाते रहते हैं. उन्होंने बोला इंसान को एक घंटे का लंबा भोजन करने से दुगना फायदा तब मिलेगा जब वो रोज सिर्फ 1 घंटा योग कर लेगा. सिर्फ अपने शरीर को एक घंटे का समय देने से न बीमारी होगी और न ही शरीर बिगड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- Nautapa 2026 Date: कब शुरू होगा नौतपा? जानें इन 9 दिनों में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके

लिवर फेलियर-किडनी फेलियर हो या गर्भधारण की समस्या 

आजकल के लोगों में लिवर फेलियर, किडनी फेलियर और बीपी का इलाज उन्होंने पतंजलि योग सेंटर में किया है. प्रेग्नेंसी में दिक्कते आ रही हैं तो उसका भी इलाज बिना ऐलोपैथी दवा के किया. जीरो स्पर्म काउंट, ओव्यूलेशन की समस्या से लेकर लो हीमोग्लोबिन को भी योग से सुधारा है. इसलिए, प्रतिदिन योग करना अनिवार्य होना चाहिए.

सूर्य नमस्कार करने के फायदे

  • प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है. 
  • सूर्य नमस्कार शरीर के बाहरी अंगों को भी सुरक्षा प्रदान करता है जैसे कि आंखों, स्किन और पेट या छाती.
  • सूर्य नमस्कार करने से शरीर के अंदरुनी अंग जैसे किडनी और लिवर भी स्वस्थ रहते हैं.
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से तनाव कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है.
  • शरीर को लचीला बनाने के लिए भी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए.
  • जिन महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए.

कपालभाति करने के लाभ

  • प्रतिदिन कपालभाति करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है.
  • कपालभाति करने से चर्बी कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है.
  • कपालभाति क्रिया रोजाना करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी स्थिर रहता है.
  • इसे करने से गर्भाशय की गांठें, ओवरी सिस्ट और लाइपोमा जैसी गांठें शरीर में नहीं होती है.
  • शुगर के मरीजों को भी रोजाना कपालभाति करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Aloo Kachumar Recipe: गर्मियों में खाएं खट्टा-मीठा आलू कचूमर, सब्जी बनाने का झंझट होगा खत्म, नोट करें सिंपल रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है... कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

Kolkata Knigh riders 650 wicket: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. केकेआर टी20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी से 650 विकेट पूरे करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन ने इस मुकाम को संभव बनाया. केकेआर की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी समृद्ध 'स्पिन विरासत' का प्रमाण है. गौतम गंभीर के दौर से शुरू हुआ यह स्पिन का सफर आज नरेन और चक्रवर्ती की जुगलबंदी के साथ और भी सशक्त हो गया है. Sun, 3 May 2026 20:03:14 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral Video: कब्रिस्तान में मां-बेटे का अंतिम संस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:36:07+00:00

Russian strikes kill 10 as Zelensky says Ukraine hits oil tankers and terminal | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:30:21+00:00

Bengal Election Results 2026: बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले हो गया खेला? West Bengal Results #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:32:37+00:00

25 Rounds Firing for Bride Welcome:दुल्हन के स्वागत में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां!Top News | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T14:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers