बंगाल चुनाव : ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर अधिकारियों का बयान, 'स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित'
कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के धरने और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार शाम विस्तृत बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित सभी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सीलबंद और कड़ी निगरानी में हैं।
Sports News: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में घाटशिला का दमदार प्रदर्शन, जीते 11 मेडल
Jharkhand Sub Junior Karate championship: झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 में घाटशिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 650 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में घाटशिला से पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली यह इकलौती टीम थी।
घाटशिला की टीम से कुल 29 खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 11 पदक अपने नाम किए। टीम ने 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार सफलता हासिल की।
मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में श्रद्धा अधिकारी, वर्षिता गोराई, राजकुमार डे, हार्दिक गोराई, अनन्या चौधरी, महाबीर पातर, तेजस दत्ता, तीक्षिता दास, प्राप्ति नंदा, सायन डे और अर्शप्रीत कौर के नाम प्रमुख हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर घाटशिला को गर्व का मौका दिया।
इस उपलब्धि के पीछे टीम के कोच का भी बड़ा योगदान रहा। सेंसेई मनोहर बारिक और सेंसेई मिस्तु रानी डे ने खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया और उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया। उनकी मेहनत और कोचिंग का ही नतीजा है कि टीम राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकी। हालांकि सभी खिलाड़ियों को पदक नहीं मिल सके, लेकिन सबने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबला किया। खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और संघर्ष ने दर्शकों और आयोजकों का दिल जीत लिया।
खेल प्रेमियों का मानना है कि घाटशिला के खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही इससे घाटशिला और पूर्वी सिंहभूम की पहचान खेल जगत में और मजबूत होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi






















