Responsive Scrollable Menu

AAP छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा के साथी सांसद पर ऐक्शन, फैक्ट्री पर पड़ी रेड

Raghav Chadha: राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ऊपर ऐक्शन हुआ है। पंजाब के प्रदूषण बोर्ड ने गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री के ऊपर रेड मारी है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बरगी डैम में एक क्रूज अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। वहीं हादसे के बाद 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार अचानक तेज हवा और तूफान शुरू हो गया। मौसम बिगड़ते ही क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दरअसल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मोटर बोट और स्पीड बोट के जरिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मौसम और पानी का बहाव है, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है।

आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया

हालांकि प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों का तुरंत इलाज के लिए भेजा जा सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा। हालांकि यह भी जांच का विषय है। दरअसल बरगी डैम नर्मदा नदी पर बना मध्यप्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां बोटिंग, क्रूज राइड और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां होती हैं। लेकिन इस हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: उम्र 36 साल, फिर भी भुवनेश्वर कुमार हैं बवाल, 3 विकेट लेकर बने नंबर 1

गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही आरसीबी को हार मिली लेकिन उसके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल प्रदर्शन किया. भुवी ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके. Thu, 30 Apr 2026 23:41:11 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Exit Poll Live: अबकी बार BJP 250 पार! | Bengal Election Exit Poll live | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T20:40:51+00:00

BJP vs TMC | Bengal Result: “आप जैसा बहुत सारा IPS देखें हैं...” बंगाल रिजल्ट से पहले बिगड़े हालात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T20:26:03+00:00

बाला साहेब ठाकरे की परंपरा शिंदे जी आगे लेकर जा रहे हैं-Neelam Gore | Bala Saheb | Shivsena | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T20:22:08+00:00

Gold Silver Rate Today: 2 बजते ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट! | Gold Silver Price | Top News| #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers