Responsive Scrollable Menu

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बरगी डैम में एक क्रूज अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। वहीं हादसे के बाद 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार अचानक तेज हवा और तूफान शुरू हो गया। मौसम बिगड़ते ही क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दरअसल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मोटर बोट और स्पीड बोट के जरिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मौसम और पानी का बहाव है, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है।

आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया

हालांकि प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों का तुरंत इलाज के लिए भेजा जा सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा। हालांकि यह भी जांच का विषय है। दरअसल बरगी डैम नर्मदा नदी पर बना मध्यप्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां बोटिंग, क्रूज राइड और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां होती हैं। लेकिन इस हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

Continue reading on the app

“मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही BJP..” ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, TMC उम्मीदवारों से की खास अपील

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों (असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। पूरे देश की निगाहें बंगाल पर टिकी हुईं हैं क्योंकि राज्य में इस बार तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कड़ी देखने को मिल सकती है। दोनों की पार्टियों ने पूरी ताकत के चुनावी प्रचार किया है। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 4 मई को साफ हो जाएगा कि बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनेगी?

एग्जिट पोल आने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने टीएमसी की जीत का दावा किया है और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडिया संदेश में सीएम ममता बनर्जी ने सबसे पहले राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी और जुल्म के बावजूद आपने मतदान किया है इसलिए मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं। सीएम ने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भी आभारी हूं कि उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ाई लड़ी।

ममता की टीएमसी उम्मीदवारों से अपील

एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल जबरदस्ती के होते हैं और भाजपा के कार्यालय से मीडिया को भेजे गए एक सर्कुलर के मुताबिक होते हैं। हम 2026 में 226 सीटें पार करने जा रहे हैं। ममता ने सभी टीएमसी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे मतगणना के दिन अपनी-अपनी सीटों की रखवाली करें। भाजपा ने मतगणना केंद्र के रास्ते में ईवीएम बदलने का प्लान बनाया है। जब तक मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस न करूं, तब तक मतगणना केबिन से बाहर न निकलें। शांति बनाए रखें, मुझ पर भरोसा रखें। बेफिक्र रहें, टीएमसी ही सत्ता में आ रही है।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ED, CBI और इनकम टैक्स का राजनीतिक रूप से दुरुपयोग किया गया है। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों का भी गलत इस्तेमाल हुआ और कई जगह महिलाओं, बच्चों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आईं।

उदयनारायणपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वोट देने गए एक व्यक्ति की हत्या बेहद दुखद है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

भाजपा मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ रही- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी और घटनाओं के कारण सो नहीं पाई हैं। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि जब जनता का समर्थन नहीं मिला, तो अब मीडिया के जरिए माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, मां, माटी, मानुष जिंदाबाद! तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद! जय बंगला! उन्होंने कहा कि 4 तारीख तक इंतजार करें, जनता का फैसला सबके सामने होगा।

बता दें कि बंगाल चुनाव 2026 में मतदान के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। दो चरणों में 92% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई, जो आजादी के बाद सबसे अधिक है। इस बार बंगाल में हुए मतदान ने पूरे देश को चौंका दिया है। करोड़ों मतदाताओं की भागीदारी, महिलाओं की मजबूत उपस्थिति और तकनीकी सुधारों ने इस चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

स्कोर कम था, बल्लेबाज जिम्मेदार... आरसीबी की हार के बाद रजत पाटीदार का फूटा गुस्सा, बैटर्स पर फोड़ा नाकामी का ठीकरा

Rajat Patidar statement: गुजरात टाइटंस के हाथों आरसीबी को मिली 4 विकेट की हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार बेहद निराश दिखे. 155 रनों पर टीम के सिमटने के बाद पाटीदार ने हार का ठीकरा सीधे बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा. उन्होंने स्वीकार किया कि मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गंवाना हार का मुख्य कारण रहा. साथ ही, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की सराहना की. पाटीदार ने स्पष्ट किया कि टीम फिलहाल अंक तालिका के बजाय अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. Thu, 30 Apr 2026 23:36:00 +0530

  Videos
See all

ChatGPT models told to stop talking about goblins. #Goblin #ChatGPT #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T21:30:08+00:00

Royals wrap up their four-day state visit to the United States. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T21:45:01+00:00

News Ki Pathshala | काउंटिंग से पहले Bengal में सियासी तनाव, स्ट्रांग रूम के बाहर TMC का धरना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T21:45:03+00:00

News Ki Pathshala | Bengal Polls: बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव, क्या ‘दीदी’ की रणनीति हो रही फेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T22:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers