Don 3 Controversy: रणवीर सिंह 'डॉन 3' में चाहते थे 'हिंसा और गाली-गलौच'! बात न मानने पर छोड़ी फरहान अख्तर की फिल्म?
Don 3 Controversy: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद चल रहा है। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की वजह इसकी स्टारकास्ट और क्रिएटिव मतभेद हैं। पहले जहां इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था, वहीं अब अभिनेता रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट छोड़ने की खबरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नई खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने डॉन 3 क्यों छोड़ी इसकी नई वजह सामने आई हैं।
रणवीर सिंह फिल्म में चाहते थे बदलाव
इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं, और “डॉन” फ्रेंचाइज़ पहले ही अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की वजह से एक खास पहचान बना चुकी है। ऐसे में जब रणवीर सिंह को नए “डॉन” के रूप में पेश किया गया, तो फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं।
हालांकि, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर मतभेद हो गए थे। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह 'डॉन' के किरदार को आज के दौर के हिसाब से ज्यादा रॉ और हिंसक रूप में दिखाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फिल्म में “स्ट्रॉन्ग लैंग्वेज” और ज्यादा एक्शन-हिंसा शामिल करने की बात रखी थी।
रणवीर के विचार से सहमत नहीं थे फरहान
वहीं दूसरी ओर, फरहान अख्तर इस विचार से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि “डॉन” का किरदार अपनी स्टाइल, शालीनता और स्मार्टनेस के लिए जाना जाता है, और उसे उसी मूल रूप में बनाए रखना जरूरी है। उनके अनुसार, पहले के “डॉन” किरदारों ने बिना किसी अभद्र भाषा के भी दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।
इन्हीं क्रिएटिव मतभेदों के चलते दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई और आखिरकार रणवीर सिंह ने फिल्म से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय 2025 में लिया गया, जब स्क्रिप्ट और फिल्म के टोन को लेकर लगातार असहमति बनी हुई थी।
प्रोड्यूसर्स ने रणवीर के खिलाफ लिया लीगल एक्शन
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन और अन्य खर्चों के चलते करीब 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था। हालांकि, बाद में यह भी सामने आया कि रणवीर सिंह ने इस राशि का एक हिस्सा वापस करने पर सहमति जताई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फरहान अख्तर ने भी एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी निश्चित नहीं होता और हर प्रोजेक्ट अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता है।
बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन
Congress Party Office Vandalised: बंगाल चुनाव 2026 के बाद गरियाहाट में कांग्रेस कार्यालय पर हमला. इंदिरा और राजीव गांधी की तस्वीरें फाड़ी गयीं. रासबिहारी विधानसभा सीट के उम्मीदवार आशुतोष चटर्जी ने गरियाहाट थाने पर किया प्रदर्शन.
The post बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















