Responsive Scrollable Menu

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

प्यार तूने क्या किया, दिल चाहता है और सिंघम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे तक हाईवे में फंसी रहीं। तंग आकर एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे उन्हें ट्राफिक के चलते घंटों परेशान होना पड़ा। सोनाली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से हाइवे में फंसे होने का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘हैलो, मैं यहां मानखुर ब्रिज पर हूं, पूरे 5 घंटे हो चुके हैं। पूरे 5 घंटे से हम यहां फंसे हुए हैं, हम पुणे जा रहे हैं। आप मेरे पीछे और मेरे आगे ट्राफिक देख सकते हैं। हमने ट्राफिक कंट्रोल टीम को कॉल किया, वो कह रहे हैं, धैर्य बनाए रखें, ट्राफिक बहुत ज्यादा खराब है और उनका कहना है कि वो नहीं जानते कि ये दिक्कत कब दूर होगी। न हम आगे जा सकते हैं, न पीछे जा सकते हैं। प्लीज हमारे लिए दुआ करें। पुलिस, अगर आप दूसरी तरफ से आ सकते हैं, तो प्लीज मदद करिए और आगे के रास्ते की अपडेट दीजिए।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘भूख लगी है, लेकिन हम बोल नहीं सकते हैं। मैं जानती हूं कि दूसरे लोग इससे भी बुरी स्थितियों में हो सकते हैं, लेकिन ये बहुत डरावना है। 5 घंटे सिर्फ एक ही पोजिशन में हैं।’ बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने साल 2001 की फिल्म दिल चाहता है से फेम हासिल किया था। फिल्म का गाना वो लड़की है कहां उन्हीं पर फिल्माया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस डरना मना है, दिल विल प्यार वार, वेल डन अब्बा, सिंघम जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन में एक्ट्रेस ने पत्रकार का किरदार निभाया था।

Continue reading on the app

नो वे ब्रो! FIR-विवाद-ब्रेक के बाद समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया का अनएक्सपेक्टेड रीयूनियन, फैंस बोले- उम्मीद नहीं थी

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं और उनका यह 'अनएक्सपेक्टेड रीयूनियन' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद, एफआईआर और लंबे ब्रेक के बाद दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखाई देंगे. नेटफ्लिक्स के प्रोमो में जैसे ही रणवीर की एंट्री होती है, समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, नो वे ब्रो… यही पल इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस भी इस जोड़ी को फिर साथ देखकर हैरान हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें इस रीयूनियन की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी.

Continue reading on the app

  Sports

मिनटों के हिसाब से टेस्ट के 2 सबसे तेज तिहरा शतक... 93 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान, जानिए कहां खड़े हैं डॉन ब्रैडमैन

Fastest triple hundreds by minutes in test: टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना किसी तपस्या से कम नहीं, लेकिन इतिहास में दो ऐसे दिग्गज रहे जिन्होंने समय की परवाह किए बिना रनों का अंबार लगा दिया. वैली हैमंड ने 1932 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे तेज तिहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया. वहीं, डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में 336 मिनट में लीड्स में इतिहास रचा. आज के दौर में जहां आक्रामक बल्लेबाजी का बोलबाला है, इन दिग्गजों का यह कीर्तिमान आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है. Sat, 2 May 2026 20:50:19 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच महायुद्ध की आहट?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:45+00:00

Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral: बेटे के शव से लिपट रोते रहे पिता | Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:38:22+00:00

US-Israel-Iran War: ‘ईरान-अमेरिका के बीच जंग तय?’ #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:37:20+00:00

Kishore Ajwani: बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई | Odisha | Trending | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T16:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers