पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का समापन जल्द होने वाला है. पीएसएल 2026 का फाइनल 3 मई यानी रविवार को खेला जाने वाला है. PSL 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी पहले ही जगह बना चुकी है. अब इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समेन में कोई एक टीम उन्हें ज्वाइंन करेगी. उससे पहले पीएसएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी मुल्तान सुल्तान की टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है.
स्टीव स्मिथ से पाकिस्तान सुपर लीग में पूछा गया कि, आप दुनिया की कुछ टॉप लीग में खेल चुके हैं. PSL को आप किस रैंक पर रखते हैं और इस लीग में किस बैट्समैन और बॉलर ने आपको सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है. इस सवाल पर स्टीव स्मिथ ने ऐसा जवाब दिया है, जिसकी उम्मीद उनसे नहीं की गई थी. उन्होंने आईपीएल से अच्छा पीएसएल को बना दिया है.
स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
स्मिथ ने कहा कि, 'पाकिस्तान में मेरा समय बहुत अच्छा बीता है. मुझे पाकिस्तान सुपर में खेलने में बहुत मजा आया. पाकिस्तान में बहुत टैलेंट है. उम्मीद है मैं अगली बार फिर से पीएसएल में खेलने आऊंगा. पीएसएल आईपीएल से बेहतर है'.
Steve Smith Said "I had a great time in Pakistan. I really enjoyed playing in the PSL. There is a lot of talent in Pakistan. Hopefully, I will come back to play in the PSL again next time. PSL is better than the IPL."???? pic.twitter.com/F1ZOHpJS13
— Sheikh Abdullah ???????? (@Sheiikhabdulah) April 29, 2026
स्मिथ ने दिया अजीबो-गरीब बयान
स्टीव स्मिथ ने कहा कि, 'पाकिस्तान सुपर लीग में बहुत सारे इंप्रेसिव प्लेयर्स हैं. यह सच में एक बहुत अच्छी लीग रही है. यहां बहुत टैलेंट है, यह तो पक्का है. हमारी टीम में हमारे पास बहुत सारे क्वालिटी प्लेयर्स हैं. साहिबजादा फरहान, जाहिर है टॉप पर उनके साथ बैटिंग करना अच्छा रहा है. जिस तरह से वह गेम को आगे ले जाते हैं, हम साथ में अच्छा काम कर पाए हैं. एक दिन हो सकता है कि मैं फायर करूं और वह थोड़ी धीमी शुरुआत करे और अगले दिन वह फायर करे जबकि मैं थोड़ी धीमी शुरुआत करूं. तो, यह एक अच्छी पार्टनरशिप रही है. बॉलिंग के मामले में सभी टीमों में बहुत सारे क्वालिटी परफॉर्मर रहे हैं'.
Q: Steve, you’ve played in some of the top leagues in the world. Where do you rank the PSL & which batsman and bowler in this league have impressed you the most?
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 21, 2026
Steve Smith said, "There are a lot of impressive players. It’s been a really good league. There’s so much talent… pic.twitter.com/dMjSiLhBMH
स्टीव स्मिथ की फिटनेस पर उठे सवाल
इस वीडियो में स्टीव स्मिथ को देखकर उनकी फिटनेस का अंदाज लगाया जा सकता है. वो इस तरह की फिटनेस के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. इसी वजह से स्मिथ आईपीएल में अनसोल्ड रहे गए क्योंकि उन पर उम्र का तकाजा साफ दिखता है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया है. ऐसे में पीएसएल अनफिट विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खिला रहा है और उनसे बेहतर की उम्मीद कर रहा है.
Look at Steve Smith and just imagine the fitness standards in the PSL ????
— Jara (@JARA_Memer) April 30, 2026
Many players there are either unsold in the IPL, retired from international cricket, or not at peak fitness.
Even their own players are not fit—so how can they expect better from overseas players? ???? pic.twitter.com/anw9YBAsGz
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में तमाम टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अब वो जब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं तो पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें : रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिली क्या सजा?
Kara X Review: धनुष की 'कारा' ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, कुर्सी से उठकर नाचते दिखें दर्शक
Kara X Review: साउथ स्टार धनुष (Dhanush) लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म 'कारा' को लेकर चर्चा में बने हुए थे. वहीं, अब 30 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही धमाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने अपना रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लग रही है धनुष की ये फिल्म-
धनुष की एक्टिंग की तारीफ कर रहे लोग
धनुष की फिल्म कारा कई लोगों को पसंद आ रही हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा- ''फिल्म का पहला हाफ शानदार है। इसमें इमोशन हैं, धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला थ्रिलर है. धनुष की एक्टिंग के सबसे बेहतरीन है.' एक दूसरे यूजर ने फिल्म की कहानी के बारे में लिखा- 'ये फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जो एक अजीब स्थिति में फंस जाता है. ये एक असाधारण फिल्म है. विग्नेश राजा' नाम याद रखना, आगे चलकर तुम इन्हें बहुत सुनोगे. कारा देने के लिए विग्नेश, आपका धन्यवाद.मुझे इस फिल्म पर पूरा भरोसा है, बिल्कुल आप पर' बता दें, विग्नेश फिल्म के डायरेक्टर हैं.
#Kara 1st Half : Fantastic first half!
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 30, 2026
An emotional slow burn heist thriller..@dhanushkraja at his acting best ???? #KSRavikumar best acting..@gvprakash fab work..
Starts with a bang.. 1st Half ends with a thrilling episode..
Both content + Mass! ????
A thrilling 2nd half…
#Dhanush:
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) April 26, 2026
"#Kara is the story of an ordinary man, stuck in an extraordinary situation. It's an extraordinary film, which is close to our heart????. Remember this name 'Vignesh Raja', you are going to hear him a lot????. Thank you Vignesh for giving me Kara. I'm very confident about… pic.twitter.com/w48KPWYl7g
सिनेमाघरों में नाचते दिखें दशर्क
कारा फिल्म को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें थिएटर पर फैंस नाचते नजर आ रहे हैं. ये देखकर साफ हो गया है की धनुष की फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं, कुछ युजर्स इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर भी बता रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई और वो फिल्म देखकर निराश हो गए. लोगों को लगता है कि धुनष खुद की एक्टिंग को दोहरा रहे हैं, वह कुछ नया नहीं कर पाए हैं. कुल मिलाकर फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Madness Celebration in madurai ????#Kara pic.twitter.com/Kxh4rLmWy1
— Dhanush Warriors (@DhanushWarriors) April 30, 2026
#Kara: Disappointing! Except for screen presence of #Dhanush & #SoorajVenjaramoodu nothing works at best. Out of entire runtime, only couple of scenes own theatrical moments - Opening and Pre-Interval sequence. Core idea was gud but screenplay is a big letdown, especially climax. pic.twitter.com/wQSxbVznDc
— Star Talkies (@startalkies_ofl) April 30, 2026
Kara Negative Reviews ????
— STR❤️???? (@J_atmanstr_) April 30, 2026
Sooora Flop pola ☠️#Kara #KaraDisaster
pic.twitter.com/04cpOcV1Fz
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा पर लट्टू थी बिग बॉस की ये हसीना, बोली- 'लड़के ना, मुझे गुंडे पसंद हैं'
क्या है फिल्म कारा की कहानी?
फिल्म ‘कारा’ की कहानी की बात करे तो इसमें 1991 के दौर को दिखाया गया है. इसकी स्टोरी लाइन खाड़ी युद्ध की घटना पर बेस्ड है, जिसमे दिखाया गया है कि कैसे ईंधन की भारी कमी होने की वजह से एक साधारण आदमी का जीवन कैसे बदल जाता है. इसी कहानी को थ्रिलर, एक्शन के जरिए फिल्म के डायरेक्टर विग्नेश राजा ने बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है. इस फिल्म में धनुष के अलावा मामिता बैजू, के. एस. रविकुमार, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन, सूरज वेंजारामूडु और श्रीजा रवि जैसे एक्टर्स हैं.
साउछ स्टार धनुष का वर्कफ्रंट
धनुष के वर्कफ्रंट की बात करे तो कारा से पहले उन्हें कुबेरा (Kuberaa), इडली कड़ाई (Idli Kadai) और कृति सेनन संग तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein) में जैसी फिल्मों में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ D55 फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा वो जल्द ही वड़ा चेन्नेई 2 (Vada Chennai 2) पर भी काम करेंगे.
ये भी पढ़ें- 50 की स्मृति ईरानी का पोता बना 51 साल का ये एक्टर, एकता के शो की खिल्ली उड़ा रहे लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























