Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: मुंबई इंडियंस अभी भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह, हार्दिक पांड्या की टीम को करना होगा ये काम

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां सीजन 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. 240 रनों का स्कोर बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ रहा है, जबकि टीम में एक से बढ़कर एक स्टार गेंदबाज मौजूद हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमआई की हालत कितनी खराब है. ऐसे में सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम अब भी टॉप-4 यानी प्लेऑफ में जगह बना सकती है, तो चलिए इसका समीकरण समझते हैं. 

मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 मैचों में मिली है जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ किया था, लेकिन इसके बाद टीम की हालत खराब होती चली गई. पिछले 7 मैचों में एमआई की टीम को सिर्फ एक जीत मिली है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 में जीत मिली है. जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस के पास 4 अंक है और वो प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं. हालांकि मुंबई को अभी पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर कहना सही नहीं होगा. 

मुंबई इंडियंस के बचे हैं 6 लीग मैच

अब मुंबई इंडियंस के कुल 6 लीग मैच बाकी है. यानी मुंबई इंडियंस अपने बचे 6 मुकाबले में जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसे 12 अंक और मिल जाएंगे. टीम के पास 4 अंक पहले से ही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस 16 अंक तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी होंगे, लेकिन अब सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस जिस खराब दौर से गुजर रही है क्या वो इतना दमदार वापसी कर सकती है. 

यहां से एक भी हार मुंबई इंडियंस का खेल कर सकता है खत्म

मुंबई इंडियंस अगर यहां से एक भी मैच हारती है तो 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी. यानी एमआई 14 अंक तक ही पहुंच सकती है. कई बार 14 अंकों के साथ टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, लेकिन इस बार ऐसा होना मुश्किल है, क्योंकि पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अब तक 6-6 मुकाबला जीत चुकी हैं. इनके भी अभी लीग मैच बाकी है. अगर ये टीमें 2-2 मैच भी जीतती हैं तो ऐसे ही 16-16 अंक पहुंच जाएंगी. 

टॉप के टीमों की जीत से मुंबई इंडियंस को मिल सकता है चांस

मुंबई इंडियंस 16 अंक तक पहुंचने में कामयाब भी हो जाती है तो उसे नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा. एमआई का नेट रन रेट इस वक्त -0.784 का है, जो काफी खराब है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस को दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा. मुंबई इंडियंस को दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें अपने मैच जीतती चली जाए. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक टीम मैच हारती रहे तो फिर मुंबई इंडियंस का 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जाने का चांस बन सकता है. हालांकि मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है जो आधे सीजन के बाद वापसी करती है और खिताब भी जीतती है. अब देखने वाली बात है कि मुंबई इंडियंस इस सीजन क्या कमाल करती है, क्योंकि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने काफी निराश किया है. 

यह भी पढ़ें:  IPL में रोहित शर्मा के बल्ले से कब आई थी सबसे बड़ी पारी, हिटमैन के बर्थडे पर जानें उनकी 2 इनिंग्स, जिसने मचाया धमाल

Continue reading on the app

डिजिटल फ्रॉड में 25 लाख भारतीयों को लगी ₹2.38 लाख करोड़ की चपत, अब मैदान में उतरी RBI

2025 में डिजिटल फ्रॉड से लगभग 25 लाख भारतीयों को करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो 2021 के मुकाबले 4,300 फीसदी की चौंकाने वाली बढ़ोतरी है। मामलों में इस जबर्दस्त उछाल के चलते, आखिरकार भारत के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को दखल देना पड़ा है।

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Cricket Team की शानदार शुरुआत, 226 रन के बावजूद डिफेंड करने में चूक

Rajasthan Cricket Team ने 2026 के सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 226 रन बनाने के बाद भी टारगेट डिफेंड नहीं कर पाए. ओपनर और मिडिल ऑर्डर ने शानदार बैटिंग की, पर गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है. #RajasthanCricket #Cricket2026 #SportsNews Sat, 2 May 2026 17:12:18 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: West Bengal Re-Polling | Trump | CM Mamata | Iran War | Political News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:16+00:00

Meerut: मेरठ में दुल्हन की अनोखी विदाई, उमड़ी भीड़ #meerut #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:07+00:00

वरमाला से पहले दौड़ने लगी दुल्हन | #viral #ytshortsindia #wedding #aajtak #viralreels #ytreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:17:04+00:00

Viral Video: एक सेकंड की गलती… बड़ा हादसा! #shorts #aajtak #accidentnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers