Responsive Scrollable Menu

OSM चेकिंग सिस्टम एकदम ठीक, CBSE ने किया खुलासा, मई में इस दिन आएगा 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Result Declare Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 12वीं कॉपी चेकिंग में कथित तकनीकी गड़बड़ियों से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है. बोर्ड ने साफ शब्दों में बताया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM चेकिंग प्रणाली पूरी तरह सही है और सुचारू रूप से काम कर रही है और मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय के अनुसार ही काम कर रही है.

अधिकारी ने किया खंजन

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया है कि OSM प्रणाली में किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या नहीं आई है. उन्होंने मीडिया में फैली गलत रिपोर्ट्स को गलत बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि कॉपियों की जांच में देरी हो रही है और इसका कारण सिस्टम में बार-बार बाधाएं आना है.

ये भी पढ़ें- CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2:30 बजे होगा डिक्लेयर, cgbse.nic.in डायरेक्ट लिंक से करें चेक

तो इसलिए नहीं आया अबतक रिजल्ट

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा ट्रांसपेरेंट और तेज बनाने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लागू किया है. इस सिस्टम के तहत एग्जामिनर डिजिटल मोड से आंसर शीट की जांच करते हैं, जिससे न सिर्फ समय की बचत होती है बल्कि human errors की संभावना भी कम हो जाती है. CBSE का मानना है कि यह नई व्यवस्था फ्यूचर में मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक भरोसेमंद बनाएगा.

अफवाहों से बचें छात्र

छात्रों और अभिभावकों के बीच फैल रही चिंताओं को दूर करते हुए संयम भारद्वाज ने यह विश्वास दिलाया है कि 12वीं के नतीजे अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले से तय समय के मुताबिक, मई के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की पूरी संभावना है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

दरअसल, हाल ही में कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि OSM सिस्टम में तकनीकी खामियों के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे रिजल्ट भी लेट हो रहा है. इन खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी. मगर अब सीबीएसई अधिकारियों ने इस बात का खंडन कर दिया है.

कब तक आएगा CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के 2026 के रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में कभी भी जारी हो सकते हैं. ऐसे में 18 मई से लेकर 23 मई तक लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होती है. रोल नंबर आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होगा. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Board Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर्स, cgbse.nic.in लिंक पर देखें परिणाम

Continue reading on the app

रसोई में लाल चीटियों का आतंक फैल रहा तो ये 3 देसी हैक आएगा काम, स्प्रे छिड़केंगी तो दोबारा नहीं आएंगी

3 Hack to Get Rid Of Ants: किचन से लेकर घर के कमरों में लाल चीटियां दिखने लगी हैं। तो ये देसी स्प्रे बनाकर रख लें और हर जगह छिड़काव करें। इसके अलावा इन हैक्स की मदद से भी चीटियों को भगा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की ये ग्लैमरस एंकर, जिनकी खूबसूरती पर फैंस ही नहीं, खिलाड़ियों ने भी दिल हारा

Glamorous cricket anchor: भारत में जब से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई तब से क्रिकेट में रंग रूप बदल गया है. खेल के अलावा इसके प्रजेंटेशन और ब्रॉडकास्टिंग में खूब तड़क-भड़क देखने को मिलता है. खास तौर से महिला एंकर्स की मौजूगी इस लीग को और ज्यादा ग्लैमरस बना देता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्रिकेट की कुछ ऐसी ही खूबसूरत एंकर के बारे में, जिनके फैंस ही नहीं, खिलाड़ी भी दीवाने हैं. Sat, 2 May 2026 18:13:05 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll | Sushant Sinha Live: सट्टा बाजार ने पलट दिया बंगाल का एग्जिट पोल? |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:09:21+00:00

West Bengal News: गिनती से पहले Dilip Ghosh ने CM Mamata पर क्या बोल चौंकया? #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:55+00:00

पूर्व DGP Prashant Kumar ने खोले UP Police के राज़ | Atiq Ahmed | Mukhtar Ansari| | Dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:10:06+00:00

West Bengal Election | Rashtravad: बंगाल में बवाल..BJP प्रवक्ता से क्यों भिड़ गईं TMC नेता ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T13:04:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers