Responsive Scrollable Menu

आज विराट कोहली अभिषेक शर्मा से छीन सकते हैं Orange Cap, मात्र इतने रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी से निकल जाएंगे आगे

Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास खास मौका होगा. उनके पास अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. विराट कोहली ऑरेंज कैप अपने नाम करने के साथ ही हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ देंगे.

ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं विराट कोहली   

इस समय ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के नाम है. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 425 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली के पास अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका होगा. विराट कोहली ने 8 मैचों की 8 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 351 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली पास अभिषेक शर्मा अब सिर्फ 74 रन पीछे हैं. इस मैच में अगर वो इतने रन बना लेते हैं तो वो अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीन लेंगे.

विराट इतने रन बनाते ही इन बल्लेलाबजों को छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली अगर ऑरेंज कैप अपने नाम करते हैं तो वो दूसरे स्थान पर मौजूद हेनरिक क्लासेन, तीसरे स्थान पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी और चौथे स्थान पर केएल राहुल को भी पीछे छोड़ सकते हैं. कोहली को क्लासेन से आगे निकलने के लिए 63 रनों की जरूरत है. वहीं सूर्यवंशी से आगे निकलने के लिए 49 रनों की जरूरत है. वहीं राहुल से आगे निकलने के लिए 7 रनों की जरूरत है.

आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 9 425 135* 53.12 203 209.35 1 3 40 31
हेनरिक क्लासेन (SRH) 9 414 65* 59.14 263 157.41 0 4 32 18
वैभव सूर्यवंशी (RR) 9 400 103 44.44 168 238.09 1 2 34 37
केएल राहुल (DC) 8 358 152* 51.14 193 185.49 1 2 36 19
विराट कोहली (RCB) 8 351 81 58.50 216 162.50 0 3 37 14
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 8 346 80* 57.66 193 179.27 0 4 37 17
शुभमन गिल (GT) 7 330 86 47.14 222 148.64 0 3 30 14
बी साई सुदर्शन (GT) 8 322 100 40.25 197 163.45 1 2 32 17
ईशान किशन (SRH) 9 312 91 34.66 158 197.46 0 3 35 16
श्रेयस अय्यर (PBKS) 8 309 71* 61.80 177 174.57 0 4 18 22

ये भी पढ़ें : GT vs RCB में आज मुकाबला, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपने परिचय पत्र प्राप्त किए हैं। चीन में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। मार्च में 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी दोराईस्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था।

चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, विक्रम दोराईस्वामी को चीन में राजदूत के तौर पर उनके असाइनमेंट के लिए भारत की राष्ट्रपति से क्रेडेंशियल्स मिले। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री ली।

1992-1993 में नई दिल्ली में अपनी इन-सर्विस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, दोराईस्वामी मई 1994 में हांगकांग में भारतीय दूतावास में थर्ड सचिव नियुक्त हुए। उन्होंने हांगकांग के चीनी विश्वविद्यालय के न्यू एशिया येल-इन-एशिया लैंग्वेज स्कूल से चीनी भाषा में डिप्लोमा पूरा किया।

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में बताया गया कि विक्रम दोराईस्वामी अभी ब्रिटेन में भारत के हाई कमिश्नर हैं और उन्हें चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही यह काम संभाल लेंगे।

सितंबर 1996 में उन्हें बीजिंग में भारतीय दूतावास में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने लगभग चार साल तक जिम्मेदारी संभाली। फिर 2000 में नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में लौटने पर दोराईस्वामी ने डिप्टी चीफ ऑफ प्रोटोकॉल (ऑफिशियल) नियुक्त की भूमिका निभाई। दो साल बाद उन्हें प्रधानमंत्री के ऑफिस में प्रमोट किया गया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर काम किया।

2006 में दोराईस्वामी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में राजनीतिक सलाहकार के तौर पर और अक्टूबर 2009 में जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में भारत के महावाणिज्य दूत के तौर पर कार्यभार संभाला।

जुलाई 2011 में दोराईस्वामी नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में वापस आ गए, जहां उन्होंने साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (एसएएआरसी) विभाग का नेतृत्व किया। इस दौरान वे मार्च 2012 में नई दिल्ली में चौथे ब्रिक्स समिट के कोऑर्डिनेटर भी थे।

फिर अक्टूबर 2012 से अक्टूबर 2014 तक दोराईस्वामी विदेश मंत्रालय के अमेरिकी विभाग में संयुक्त सचिव थे। अप्रैल 2015 में कोरिया में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वे अक्टूबर 2014 में उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत बने।

--आईएएनएस

केके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड ने 70 गेंद में जीत लिया मैच, तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 विकेट से पीटा, 1-1 से सीरीज बराबर

New Zealand beat Bangladesh: तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम ने 11.6 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 से बराबर रही. Sat, 2 May 2026 18:45:42 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | की डिबेट में इंच टेप लेकर पहुंचे BJP प्रवक्ता #westbengal #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:09:12+00:00

Anjana Om Kashyap | ‘झूठ बोलने से नाक लंबी होती है, वही नाप रहा हूं’ #westbengal #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:10:32+00:00

Anjana Om Kashyap | EC पर क्या बोले आयोग के पूर्व अधिकारी? #aajtak #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:12:05+00:00

West Bengal Election 2026 Re-Poll: Falta में फिर से Voting होगी या नहीं? | EC | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers