Responsive Scrollable Menu

Patna High Court Technical Assistant Online Form 2026 – Last Date

Patna High Court Technical Assistant Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: B.C.A./ I.T.I./ Diploma Job Short Information : High Court of Judicial at Patna (Bihar) has released the notification for the post of Technical Assistant Group-C. This recruitment has been issued for 53 posts. The online application process for Patna High Court Technical Assistant ...

The post Patna High Court Technical Assistant Online Form 2026 – Last Date appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

Prabhasakshi NewsRoom: America को हरा चुके देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं India, शुरू होगा China-Pakistan की घेराबंदी का नया अध्याय

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम पांच मई को अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत भारत आएंगे और यहां रक्षा, व्यापार तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। खास बात यह है कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लाम की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

माना जा रहा है कि तो लाम का भारत दौरा न केवल दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा, बल्कि एशिया की सामरिक राजनीति में भी हलचल मचाने वाला है। पांच से सात मई तक होने वाली यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और वियतनाम के रिश्ते अपने सबसे मजबूत दौर में हैं। हम आपको बता दें कि भारत और वियतनाम के रिश्ते कोई आज के नहीं हैं। ये ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की मजबूत नींव पर खड़े हैं। साल 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियतनाम गए थे, तब दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। अब इस साझेदारी के दस साल पूरे होने जा रहे हैं और यह यात्रा उसी का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: Vietnam War के 50 साल बाद America का बड़ा फैसला, Military Draft के लिए ऑटोमेटिक रजिस्ट्रेशन

दोनों देशों के बीच व्यापार तेजी से बढ़ा है और यह करीब सोलह अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। लक्ष्य है इसे पच्चीस अरब डॉलर और आगे चलकर पचास अरब डॉलर तक ले जाना। ऊर्जा, डिजिटल ढांचा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।

खास बात यह भी है कि भारत और वियतनाम के रिश्तों का सबसे धारदार पहलू है रक्षा सहयोग। यह अब सहयोग रणनीतिक संतुलन का हथियार भी बन चुका है। वियतनाम भारत से सात सौ मिलियन डॉलर की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में है। यह सौदा हिंद प्रशांत क्षेत्र में ताकत के समीकरण बदल सकता है। भारत पहले ही वियतनाम को गश्ती नौकाएं दे चुका है और नई ऋण सहायता भी दी जा रही है। दोनों देश पनडुब्बी बचाव, सैन्य प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2030 तक की संयुक्त दृष्टि में तकनीकी हस्तांतरण और संयुक्त उत्पादन पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा, भारत वियतनाम रक्षा सहयोग को केवल द्विपक्षीय संबंधों के रूप में देखना भूल होगी। यह चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ के खिलाफ एक संतुलित जवाब है। दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता के बीच वियतनाम को ब्रह्मोस जैसी मिसाइल मिलना बीजिंग के लिए सीधी चेतावनी है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे चीन को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा। वहीं पाकिस्तान भी इस साझेदारी पर नजर बनाए हुए है। उसे यह डर सता रहा है कि भारत जिस तरह चीन के पड़ोस में मजबूत साझेदार बना रहा है, वह उसकी रणनीतिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि अगर भारत वियतनाम की समुद्री ताकत को और मजबूत करता है तो चीन पाकिस्तान को और उन्नत हथियार दे सकता है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है।

हम आपको यह भी याद दिला दें कि वियतनाम वही देश है जिसने कभी दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका को झुकने पर मजबूर कर दिया था। वियतनाम युद्ध में अमेरिका राजनीतिक रूप से हार गया था। गुरिल्ला युद्ध, जन समर्थन और अदम्य इच्छाशक्ति ने वियतनाम को जीत दिलाई थी। उसी देश के राष्ट्रपति का भारत आना दुनिया को भी बड़ा संदेश दे रहा है। यह संदेश है कि वैश्विक ताकतें अब केवल पश्चिम तक सीमित नहीं हैं। एशिया अपनी नई धुरी बना रहा है और भारत इसमें केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।

हम आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति तो लाम का भव्य स्वागत किया जाएगा। वे बोध गया भी जाएंगे, जो बौद्ध विरासत का प्रतीक है और मुंबई भी जाएंगे जो भारत की आर्थिक ताकत का केंद्र है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति तो लाम के बीच व्यापक बातचीत होगी जिसमें रक्षा, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दे शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उनसे मुलाकात करेंगी।

बहरहाल, यह यात्रा केवल एक औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह एशिया की नई शक्ति संरचना का संकेत है। भारत और वियतनाम मिलकर एक ऐसा संतुलन बना रहे हैं जो चीन और पाकिस्तान जैसे गठजोड़ को चुनौती देता है। अमेरिका को कभी झुकाने वाला वियतनाम आज भारत के साथ खड़ा है। यह केवल दो देशों की दोस्ती नहीं, बल्कि बदलती विश्व व्यवस्था का एलान है।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma Birthday: Records के 'हिटमैन' Rohit Sharma का Birthday, ये कीर्तिमान तोड़ पाना है लगभग Impossible

हर फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और 'हिटमैन' कहे जाने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर सके हैं। जब रोहित मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं, तो वह सबको अपने शॉट्स से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर हिटमैन रोहित शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा और मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है। इनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में केयरटेकर के रूप में काम करते थे। वहीं रोहित को मुंबई में क्रिकेट का ककहरा कोच दिनेश लाड ने सिखाया था।

क्रिकेट करियर

अगर रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह बहुत शानदार रहा है। यही वजह है कि रोहित वनडे क्रिकेट के महान ओपनर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहिन ने भारत के लिए 282 वनडे मैचों में 48.85 की औसत से 11577 रन बनाए हैं। जिनमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टेस्ट मैच की बात करें, तो रोहित ने कुल 67 मैच खेले, जिनमें 4301 रन हैं। रोहित ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था।

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए और इस फॉर्मेट में रोहित 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2024 में टी20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। इसके अलावा आईपीएल में भी रोहित शर्मा ने धूम मचाया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक दर्ज है। ऐसा दुनिया में रोहित के अलावा कोई और नहीं कर पाया है। वनडे में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जोकि आज तक नहीं टूट पाया है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।
Thu, 30 Apr 2026 11:14:41 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results: बंगाल में खिला था कमल, ममता ने मारी थी बाजी! | Mega Exit Poll | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:08:17+00:00

West Bengal Election News Update: CRPF के सुरक्षा घेरे में वोटिंग कराकर घर लौटीं महिला कर्मचारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:05:47+00:00

Kritika Kamra Video: 'मैं बाल-बाल बची', Casting Couch पर कृतिका का खुलासा | Bollywood | Matka King #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:04:52+00:00

Exit Poll 2026 Live: सबसे सटीक Exit Poll | Bengal Elections | Assam Elections | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:11:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers